नासिक में बदहाल सड़क ने ली 65 वर्षीय कारोबारी की जान, तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ब्रेनडेड के बाद मौत

Nashik Canada Corner Road Accident: नासिक के कैनडा कॉर्नर में बदहाल सड़क पार करते समय तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से कारोबारी हेमंत राठी गंभीर घायल हुए। ब्रेनडेड घोषित होने के बाद इलाज के दौरान मौत हुई।
Nashik Canada Corner Road Accident Businessman Hemant Rathi Death
नासिक कनाडा कॉर्नर सड़क दुर्घटना(सोर्स: IANS)
Published on: 
Updated on: 

Nashik Road Accident Hemant Rathi Death: नासिक शहर में विकास कार्यों के नाम पर चल रही धीमी, अव्यवस्थित खुदाई और यातायात पुलिस की अनदेखी के कारण एक जाने-माने कारोबारी की जान चली गई।

कैनडा कॉर्नर इलाके में बदहाल सड़क की वजह से अपनी गाड़ी लेने जा रहे प्रसिद्ध टेलीकॉम व्यवसायी हेमंत चंद्रनारायण राठी (65) तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण वे ब्रेनडेड घोषित हो गए और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

इस दर्दनाक हादसे से नासिक के नागरिकों में भारी आक्रोश व्याप्त है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कैनडा कॉर्नर स्थित वसंत मार्केट में राठी की दुकान है। दुकान के सामने मनपा द्वारा की गई खुदाई के कारण सड़क उखड़ी हुई थी और पार्किंग की जगह न होने से उन्होंने अपनी गाड़ी पाटिल लेन में पार्क की थी।

अंगदान की मंशा मेडिकल कारणों से अधूरी

मंगलवार 29 सितंबर दोपहर जब वे गाड़ी लेने के लिए सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार नाबालिग बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बाइक सवार को पकड़ लिया, जबकि वहां तैनात नासिक ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने राठी को अस्पताल पहुंचाया।

डॉक्टरों द्वारा ब्रेन सर्जरी किए जाने के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। शनिवार को पंचवटी अमरधाम में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

दुख की इस घड़ी में राठी परिवार ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अंगदान की सहमति दी थी। इसके लिए विदेश से भी रिश्तेदार नासिक पहुंच चुके थे। हालांकि, कुछ चिकित्सीय कारणों के चलते अंगदान संभव नहीं हो सका।

Nashik Canada Corner Road Accident Businessman Hemant Rathi Death
मुंबई में कोचिंग क्लासेस के नियमन पर सरकार के सामने पक्ष रखने की तैयारी, 9 एसोसिएशन होंगी एकजुट

हादसों की जवाबदेही तय करने की मांग

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि यह केवल एक हादसा नहीं, बल्कि प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा है। महीनों तक सड़कों को आधा-अध अधूरा छोड़ दिया जाता है, जहां न तो सुरक्षा बैरिकेड्स होते हैं और न ही रेडियम के चेतावनी संकेत।

दूसरी ओर, नासिक शहर में नाबालिग बच्चे बेपरवाही से वाहन चला रहे हैं और यातायात विभाग इस ओर आंखें मूंदे हुए है। नागरिकों ने सवाल उठाया है कि ऐसे मामलों में जिम्मेदार प्रशासन और नाबालिगों के अभिभावकों पर सख्त कार्रवाई कब होगी?

Nashik Canada Corner Road Accident Businessman Hemant Rathi Death
मध्य रेल का जीरो स्क्रैप मिशन हिट, अप्रैल-सितंबर में 324 करोड़ की रिकॉर्ड कमाई; भुसावल मंडल रहा सबसे आगे
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com