Maharashtra Top 10 News: शरद पवार और NDA की नजदीकियों से लेकर संजय राउत के आरोपों तक, पढ़ें राज्य की 10 खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: शरद पवार-NDA चर्चा, संजय राउत के आरोप, पुणे हाईवे हादसा, NSEL निवेशक राहत और केमिस्ट विरोध समेत महाराष्ट्र की दिनभर की 10 बड़ी खबरें पढ़ें विस्तार से।
Maharashtra Top 10 News Updates Sharad Pawar NDA Sanjay Raut Allegations
शरद पवार, पीएम मोदी और संजय राउत (सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल से लेकर प्रशासनिक फैसलों और सड़क हादसों तक, राज्य में आज कई अहम घटनाक्रम सामने आए हैं। एक ओर शरद पवार के संभावित रुख और एनडीए से जुड़ी चर्चाओं को लेकर सियासी गलियारों में अटकलों का दौर जारी है, वहीं संजय राउत के आरोपों और महायुति के भीतर की खींचतान ने माहौल गरमा दिया है।

इसके अलावा पुणे हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे, मुंबई में विवादों और कार्रवाई, निवेशकों से जुड़े फैसले तथा केमिस्टों के विरोध ने भी सुर्खियां बटोरी हैं। दिनभर की इन सभी बड़ी खबरों का पूरा अपडेट पढ़ें राज्य की 10 खास खबरों में।

1. क्या NDA के सहयोगी बनेंगे शरद पवार? अंदरखाने चल रही बातचीत, महाराष्ट्र की राजनीति में बड़े उलटफेर के संकेत

Sharad Pawar and PM Narendra Modi Talks
शरद पवार और पीएम नरेंद्र मोदीफाइल फोटो, सोर्स: सोशल मीडिया

NCP के दानों गुटों ने सार्वजनिक मंचों से विलय की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। हालांकि, एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित रिपोर्ट के मुताबिक, भाजपा और दोनों एनसीपी गुटों के नेताओं के बीच हुई हालिया बातचीत से यह संकेत मिलता है कि सियासी गलियारों में विलय का दरवाजा भले ही बंद दिख रहा हो, लेकिन उस पर ताला नहीं लगा है।

पूरी खबर पढ़ें...

2. पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर रफ्तार का कहर: डिवाइडर पार कर ट्रक से टकराई बेकाबू कार, 3 युवकों की मौत, 2 घायल

Pune Ahilyanagar Highway Car Accident
कार एक्सीडेंटप्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI

पुणे जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया है। पुणे-अहिल्यानगर हाईवे पर वाघोली इलाके में विट्ठलवाड़ी आर्च के पास रविवार और सोमवार की दरमियानी रात में हुए हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पूरी खबर पढ़ें...

3. कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट मामला: किरीट सोमैया ने पास स्थित मदरसे की वैधता पर उठाए सवाल, BMC को लिखा पत्र

Kirit Somaiya meet Kurla Couple Requested BMC to check Madarsa Legality
प्रमोद महाजन गार्डन मारपीट मामले के पीड़िताें के साथ भाजपा नेता किरीट सोमैयासोर्स: एक्स/@KiritSomaiya

मुंबई के कुर्ला इलाके में स्थित फीनिक्स मॉल के पास प्रमोद महाजन गार्डन में हुई मारपीट की घटना को लेकर सियासत तेज हो गई है। इस मामले में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने BMC को पत्र लिखकर घटनास्थल के पास स्थित मदरसे और आसपास हुए कथित अनधिकृत निर्माणों की जांच की मांग की है। साथ ही किरीट सोमैया ने पीड़ितों से मुलाकात भी की

पूरी खबर पढ़ें...

4. श्रीराम का अस्तित्व नकारने वाले हिंदुत्व न सिखाएं, BJP का राहुल गांधी, संजय राउत और रोहित पवार पर तीखा हमला

Navnath Ban Press Conference
महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बनसोर्स: सोशल मीडिया

महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने पत्रकार परिषद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, संजय राऊत और रोहित पवार समेत विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हिंदुत्व, मुंबई के विकास, अलिबाग में जमीन के कथित व्यवहार, एसआरए परियोजनाओं और गन्ना किसानों की एफआरपी बकाया जैसे मुद्दों पर विपक्ष को घेरा।

पूरी खबर पढ़ें...

5. जलगांव जिला बैंक चुनाव में महायुति की अंदरूनी लड़ाई आई सामने! किशोर पाटील ने मंगेश चव्हाण को घेरा

jalgaon dcc bank election kishor patil alleges mangesh chavan
विधायक किशोर पाटील और मंगेश चव्हाण(सोर्स: डिजाइन फोटो)

जिला मध्यवर्ती सहकारी बैंक (DCC Bank) के चुनाव ने महायुति के भीतर चल रही सियासी खींचतान को खुलकर सामने ला दिया है। उम्मीदवारों के नामांकन की वैधता को लेकर शुरू हुआ विवाद अब भाजपा और शिंदे शिवसेना के दो विधायकों के बीच सीधे टकराव में बदल गया है।

पूरी खबर पढ़ें...

6. नौसेना दिवस से पहले बड़ा अपडेट, 2 दिसंबर को मीडिया से रूबरू होंगे पश्चिमी नौसेना कमान प्रमुख संजय वत्सायन

Vice Admiral Sanjay Vatsayan Press Conference Before Indian Navy Day
संजय वत्सायन(संजय वत्यायन)

नौसेना दिवस से ठीक पहले 2 दिसंबर को कोलाबा स्थित नेवी नगर में पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ वाइस एडमिरल संजय वत्सायन मीडिया के सामने देश की समुद्री सुरक्षा और नौसेना की तैयारियों से जुड़े अहम मुद्दों पर अपनी बात रखेंगे।

पूरी खबर पढ़ें...

7. NSEL घोटाला: 5,862 निवेशकों के खातों में आएंगे ₹1950 करोड़; CM फडणवीस बोले- दोषियों पर जारी रहेगी कार्रवाई

Senior officials brief CM Devendra Fadnavis on NSEL case
बैठक में मौजूद मुख्यमंत्री देवेंद्र व अन्य अधिकारीसोर्स: एक्स/@CMOMaharashtra

महाराष्ट्र के बहुचर्चित NSEL मामले में प्रभावित निवेशकों के लिए राहत की खबर सामने आई है। लंबे इंतजार और कानूनी प्रक्रिया के बाद यह मामला अब एक निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है। राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने CM फडणवीस को इस पूरे मामले की ताजा स्थिति और निपटारे के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। इस फैसले के तहत राज्य के हजारों निवेशकों को न्याय मिला है और उनकी फंसी हुई रकम वापस मिलने का रास्ता पूरी तरह साफ हो गया है।

पूरी खबर पढ़ें...

8. थाईलैंड की 19 महिलाएं अरेस्ट, वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी रह रही थी पुणे शहर

Pune Police Detain 19 Thai Women Overstaying Visa
पुणे से गिरफ्तार 19 थाई महिलाएंसोर्स: सोशल मीडिया

पुणे पुलिस की विशेष शाखा ने वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रही थाईलैंड की 19 महिलाओं को हिरासत में लिया है। 20 नवंबर को कोरेगांव पार्क, मांजरी और मुंढवा में विशेष अभियान चलाकर यह कार्रवाई की गई। सभी महिलाओं को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

पूरी खबर पढ़ें...

9. महाराष्ट्र में एफडीए और केमिस्टों के बीच टकराव बढ़ा, एक लाख दवा विक्रेताओं की रोजी-रोटी पर संकट

maharashtra fda action chemist druggist protest
महाराष्ट्र एफडीए-तुकाराम मुंढे(सोर्सः सोशल मीडिया)

मुंबई समेत राज्य में दवा विक्रेताओं और एफडीए के बीच टकराव लगातार बढ़ता जा रहा है। महाराष्ट्र स्टेट केमिस्ट्स एंड ड्रगिस्ट्स एसोसिएशन ने एफडीए आयुक्त तुकाराम मुंढे के नेतृत्व में हो रही कार्रवाई के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। संगठन का दावा है कि मामूली तकनीकी गलतियों पर भी मेडिकल स्टोर सील किए जा रहे हैं और लाइसेंस तुरंत निलंबित हो रहे हैं।

पूरी खबर पढ़ें...

10. आदिवासियों की जमीन पर कब्जे का आरोप, राहुल नार्वेकर का पलटवार; संजय राउत को मानहानि के मुकदमे की चेतावनी

alibag tribal land row sanjay raut attacks rahul narwekar
राहुल नार्वेकर और संजय राउत(सोर्स: IANS)

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर संजय राउत और विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर आमने-सामने आ गए हैं। इस बार विवाद रायगढ़ जिले के अलीबाग तालुका के म्हात्रोली गांव में आदिवासी परिवारों के विस्थापन और जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर है। राउत के आरोपों पर राहुल नार्वेकर ने भी तीखा जवाब दिया है।

पूरी खबर पढ़ें...

संबंधित खबरें

No stories found.