Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव में बगावत का विस्फोट! महायुति और MVA के सामने बागी बने मुसीबत, देखें पूरी लिस्ट

Maharashtra Vidhan Parishad Election 2026: महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों पर होने वाले चुनाव में महायुति और महाविकास आघाड़ी में टिकट न मिलने से बगावत का विस्फोट हो गया है।

  • Written By: आकाश मसने
Updated On: Jun 02, 2026 | 11:12 AM

महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Follow Us:

Maharashtra MLC Election 2026 Rebellion Candidates List: महाराष्ट्र विधान परिषद के निकाय संस्थाओं की 17 सीटों के चुनाव में सत्तापक्ष महायुति और विपक्षी गठबंधन महाविकास आघाड़ी (MVA) में टिकट न मिलने से नेताओं में असंतोष फूटा है। कई सीटों पर बागियों ने नामांकन भरके अपनी ही पार्टी के अधिकृत उम्मीदवारों को चुनौती दी है। पर्चा दाखिले के आखिरी दिन यानी सोमवार को पुणे और सांगली-सातारा सीट से राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के दो-दो उम्मीदवारों ने पर्चा भरा। छत्रपति संभाजीनगर-जालना सीट से एकनाथ शिंदे की शिवसेना के नेता अब्दुल सत्तार के बेटे समीर सत्तार ने निर्दलीय नामांकन भरके भाजपा प्रत्याशी को चुनौती दी है। इसी तरह नांदेड़ सीट से कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है।

बता दें कि महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों चुनाव और नागपुर की एक सीट पर उपचुनाव 18 जून को कराए जाएंगे। चुनावी परिणाम 22 जून को घोषित किए जाएंगे। ये चुनाव पिछले ढाई साल से नहीं हुए थे।

महायुति में कहां-कहां बगावत

क्रम क्षेत्र महायुति उम्मीदवार बागी उम्मीदवार
1 रायगड एनसीपी के अनिकेत तटकरे शिंदे सेना विधायक महेंद्र दलवी की बेटी जुईली दलवी
2 छत्रपति संभाजीनगर भाजपा के सुहास शिरसाठ शिंदे सेना नेता अब्दुल सत्तार के पुत्र समीर सत्तार
3 यवतमाल शिंदे सेना के दुष्यंत चतुर्वेदी भाजपा के नितिन भुतडा, एनसीपी के साजिद बेग
4 पुणे एनसीपी के विक्रम काकड़े भाजपा के प्रदीप कंद, एनसीपी के सुनील टिंगरे
5 अमरावती भाजपा के प्रवीण पोटे शिंदे सेना के विप्लव बाजोरिया
6 नासिक शिवसेना के नरेंद्र दराडे निर्दलीय गोकुल गीते, गणेश गीते (गिरीश महाजन के करीबी)
7 परभणी शिंदे सेना के सईद खान एनसीपी के विजय जामकर और संग्राम जामकर
8 नांदेड़ भाजपा के अमर राजूरकर एनसीपी के प्रवीण पाटिल चिखलीकर
9 जलगांव भाजपा के नंदकिशोर महाजन शिवसेना की रेश्मा काले और दीपक धांडे

महाविकास आघाड़ी के बागी उम्मीदवार

क्रम क्षेत्र महाविकास आघाड़ी उम्मीदवार बागी उम्मीदवार
1 नांदेड़ कांग्रेस – रामदास सुमचनकर माधवराव जवलकर, शिवसेना (यूबीटी) के कृष्णा नागेश आष्टीकर
2 भंडारा-गोंदिया कांग्रेस – प्रफुल अग्रवाल नरेश ईश्वरकर, दिलीप बनसोड
3 सांगली एनसीपी (शरद पवार गुट) – बालासाहेब पाटिल कांग्रेस के संजय मैढे, मयूर पाटिल
4 सोलापुर कांग्रेस – आदित्य फत्तेपूरकर एनसीपी (शरद पवार गुट) के वसंत नाना देशमुख, शिवसेना (यूबीटी) के नागेश अक्कलकोटे

संभाजीनगर में भाजपा को शिंदे गुट की चुनौती

छत्रपति संभाजीनगर में महायुति में फूट साफ तौर पर नजर आ रही है। भाजपा ने इस सीट से सुहास शिरसाट को मैदान में उतारा है, जबकि शिवसेना के नेता व पूर्व मंत्री अब्दुल सत्तार के बेटे समीर सत्तार ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन भरा है। इससे महायुति में मतभेद उभरकर सामने आए हैं। इस सीट से महाविकास आघाड़ी के यूबीटी की उम्मीदवार देवयानी कृष्णा पाटिल चुनाव लड़ रही हैं।

सम्बंधित ख़बरें

JEE Advanced में नागपुर का डंका: माधव नोतानी को मिली ऑल इंडिया 25वीं रैंक, कोविद भी देश के टॉप-100 में शामिल

Bombay High Court: 757 ग्रामीण मराठी स्कूलों पर नहीं चलेगी सरकार की कैंची; एकतरफा कार्रवाई न्याय के खिलाफ

नालासोपारा में CNG संकट गहराया, गैस भरवाने के लिए 5 घंटे तक कतार में खड़े रहने को मजबूर चालक

Nashik Ring Road Project: किसानों का मंत्री झिरवाल के घर उग्र आंदोलन, भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया पर 8 जून तक रोक

यह भी पढ़ें:- अमरावती MLC चुनाव: महायुति में बड़ी बगावत! BJP के प्रवीण पोटे के खिलाफ शिवसेना नेता के बेटे ने किया नामांकन

वहीं सीट बंटवारे के समय शिवसेना (यूबीटी) और कांग्रेस में हुई अनबन के बाद नांदेड़ सीट उद्धव ठाकरे की पार्टी के खाते में गई। लेकिन कांग्रेस और शिवसेना (यूबीटी) के दो-दो उम्मीदवारों ने नामांकन भरा है।

महायुति के उम्मीदवारों की लिस्ट

क्रम निर्वाचन क्षेत्र दल उम्मीदवार
1 वर्धा-चंद्रपुर-गड़चिरोली भाजपा अरुण लखानी
2 भंडारा-गोंदिया भाजपा अविनाश ब्रह्मणकर
3 अमरावती भाजपा प्रवीण पोटे
4 सोलापुर भाजपा राजेंद्र राऊत
5 सांगली-सातारा भाजपा धैर्यशील कदम
6 अहिल्यानगर भाजपा प्राजक्त तनपुरे
7 छत्रपति संभाजीनगर-जालना भाजपा सुहास शिरसाट
8 नांदेड़ भाजपा अमर राजुरकर
9 धाराशिव-बीड-लातूर भाजपा बसवराज पाटिल
10 जलगांव भाजपा नंदकिशोर महाजन
11 नागपुर भाजपा राजीव पोतदार
12 ठाणे शिवसेना रवींद्र फाटक
13 नासिक शिवसेना नरेंद्र दराडे
14 परभणी-हिंगोली शिवसेना सईद खान
15 यवतमाल शिवसेना दुष्यंत चतुर्वेदी
16 रायगढ़-रत्नागिरी-सिंधुदुर्ग एनसीपी अनिकेत तटकरे
17 पुणे एनसीपी विक्रम काकडे

महाविकास आघाड़ी के उम्मीदवारों की लिस्ट

क्रम निर्वाचन क्षेत्र दल उम्मीदवार
1 चंद्रपुर-वर्धा कांग्रेस शैलेश देशमुख
2 अमरावती कांग्रेस हर्षदीप देशमुख
3 यवतमाल कांग्रेस साहेबराव कांबले
4 लातूर कांग्रेस महेश देशमुख
5 सोलापुर कांग्रेस आदित्य फतेपुरकर
6 नांदेड़ कांग्रेस माधवराव पाटिल
7 नांदेड़ कांग्रेस रामदास पाटिल
8 नागपुर कांग्रेस अतुल लोढे
9 नासिक शिवसेना (यूबीटी) अनिल कदम
10 परभणी शिवसेना (यूबीटी) विवेक नवंदर
11 छत्रपति संभाजीनगर शिवसेना (यूबीटी) देवयान कृष्णा पाटिल डोणगांवकर
12 जलगांव शिवसेना (यूबीटी) शशि तायडे
13 रायगड-रत्नागिरी शिवसेना (यूबीटी) सुरेंद्रनाथ उर्फ बाबू माने
14 नांदेड़ शिवसेना (यूबीटी) कृष्णा पाटिल आष्टीकर
15 सांगली-सातारा एनसीपी (शरद पवार) अभय जगताप
16 सांगली-सातारा एनसीपी (शरद पवार) बालासाहेब पाटिल
17 पुणे एनसीपी (शरद पवार) श्रीकांत पाटिल
18 ठाणे एनसीपी (शरद पवार) अभिजीत पवार
19 छत्रपति संभाजीनगर निर्दलीय समीर सत्तार

Maharashtra vidhan parishad election mahayuti mva rebellion candidates list

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 02, 2026 | 11:12 AM

Topics:  

  • Maharashtra Legislative Council Elections
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Maharashtra Vidhan Parishad

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.