श्रीराम का अस्तित्व नकारने वाले हिंदुत्व न सिखाएं, BJP का राहुल गांधी, संजय राउत और रोहित पवार पर तीखा हमला

Navnath Ban Press Conference: भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन ने राहुल गांधी, संजय राउत, रोहित पवार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वालों से BJP को हिंदुत्व सीखने की जरूरत नहीं।
Navnath Ban Press Conference
महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बनसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन का राहुल गांधी और विपक्ष पर हमला

  • श्रीराम के अस्तित्व को नकारने वालों से भाजपा को हिंदुत्व सीखने की जरूरत नहीं

  • नवनाथ बन ने संजय राउत से 19 बंगलों और एसआरए प्रोजेक्ट्स का हिसाब मांगा

  • रोहित पवार से पहले गन्ना किसानों का बकाया चुकाने को कहा

Navnath Ban Slams Rahul Gandhi Sanjay Raut and Rohit Pawar: महाराष्ट्र भाजपा के मुख्य प्रवक्ता नवनाथ बन ने पत्रकार परिषद में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राऊत और विधायक रोहित पवार समेत विपक्षी नेताओं पर तीखा हमला बोला। उन्होंने हिंदुत्व, मुंबई के विकास, अलिबाग में जमीन के कथित व्यवहार, एसआरए परियोजनाओं और गन्ना किसानों की एफआरपी बकाया जैसे मुद्दों पर विपक्ष को घेरा। बन ने आरोप लगाया कि विपक्षी नेता राजनीतिक सुविधा के अनुसार मुद्दे उठाते हैं, जबकि उन्हें पहले अपने पुराने कार्यकाल और निजी व्यवहारों पर जवाब देना चाहिए।

नवनाथ बन का राहुल गांधी पर हमला

राहुल गांधी के हिंदुत्व संबंधी बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए नवनाथ बन ने कहा कि जो लोग प्रभु श्रीराम के अस्तित्व को नकारते रहे हैं, उन्हें भाजपा को हिंदुत्व सिखाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने राहुल गांधी के हिंदुत्व को राजनीतिक सुविधा के लिए अपनाया गया दिखावा बताया। बन ने कहा कि चुनाव के समय जनेऊ धारण करने और हिंदुत्व की बात करने से कोई हिंदुत्ववादी नहीं हो जाता। उन्होंने कांग्रेस पर राम मंदिर का विरोध करने का इतिहास होने का आरोप भी लगाया।

उद्धव ठाकरे से जुड़े 19 बंगलों का हिसाब मांगा

संजय राउत पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रवक्ता नवनाथ बन ने अलिबाग में जमीन के कथित व्यवहार का मुद्दा उठाया। उन्होंने सवाल किया कि राउत बताएं कि कितने किसानों को कथित रूप से गुमराह कर जमीन के सातबारा रिकॉर्ड अपने नाम करवाए गए।

उन्होंने राहुल नार्वेकर पर आरोप लगाने से पहले उद्धव ठाकरे से जुड़े 19 बंगलों के मामले का हिसाब देने की चुनौती भी दी। बन ने कहा कि दूसरों के जमीन व्यवहार पर सवाल उठाने से पहले राउत को अपने व्यवहारों पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

मुंबई के विकास कार्यों पर संजय राउत की आलोचना का जवाब देते हुए बन ने मेट्रो, अटल सेतु, कोस्टल रोड और समृद्धि महामार्ग का उल्लेख किया। उन्होंने सवाल किया कि ये परियोजनाएं क्या आसमान से गिर गईं? बन ने कहा कि मौजूदा सरकार मुंबईकरों को घर उपलब्ध कराने और बुनियादी सुविधाएं बढ़ाने के लिए काम कर रही है। पत्राचाल मामले का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि मराठी लोगों को नुकसान पहुंचाने वालों को विकास पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं है।

एसआरए और महिला सम्मान का मुद्दा

एसआरए की धारा 33(10) और 33(11) को लेकर नवनाथ बन ने संजय राउत पर निशाना साधा। उन्होंने 'श्रद्धा प्राइम प्रोजेक्ट' के आठ प्रोजेक्ट और राउत बंधुओं के कथित हितों का हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की। उनका आरोप था कि जब एसआरए से निजी लाभ मिलता है तो व्यवस्था अच्छी लगती है, लेकिन जब आम लोगों को फायदा मिलता है तो उसका विरोध किया जाता है।

महिलाओं के सम्मान के मुद्दे पर भी बन ने राउत को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने और एक पुस्तक के प्रकाशन को लेकर कथित धमकियां देने वालों को महिला सम्मान पर उपदेश नहीं देना चाहिए।

आशीष शेलार के बयान पर सफाई

भाजपा नेता आशीष शेलार के बयान को लेकर बन ने कहा कि उनकी बात का गलत अर्थ निकाला जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी पुस्तक को फाड़ना गलत है और शेलार की भूमिका केवल इतनी थी कि पुस्तकों का सम्मान होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसका अर्थ सोनिया गांधी की पुस्तक में लिखी गई बातों का समर्थन करना नहीं है। सावरकर के अपमानजनक कथित मजमून का भी शेलार ने समर्थन नहीं किया है।

Navnath Ban Press Conference
महायुति सरकार पर भड़के रोहित पवार, बोले- अजित पवार विमान हादसे से जुड़ी VSR कंपनी को क्लीन चिट देने की कोशिश

लाडकी बहिन योजना और महायुति में मतभेद

मुख्यमंत्री माझी लाडकी बहिन योजना पर बन ने कहा कि यह योजना बंद नहीं होगी। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद सरकार इसे जारी रखने और महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने के लिए नए रास्ते तलाश रही है। उन्होंने कहा कि इस योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिल रही है।

पालघर में महायुति के घटक दलों के बीच सामने आए मतभेदों पर उन्होंने कहा कि ये स्थानीय स्तर के मुद्दे हैं और इन्हें बातचीत से सुलझा लिया जाएगा। महायुति में किसी तरह का टकराव नहीं है और गठबंधन की एकजुटता कायम है।

Navnath Ban Press Conference
कुर्ला गार्डन में कपल से मारपीट मामला: किरीट सोमैया ने पास स्थित मदरसे की वैधता पर उठाए सवाल, BMC को लिखा पत्र

रोहित पवार से एफआरपी चुकाने की मांग

एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के विधायक रोहित पवारम पर निशाना साधते हुए बन ने गन्ना किसानों की एफआरपी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि रोहित पवार को सरकार के खिलाफ आंदोलन करने से पहले अपने कारखानों से जुड़े किसानों का बकाया चुकाना चाहिए। उन्होंने बारामती एग्रो के माध्यम से किसानों के कथित नुकसान के आरोपों पर भी रोहित पवार से जवाब मांगा। बन ने आरोप लगाया कि अपनी पार्टी में समर्थन नहीं मिलने के बावजूद रोहित पवार किसानों के आंदोलन के नाम पर राजनीतिक दिखावा कर रहे हैं।

इस पूरी पत्रकार परिषद में भाजपा प्रवक्ता ने विपक्ष के आरोपों का जवाब देते हुए कई मुद्दों पर पलटवार किया और संजय राउत तथा रोहित पवार से उनके आरोपों और कथित व्यवहारों पर स्पष्टीकरण देने की मांग की।