Maharashtra Top 10 News: ठाकरे बंधुओं के मार्च से लेकर संजय राउत के बयान तक, पढ़ें राज्य की 10 बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: ठाकरे बंधुओं के 'गर्जना मोर्चा' से लेकर संजय राउत के तीखे बयानों तक, पढ़ें राज्य की राजनीति, कानून-व्यवस्था और MPSC आंदोलन से जुड़ी 10 प्रमुख खबरें।
maharashtra top 10 news 4 october garjana morcha sanjay raut statement
राज ठाकरे और देवेंद्र फडणवीस(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल तेज है। चुनाव आयोग के खिलाफ ठाकरे बंधुओं के 'गर्जना मार्च' ने सियासी माहौल गरमा दिया है, जिसमें राज्य के शीर्ष नेता और आम कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। इस विरोध प्रदर्शन के बीच संजय राउत के तीखे बयानों ने भी केंद्र और राज्य सरकार पर सीधा हमला बोला है।

दूसरी ओर, एमपीएससी (MPSC) छात्रों के आंदोलन को लेकर शरद पवार की मुख्यमंत्री से बातचीत, नासिक में नवरात्रि सुरक्षा व्यवस्था व कड़े नियम, और राज्य में बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर पुलिस की कार्रवाई प्रमुख चर्चा का विषय बनी हुई हैं। आइए जानते हैं आज की राज्य की 10 बड़ी खबरें।

1. अमित शाह कर रहे चुनाव आयोग का इस्तेमाल.. गर्जना मोर्चा में गरजे उद्धव ठाकरे; केंद्र सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

uddhav thackeray garjana morcha election commission amit shah
उद्धव ठाकरे(सोर्स: सोशल मीडिया)

शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने गर्जना मोर्चा के मंच से केंद्र सरकार और सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह संघर्ष किसी एक पार्टी, व्यक्ति, जाति या धर्म का नहीं है, बल्कि यह देश की स्वतंत्रता और लोकतंत्र की रक्षा का आंदोलन है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

2. MPSC आंदोलन: शरद पवार ने मुख्यमंत्री फडणवीस को किया फोन, कहा- छात्रों से तुरंत संवाद करे सरकार

mpsc protest sharad pawar calls cm devendra fadnavis demands dialogue
देवेंद्र फडणवीस और शरद पवार(सोर्स: सोशल मीडिया)

MPSC आंदोलन को लेकर विद्यार्थियों में बढ़ते असंतोष के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार ने राज्य सरकार से विद्यार्थियों के साथ तत्काल संवाद करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि पुणे, मुंबई समेत राज्य के कई हिस्सों में विद्यार्थी अपनी मांगों को लेकर अस्वस्थ हैं। सरकार और संबंधित शिक्षा संस्थानों को इसका संज्ञान लेकर समाधान की दिशा में कदम उठाना चाहिए।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

3. झूठ बोलने वाले नेताओं में राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर होगा... भाजपा विधायक राम कदम का तीखा हमला

ram kadam attacks rahul gandhi over voter list sir and vote chori allegations
राहुल गांधी(सोर्स: सोशल मीडिया)

भाजपा विधायक राम कदम ने रविवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वोटर लिस्ट के एसआईआर को लेकर 'वोट चोरी' का आरोप लगाने के बजाय राहुल गांधी को साफ तौर पर कहना चाहिए कि वह फर्जी वोटरों को हटाने के खिलाफ हैं। राम कदम ने मीडिया से बात करते हुए कहा, भविष्य में जब भी झूठ बोलने वाले नेताओं की लिस्ट बनेगी, राहुल गांधी का नाम सबसे ऊपर होगा।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

4. कल्याण: ऑटो में छूटा 16 तोला सोना और नगदी, विष्णुनगर पुलिस ने ढूंढकर महिला को लौटाया

dombivli vishnu nagar police recover 16 tola gold cash left in auto gsp26
पुलिस की कार्रवाई(सोर्स: नवभारत)

डोंबिवली की विष्णुनगर पुलिस की डिटेक्शन ब्रांच (DB) टीम ने सराहनीय कार्य करते हुए एक महिला को 16 तोला सोने के गहने और 1 लाख 20 हजार रूपये सफलतापूर्वक वापस दिलाए। महिला ऑटो-रिक्शा में यात्रा करते समय ये चीजें वहीं भूल गई थी। पुलिस की तत्परता और इस त्वरित कार्रवाई की सराहना की जा रही है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

5. नवरात्री गरबा में लेजर लाइट बैन, तेज आवाज पर FIR! नासिक पुलिस का कड़ा फरमान, तैनात होंगे महिला सुरक्षा दस्ते

Nashik Navratri Garba Laser Light Ban
गरबा में लेजर लाइट बैन, DJ की आवाज पर सख्तीसोर्स: सोशल मीडिया

नवरात्रि के दौरान नासिक में गरबा और डांडिया आयोजनों को लेकर पुलिस ने सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। गरबा स्थलों पर लेजर लाइट पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। निर्धारित ध्वनि सीमा का उल्लंघन करने पर आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

6. महाराष्ट्र : MLC चुनाव के लिए भाजपा ने किया उम्मीदवारों का ऐलान, पुणे-नागपुर की तीन सीटों पर नाम तय

MLC Election BJP List
भारतीय जनता पार्टी फोटो - मीडिया गैलरी

महाराष्ट्र विधान परिषद के स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। भाजपा केंद्रीय कार्यालय 6ए, दीनदयाल उपाध्याय मार्ग, नई दिल्ली से दिनांक 4 अक्टूबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति में इस बात की जानकारी दी गई।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

7. राज-उद्धव की गर्जना में आए गब्बर, स्पाइडर मैन और खुद ज्ञानेश कुमार! कॉस्टयूम पहनकर कुछ ऐसे किया प्रोटेस्ट

raj uddhav thackeray garjana march mumbai costume protest
मुंबई गर्जना मार्च प्रदर्शन(सोर्सः सोशल मीडिया)

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर देशभर में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। इस मुद्दे पर ठाकरे बंधुओं ने आज मुंबई में 'गर्जना' मार्च कर विरोध प्रदर्शन किया। उद्धव और राज के संबोधन के साथ-साथ लोगों के कॉस्टूयम के लिए भी यह मार्च का विषय बन गया। गर्जना मोर्चा में स्पाइडर मैन, शाले फिल्म का गब्बर और ज्ञानेश कुमार के कॉस्ट्यूम में एक लोग आये थे।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

8. शादी से इंकार पर तेजाब फेंकने की धमकी! नाशिक के सातपुर में सिरफिरे प्रेमी की करतूत, दूल्हे को भी धमकाया

Nashik Acid Attack Threat Satpur Police
शादी से इनकार पर युवती को तेजाब फेंकने की धमकीसोर्स: सोशल मीडिया

नासिक के सातपुर क्षेत्र में प्रेम संबंध के बाद शादी से इनकार करने पर युवती को तेजाब फेंकने की धमकी देने का मामला सामने आया है। युवती की शिकायत पर पुलिस ने हरसूल निवासी वैभव गायकवाड़ के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

9. नासिक में बदहाल सड़क ने ली 65 वर्षीय कारोबारी की जान, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ब्रेनडेड के बाद मौत

Nashik Canada Corner Road Accident Businessman Hemant Rathi Death
नासिक कनाडा कॉर्नर सड़क दुर्घटना(सोर्स: IANS)

नासिक शहर में विकास कार्यों के नाम पर चल रही धीमी, अव्यवस्थित खुदाई और यातायात पुलिस की अनदेखी के कारण एक जाने-माने कारोबारी की जान चली गई। कैनडा कॉर्नर इलाके में बदहाल सड़क की वजह से अपनी गाड़ी लेने जा रहे प्रसिद्ध टेलीकॉम व्यवसायी हेमंत चंद्रनारायण राठी की इलाज के दौरान मौत हो गई।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

10. तानाशाही और चुनाव चोरी के खिलाफ 1857 जैसा विद्रोह... सीईसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन पर बोले संजय राउत

sanjay raut in garjana protest against cec gyanesh kumar mpsc agitation
संजय राउत(सोर्स: सोशल मीडिया)

मनसे प्रमुख राज ठाकरे और शिवसेना (यूबीटी) प्रमुख उद्धव ठाकरे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ एक संयुक्त विरोध मार्च का नेतृत्व कर रहे हैं। इस विरोध मार्च को लेकर शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने तीखा हमला बोला है।

पूरी रिपोर्ट पढ़ें...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com