पुलिस की लाठी से होगा दांडिया! लव जिहाद पर मंत्री नितेश राणे की चेतावनी से बवाल, राहुल-रोहित पर भी साधा निशाना

Nitesh Rane On Garba Love Jihad: महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे ने नवरात्रि गरबा आयोजनों में फर्जी पहचान के जरिए लव जिहाद की कोशिश करने वालों को पुलिस की लाठी से दांडिया की चेतावनी दी है।
Nitesh Rane On Garba Love Jihad
भाजपा नेता व मंत्री नितेश राणेसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • नितेश राणे ने गरबा में पहचान छिपाकर एंट्री करने वाले को चेतावनी दी।

  • नितेश राणे की चेतावनी: हिंदू महिलाओं को निशाना बनाने वालों पर पुलिस कार्रवाई करेगी।

  • नितेश राणे बोले- दांडिया खेलने के शौकीनों को पहले हिंदू धर्म में घर वापसी करना होगा।

  • रोहित पवार के आंदोलन को बताया बिग बॉस का घर

  • वोट चोरी को लेकर राहुल गांधी-प्रियंका गांधी से इस्तीफा मांगा।

Nitesh Rane Garba Love Jihad Warning: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री और भाजपा नेता नितेश राणे ने आगामी नवरात्रि उत्सव को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जिससे राज्य की राजनीति गर्मा सकती है। मुंबई में आयोजित एक पत्रकार वार्ता के दौरान नितेश राणे ने चेतावनी दी कि नवरात्रि के पावन अवसर पर गरबा और दांडिया आयोजनों के दौरान 'लव जिहाद' की साजिश रचने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।

हिंदू महिलाओं पर गलत नजर डाली तो होगी कार्रवाई

मंत्री नितेश राणे ने नवरात्रि के दौरान गरबा और दांडिया आयोजनों में फर्जी पहचान के जरिए ‘लव जिहाद’ की कोशिश करने वालों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर किसी ने नाम बदलकर या झूठी पहचान बताकर हिंदू महिलाओं से संपर्क करने अथवा उन्हें गलत नजर से देखने की कोशिश की, तो पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

मुंबई में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मंत्री नितेश राणे ने गरबा आयोजनों के नियमों, दिल्ली में सीजेपी और कांग्रेस के आंदोलन के दौरान हुई धरपकड़, पुणे में एमपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन तथा ठाकरे बंधुओं और राहुल गांधी के बयानों को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा।

दांडिया खेलने का शौक है तो हिंदू धर्म में घर वापसी करें: राणे

नवरात्रि के मद्देनजर नितेश राणे ने कहा कि हिंदू धर्म में गरबा और दांडिया का पवित्र स्थान है। जिन्हें दांडिया खेलने का शौक है, वे पहले हिंदू धर्म में घर वापसी करें, मंदिर में महाआरती करें और हनुमान चालीसा पढ़ें, फिर दांडिया खेलें।

नितेश राणे बोले- पुलिस की लाठी से होगा दांडिया

नितेश राणे ने चेतावनी देते हुए कहा कि पुलिस की लाठी से ऐसा दांडिया होगा कि संबंधित लोगों को अगले शुक्रवार तक उठने-बैठने में परेशानी होगी। उन्होंने कहा कि दाढ़ी और गोल टोपी के सहारे कोई त्योहार में घुसने की कोशिश करेगा, तो इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

विश्व हिंदू परिषद और हिंदुत्ववादी संगठनों की ऐसी गतिविधियों पर नजर है। राणे ने दावा किया कि पुलिस सख्ती से कार्रवाई करने में सक्षम है और कार्रवाई होने पर बाद में शिकायत नहीं करनी चाहिए।

Nitesh Rane On Garba Love Jihad
6 महीने में गिर जाएगी मोदी सरकार! संजय राउत की भविष्यवाणी से मची सियासी खलबली

मंत्री राणे ने रोहित के आंदोलन बताया बिग बॉस का घर

पुणे में एमपीएससी अभ्यर्थियों के आंदोलन पर टिप्पणी करते हुए मंत्री नितेश राणे ने विधायक रोहित पवार को निशाने पर लिया। उन्होंने आरोप लगाया कि यह आंदोलन अब विद्यार्थियों का न रहकर राजनीतिक हो गया है। राणे ने इसकी तुलना ‘बिग बॉस’ के घर से करते हुए कहा कि इसमें ऐसे लोग इकट्ठा हुए हैं, जिनके पास काम नहीं है या जिनका राजनीतिक करियर प्रभावित हुआ है।

भाजपा नेता ने तंज कसते हुए कहा कि कोई ‘पप्पू पार्ट-2’ बनना चाहता है, तो कोई ‘अभिजीत दिपके पार्ट-2’। राणे ने दावा किया कि बारामती एग्रो और विश्वजीत कदम के कॉलेज के विद्यार्थियों को अलग कर दिया जाए, तो आंदोलन में वास्तविक विद्यार्थियों की संख्या का अंदाजा लग जाएगा।

मुख्यमंत्री फडणवीस ने छात्रों की मांगे मानी

मंत्री राणे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 12 में से अधिकांश मांगें तत्काल मान ली हैं और वी. राधा की अध्यक्षता वाली समिति सुधारों पर काम कर रही है। ऐसे में रोहित पवार को विद्यार्थियों के भविष्य की चिंता करने का दिखावा नहीं करना चाहिए।

Nitesh Rane On Garba Love Jihad
CJP नेताओं की विमान के अंदर गिरफ्तारी पर भड़कीं सुप्रिया सुले, बोलीं- सरकार हमारे बच्चों को बख्श दे

वोट चोरी हुई तो राहुल-प्रियंका इस्तीफा दें

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले और शिवसेना (यूबीटी) नेता संजय राउत के बयानों पर पलटवार करते हुए नितेश राणे ने कहा कि यदि विपक्ष के आरोपों के मुताबिक देश में वोट चोरी हुई है और चुनाव आयोग दोषी है, तो राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और विपक्ष के नवनिर्वाचित सांसदों को नैतिक आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कर्नाटक और केरल के मुख्यमंत्रियों के इस्तीफे की मांग करने के बाद ही दूसरों को सलाह देने की बात कही।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com