महाराष्ट्र में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 4 महीने में 56.94 करोड़ रुपये का जुर्माना वसूला
Maharashtra Traffic Fines Helmet Violations: महाराष्ट्र में हाईटेक निगरानी व्यवस्था के जरिए परिवहन विभाग ने जनवरी से अप्रैल के बीच 3.80 लाख से अधिक वाहन चालकों पर कार्रवाई की है।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र ट्रैफिक फाइन ड्राइव (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Traffic Fines Helmet Violations News: महाराष्ट्र की सड़कों पर अब ट्रैफिक नियम तोड़कर बच निकलना आसान नहीं रह गया है। रडार, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों और हाईटेक इंटरसेप्टर वाहनों की मदद से परिवहन विभाग ने जनवरी से अप्रैल के बीच 3.80 लाख से अधिक वाहन चालकों और मालिकों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 56.94 करोड़ रुपए का जुर्माना वसूला है।
आंकड़ों के अनुसार, हेलमेट न पहनना सबसे बड़ा उल्लंघन बनकर सामने आया, जिसमें 2.66 लाख से अधिक मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा ओवरस्पीडिंग, सीट बेल्ट न लगाने, ट्रिपल राइडिंग, प्रदूषण प्रमाणपत्र और बीमा संबंधी नियमों के उल्लंघन पर भी हजारों चालान काटे गए।
हेलमेट न पहनना सबसे बड़ा ट्रैफिक उल्लंघन
परिवहन विभाग के आंकड़ों के अनुसार हेलमेट न पहनना सबसे बड़ा यातायात उल्लंघन बनकर सामने आया है। चार महीनों में 2 लाख 66 हजार 472 दोपहिया चालक बिना हेलमेट के पकड़े गए, जबकि 30 हजार 568 मामलों में पीछे बैठे यात्रियों ने भी हेलमेट नहीं पहना था।
सम्बंधित ख़बरें
स्मार्ट ट्री मैनेजमेंट की ओर मुंबई का कदम, हर पेड़ का बनेगा 3D मॉडल और डिजिटल रिकॉर्ड
पुणे शराब कांड में बड़ी कार्रवाई, 9 पुलिस अफसर सस्पेंड! CM फडणवीस ने दिए CID जांच के आदेश
सिंहस्थ कुंभ 2027: रिंग रोड के नक्शे में फेरबदल कर निजी कंपनी को फायदा पहुंचाने का आरोप, जांच की मांग तेज
Mulund Car Accident: बुजुर्ग की कार सब्जी दुकान में घुसी, महिला और 2 वर्षीय बच्ची की मौत
ये भी पढ़ें :- Mumbai Coastal Road: वर्सोवा-दहिसर कोस्टल रोड के लिए 1992 पेड़ हटाने को मंजूरी, पर्यावरण पर छिड़ी बहस
56.94 करोड़ का वसूला जुर्माना
- इसके अलावा ओवरस्पीडिंग के 22 हजार 360 मामले और सीट बेल्ट न पहनने के 18 हजार 712 मामले दर्ज किए गए, ट्रिपल राइडिंग, वैध प्रदूषण प्रमाणपत्र न होना, बीमा पॉलिसी की अवधि समाप्त होना और फिटनेस प्रमाणपत्र से जुड़े उल्लंघनों पर भी बड़ी संख्या में चालान किए गए।
- सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग ने रडार प्रणाली, ऑटोमैटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन कैमरों और वाई-फाई आधारित निगरानी तकनीक से लैस 69 अश्धुनिक इंटरसेप्टर वाहन तैनात किए हैं। इन वाहनों के संचालन के लिए करीब 200 मोटर वाहन निरीक्षकों और सहायक मोटर वाहन निरीक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया है।
