भारत-पाक युद्धविराम: महाराष्ट्र में महायुति की तिरंगा रैली, पैदल मार्च में शामिल होंगे सीएम सहित कई मंत्री
भारत-पाकिस्तान के बीच चल रही जंग आखिरकार शनिवार को खत्म हो गई। महाराष्ट्र की महायुति सरकार भारतीय सेना के 'ऑपरेशन सिंदूर' समर्थन में राज्य के विभिन्न जिलों में रविवार को तिरंगा रैलियों का आयोजन करेगी।
- Written By: सोनाली चावरे
महाराष्ट्र में महायुति की तिरंगा रैली
मुंबई: भारत-पाकिस्तान के बीच बीते लगभग 84 घंटों से चल रही जंग आखिरकार शनिवार को खत्म हो गई। परमाणु शक्ति संपन्न भारत और पाकिस्तान के लड़ाई रोकने पर सहमत होने से दोनों देशों की जनता सहित पूरी दुनिया ने राहत की सांस ली है। लेकिन महाराष्ट्र की महायुति सरकार ने भारतीय सेना के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के समर्थन में राज्य के विभिन्न जिलों में रविवार को तिरंगा रैलियों के आयोजन का निर्णय लिया है।पदयात्रा के रूप में निकाली जानेवाली इन रैलियों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस सहित महायुति सरकार के कई मंत्री शामिल होंगे।
पहलगाम में आतंकियों ने किया था हमला
22 अप्रैल को कश्मीर के पहलगाम में 26 हिंदू पर्यटकों की पाकिस्तान पोषित आतंकियों नृशंसता पूर्वक हत्या कर दी थी। इसके प्रतिशोध के लिए भारत ने 7 मई की रात में पीओके सहित पाकिस्तान स्थित 9 आतंक के अड्डों को निशाना बनाया था। भारतीय सेना की एयर स्ट्राइक में 100 से ज्यादा पाकिस्तानी आतंकी ढेर हो गए थे। परमाणु बम की डींग हांकने वाला पाकिस्तान भारत के इस अप्रत्याशित हमले से बौखला गया। पाकिस्तान ने भारत के सरहदी इलाकों में स्थित सैन्य प्रतिष्ठानों के साथ-साथ आवासीय परिसरों तक को निशाना बनाने का सैकड़ों बार प्रयास किया। लेकिन भारत के मजबूत एयर डिफेंस सिस्टम के कारण उसे मुंह की खानी पड़ी। जबकि भारत के जोरदार पलटवार से पाकिस्तान के लगभग सभी प्रमुख शहर तबाह हो गए।
सम्बंधित ख़बरें
NEET Paper Leak: आधी रात को कोर्ट में पेश हुई मनीषा हवालदार; मुंहजुबानी याद थे प्रश्न, जानें CBI को क्या मिला?
डिजिटल गिरफ्तारी और फर्जी ट्रेडिंग ऐप गिरोह पर साइबर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पीड़ितों को लौटाए 26.97 लाख रुपये
जनभागीदारी अभियान का उत्साहपूर्ण आगाज, सरकारी योजनाएं पहुंचीं आदिवासी गांवों के द्वार
छत्रपति संभाजीनगर: नालों पर निर्माण करने वालों की खैर नहीं, लगेगा अतिरिक्त टैक्स; कमिश्नर ने दिए निर्देश
अजीत की राकां का अलग प्लान
युद्ध थमने के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्ववाली महायुति सरकार ने भारतीय सेना के जज्बे को सलाम करने तथा समर्थन व्यक्त करने के लिए तिरंगा रैली के आयोजन की घोषणा की है। विभिन्न जिलों में निकाली जानेवाली इन रैलियों में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उप मुख्यमंत्री सहित महायुति के कई मंत्री शामिल होंगे। लेकिन तिरंगा रैली के आयोजन को लेकर महायुति में शामिल उप मुख्यमंत्री अजीत पवार की राकां ने अलग प्लान बनाया है। बताया जा रहा है अजीत रविवार को नांदेड़ दौरे पर रहेंगे। वहां वह शहीद सैनिक सचिन वनंजे के परिवार से मिल कर शोक संवेदना जताएंगे।
ऐसी है तिरंगा रैली की तैयारी
नागपुर शहर के लॉ कॉलेज चौक से शंकर नगर चौक तक तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है। इसमें बड़ी संख्या में नागपुर के लोग भाग लेंगे। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस स्वयं सुबह 8 बजे तिरंगा रैली में भाग लेंगे। इसी तरह उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की उपस्थिति में ठाणे में जिला कलेक्टर कार्यालय से तिरंगा रैली निकाली जाएगी। सांसद नरेश म्हस्के, हेमंत पवार और अन्य शिवसेना पदाधिकारी इसमें शामिल होंगे। रत्नागिरी में मंत्री उदय सामंत के नेतृत्व में सुबह 8 बजे मारुति मंदिर सर्किल से जयस्तंभ चौक तक रैली निकाली जाएगी। तो वहीं शिवसेना शिंदे गुट की ओर से कोल्हापुर के ऐतिहासिक दशहरा चौक से तिरंगा रैली का आयोजन किया गया है। यह तिरंगा रैली दशहरा चौक से छत्रपति शिवाजी महाराज चौक तक निकाली जाएगी।
