Maharashtra Top 10 News: पुणे BJP में बगावत से लेकर अभिजीत दिपके की दादी के निधन तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: पुणे और नागपुर में बीजेपी बगावत, त्र्यंबकेश्वर मंदिर बंद, नितेश राणे का बयान और अभिजीत दिपके की दादी के निधन तक महाराष्ट्र की सभी बड़ी और अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह।
maharashtra top 10 news pune bjp rebellion abhijeet dipke grandmother demise
अभिजीत दिपके, उनकी दादी और रवींद्र चव्हाण(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र की राजनीति, चुनाव और सामाजिक हलचल से जुड़ी सभी बड़ी और अहम खबरों का एक ही जगह पर पूरा अपडेट।

पुणे और नागपुर में बीजेपी की अंदरूनी बगावत, नासिक त्र्यंबकेश्वर मंदिर के अस्थायी बंद होने, मंत्री नितेश राणे और राज ठाकरे के तीखे बयानों के साथ-साथ अभिजीत दिपके के पारिवारिक दुख और दिल्ली प्रदर्शन से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के लिए पढ़ें आज की टॉप-10 लिस्ट।

1. पुणे बीजेपी में बगावत! प्रदेश अध्यक्ष के कार्यक्रम से भागे नगरसेवक, लिस्ट तैयार, अब गिरेगी गाज?

Ravindra Chavan Pune BJP Event
महाराष्ट्र भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाणसोर्स: सोशल मीडिया

पुणे विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के चुनाव प्रचार का शुभारंभ करने के लिए भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र चव्हाण पुणे पहुंचे, लेकिन पार्टी के कई नगरसेवकों ने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम से दूरी बनाए रखी। कुछ नगरसेवक कार्यक्रम में पहुंचे, लेकिन थोड़ी देर बाद ही सभागृह से बाहर निकल गए। पार्टी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। ऐसे नगरसेवकों से जवाब-तलब किए जाने की संभावना है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

2. संघ भूमि नागपुर में BJP दो फाड़, पूर्व विधायक अनिल सोले की बगावत के बाद गिरीश व्यास का भी Resign, गरमाई सियासत

Nagpur BJP Rebel Crisis
अनिल सोले और गिरीश व्याससोर्स: सोशल मीडिया

नागपुर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में टिकट नहीं मिलने से नाराज पूर्व विधायक अनिल सोले के समर्थन में पूर्व विधायक गिरीश व्यास ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। व्यास ने अपना कार्यालय सोले के चुनाव प्रचार के लिए खोल दिया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

3. नासिक-त्र्यंबकेश्वर मंदिर 16October से बंद, सिंहस्थ कुंभ की तैयारी और ASI के संरक्षण कार्य के कारण अस्थायी रोक

Nashik Trimbakeshwar Temple Temporary Closure
त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसरसोर्स: सोशल मीडिया

नासिक त्र्यंबकेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में दर्शन की योजना बना रहे श्रद्धालुओं के लिए अहम खबर है। आगामी सिंहस्थ कुंभ मेले से पहले मंदिर में संरक्षण कार्य कराया जाना है, जिसके चलते इसे अक्टूबर के मध्य से कुछ समय के लिए बंद रखा जा सकता है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

4. पुलिस की लाठी से होगा दांडिया! लव जिहाद पर मंत्री नितेश राणे की चेतावनी से बवाल, राहुल-रोहित पर भी साधा निशाना

Nitesh Rane On Garba Love Jihad
भाजपा नेता व मंत्री नितेश राणेसोर्स: सोशल मीडिया

नितेश राणे ने आगामी नवरात्रि उत्सव को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिससे राज्य की राजनीति गर्मा सकती है। मुंबई में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान नितेश राणे ने चेतावनी दी कि नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा और दांडिया आयोजनों के दौरान 'लव जिहाद' की साजिश रचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

5. 6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

Sanjay Raut Prediction Modi Government Collapse
शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत, इनसेट- पीएम नरेंद्र मोदीसोर्स: सोशल मीडिया

संजय राउत ने बयान देकर एक बार फिर देश की सियासत में हलचल मचा दी है। शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए राउत ने भविष्यवाणी की कि केंद्र की मोदी सरकार महज छह महीने के भीतर यानी अगले साल मार्च और अप्रैल के बीच गिर जाएगी।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

6. CJP के आंदोलन में जा रहे कार्यकर्ता मुंबई में नरजबंद, कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई ने CM फडणवीस को लिखा पत्र

Hussain Dalwai Letter To CM Devendra Fadnavis
कांग्रेस नेता हुसैन दलवाई और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीससोर्स: सोशल मीडिया

पूर्व सांसद हुसैन दलवाई ने राज्य के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर पुलिस प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने का आरोप लगाया। साथ ही उन्होंने मांग की है कि दिल्ली आंदोलन में शामिल होने जा रहे कार्यकर्ताओं को तुरंत और सम्मानजनक तरीके से रिहा किया जाए।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

7. तानाशाह कैसे बनें डॉक्यूमेंट्री राेज देखते है अमित शाह! राज ठाकरे का केंद्र सरकार पर तीखा हमला

raj thackeray slams central government amit shah tyrant documentary
राज ठाकरे और अमित शाह(सोर्स: सोशल मीडिया)

राज ठाकरे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि दोनों के मन और मस्तिष्क में चरम तानाशाही भरी हुई है। उन्होंने तंज़ कसा कि अमित शाह नेटफ्लिक्स की डॉक्यूमेंट्री How To Become A Tyrant (तानाशाह कैसे बनें) रोज देख रहे हैं, जबकि उन्हें महात्मा गांधी से अहिंसा सीखनी चाहिए।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

8. अरविंद सावंत का केंद्र पर तीखा हमला, मोदी और शाह की रंगा-बिल्ला से की तुलना

arvind sawant targets centre modi shah comparison ranga billa
अरविंद सावंत और नरेंद्र माेदी और अमित शाह(सोर्स: सोशल मीडिया)

शिवसेना ठाकरे गुट के सांसद अरविंद सावंत ने केंद्र सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए वर्तमान शासन की तुलना खूंखार आपराधी रंगा-बिल्ला से की है। उन्होंने गंभीर आरोप लगाया कि देश में अघोषित इमरजेंसी लागू है और जनता को इस तानाशाही माहौल में बेहद सतर्क व सावधान रहने की जरूरत है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

9. काफी दिनों से बीमार थी अभिजीत की दादी, अंतिम संस्कार का समय तय; प्रोटेस्ट छोड़ परिवार को चुनेंगे CJP चीफ?

abhijeet dipke grandmother demise cjp chief detained delhi police
अभिजीत दिपके और दादी(सोर्स: सोशल मीडिया)

अभिजीत दिपके एक बेहद भावुक और कठिन मोड़ पर खड़े हैं। एक तरफ जहां CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए दिल्ली पहुंचे अभिजीत दिपके को पुलिस ने एयरपोर्ट पर ही हिरासत में ले लिया, वहीं दूसरी ओर महाराष्ट्र में उनकी 80 वर्षीय दादी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com