-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra When The Mother Interrupted For Studies 14 Year Old Minor Girl Herself Created A False Story Of Her Kidnapping
महाराष्ट्र: पढाई के लिए मां ने टोका तो 14 साल की नाबालिक बच्ची ने खुद ही रची अपने ‘अपहरण’ की झूठी कहानी
- Written By: दामिनी सिंह

Representative Image
महाराष्ट्र : हर मां बाप यही चाहते हैं कि उनका बच्चा अच्छे से पढ़े लिखे और जीवन में आगे बढ़कर अपने सपनों को पूरा करे। महाराष्ट्र (Maharashtra) के नागपुर (Nagpur) में एक 14 साल की बच्ची को अपनी मां द्वारा पढ़ाई (Study) के लिए टोके जाने का इतना ज्यादा बुरा लगा कि उसने घर से 150 किलोमीटर दूर पहुंचकर अपने ही अपहरण (Kidnappingz) की फर्जी कहानी रच डाली।
दरअसल, यह 14 साल की बच्ची एक दिन अचानक अपने घर से भागकर 150 किलोमीटर पड़ोस के चंद्रपुर जिला जा पहुंची। इसके बाद जब परिजनों ने बच्ची को घर में नहीं पाया तो रिश्तेदारों के साथ मिलकर उसे ढूंढने लगे। बाद में उन्होंने पुलिस से संपर्क किया और गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। इधर लड़की चंद्रपुर के राम नगर थाने गई और वहां पर उसने पुलिस को बताया कि उसका नागपुर से दो महिलाओं ने एक कार में अपहरण कर लिया था।
सम्बंधित ख़बरें
1 लाख से अधिक चालकों ने सीखी मराठी, परिवहन मंत्री सरनाईक बोले- मराठी से नाता जोड़ने वाला ही संस्कृति का दूत
‘काम नहीं करना तो वेतन भी मत लो’, बॉम्बे हाई कोर्ट की डॉक्टरों को फटकार; हड़ताल तुरंत वापस लेने का आदेश
संसद की सीढ़ियां चढ़ रहे थे नितिन गडकरी तभी पैर पड़ने लगे कांग्रेस के सांसद, वायरल VIDEO देख कंफ्यूज हुए लोग
जीशान सिद्दीकी को मिली जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर ने कहा- तेरे बाप को भी मैंने ही मारा था, अब तेरी बारी
महिलाओं ने उसका अपहरण कर उसे चंद्रपुर लाया। आगे उसने पुलिस को यह भी बताया कि वह किसी तरह उनके चंगुल से बचने में कामयाब हो गई। लड़की द्वारा ये सब बताने पर चंद्रपुर पुलिस ने नागपुर में उसके माता-पिता के साथ संपर्क किया और बाद में लड़की को परिवार के हवाले कर दिया गया। इसके बाद जब पुलिस ने मामले की तहकीकात शुरू की तो बेहद चौंका देने वाला खुलासा हुआ।
आपको बता दें कि CCTV फोटोज की वजह से उन्हें पता चला कि लड़की को किडनैप नहीं किया गया था। बल्कि लड़की खुद वहां गई थी। इसके बाद जब पुलिस ने लड़की को फोटोज दिखाकर उसका मकसद पूछा तो उसने बताया कि वह पढ़ाई को लेकर मां (Mother) की डांट से परेशान हो गई थी। इसके चलते उसने घर से भागने का फैसला किया और फिर अपहरण की झूठी कहानी सुनाई
Maharashtra when the mother interrupted for studies 14 year old minor girl herself created a false story of her kidnapping
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
जरा याद करो कुर्बानी: काकोरी कांड का वो हीरो, जिसने अंग्रेजों की उड़ाई नींद, फांसी के वक्त चेहरे पर थी मुस्कान
Aug 06, 2026 | 04:45 PMसपा सांसदों का केंद्र और यूपी सरकार पर हमला, डिंपल यादव बोलीं- युवाओं के मुद्दों से ध्यान भटका रही सरकार
Aug 06, 2026 | 04:42 PMसावन अमावस्या 2026: इस एक दिन खुल सकते हैं भाग्य के बंद दरवाज़े, जानिए स्नान, दान और पितृकर्म का सबसे शुभ समय
Aug 06, 2026 | 04:41 PM96 चालान, 10 लाख का जुर्माना, गुरुग्राम में स्कूटर जब्त, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के लिए बड़ा सबक
Aug 06, 2026 | 04:34 PMRapido Bike Taxi से ऑफिस जा रही महिला के साथ हुआ दर्दनाक हादसा, ₹20 लाख से ज्यादा इलाज का खर्च
Aug 06, 2026 | 04:31 PMBSP MLA Death: रसड़ा विधायक उमाशंकर सिंह का निधन, मायावती ने बेटे को राजनीति में आगे बढ़ाने का दिया भरोसा
Aug 06, 2026 | 04:15 PM1 लाख से अधिक चालकों ने सीखी मराठी, परिवहन मंत्री सरनाईक बोले- मराठी से नाता जोड़ने वाला ही संस्कृति का दूत
Aug 06, 2026 | 04:12 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM













