Maharashtra Top 10 News: अमृता फडणवीस और राउत के बयान से लेकर FDA की कार्रवाई तक, पढ़ें राज्य की बड़ी खबरें

Maharashtra Top 10 Updates: अमृता फडणवीस के गरबा पर बयान से लेकर संजय राउत की बयानबाजी और ISKCON के गोविंदास रेस्टोरेंट पर FDA की कार्रवाई तक, पढ़ें राज्य की टॉप 10 खबरें।
maharashtra top 10 9 september news amruta fadnavis sanjay raut fda action
अमृता फडणवीस, संजय राउत और तुकाराम मुंढे(सोर्स: एआई फोटो)

Maharashtra Top 10 News Updates: महाराष्ट्र में सियासी हलचलों से लेकर प्रशासनिक निर्णयों तक, गतिविधियां तेज हैं। गरबा उत्सव में गैर-हिंदुओं के प्रवेश को लेकर उठ रहे सवालों के बीच अमृता फडणवीस के बयान ने नई बहस छेड़ दी है, तो वहीं दूसरी ओर संजय राउत की तीखी बयानबाजी से राजनीतिक तापमान बढ़ा हुआ है। खाद्य सुरक्षा को लेकर प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है।

FDA ने जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर के 'गोविंदास' रेस्टोरेंट पर नियमों के उल्लंघन के चलते बड़ी कार्रवाई करते हुए उसका लाइसेंस निलंबित कर दिया है। इसके अलावा, राज्य भर से सामने आ रही प्रमुख राजनीतिक, सामाजिक, और प्रशासनिक खबरों का विस्तृत ब्योरा यहां पढ़ें।

1. गरबा में मुस्लिमों के प्रवेश पर अमृता फडणवीस का बड़ा बयान

Maharashtra: Amruta Fadnavis makes a major statement on the entry of Muslims into Garba events
अमृता फडणवीस, नितेश राणेसोर्स- सोशल मीडिया

नवरात्रि उत्सव शुरू होने में करीब एक महीने का समय बाकी है, लेकिन महाराष्ट्र में गरबा और दांडिया को लेकर सियासी बहस तेज हो गई है। मंत्री नितेश राणे ने गरबा आयोजनों में मुस्लिमों के प्रवेश का विरोध करते हुए ‘लव जिहाद’ का मुद्दा उठाया था। अब मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने इस मुद्दे पर अपनी स्पष्ट राय रखी है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

2. पुणे में गणेशोत्सव पर शराब बिक्री पर सख्त पाबंदी

Strict ban on liquor sales during Pune Ganeshotsav
पुणे गणेशोत्सव ड्राई डे शराब बिक्री प्रतिबंध सोर्स: AI

पुणे शहर में गणेशोत्सव के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए शराब बिक्री पर सख्ती की गई है। जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार 14 सितंबर 2026, गणेश चतुर्थी के दिन पुणे-1 राज्य आबकारी विभाग के कार्यक्षेत्र में पूरे दिन शराब की बिक्री बंद रहेगी।

इस दौरान शराब बिक्री करने वाले प्रतिष्ठानों को बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन ने त्योहार के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए यह कदम उठाया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

3. Nagpur के Barrel Cafe में आगजनी, दो शेफ गिरफ्तार

cafe barrel nagpur pub
बैरेल कैफे(सोर्सः गुगल जेमिनी)

युवाओं के बीच लोकप्रिय अंबाझरी के गोकुलपेठ रोड स्थित बैरल कैफे पब में आधी रात के बाद हुई आगजनी ने पूरे शहर को चौंका दिया। जिस जगह पर आमतौर पर रातें म्यूजिक, दोस्तों और पार्टी के माहौल से गुलजार रहती हैं, वहीं तड़के करीब 4 बजे अचानक आग की लपटें उठने लगीं। पुलिस के मुताबिक, इस आग के पीछे किसी बड़ी आपराधिक साजिश नहीं, बल्कि पब में हुई एक मामूली कहासुनी से उपजा कथित गुस्सा था।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

4. महाराष्ट्र में खिलाड़ियों के लिए 5% आरक्षण की संशोधित नीति मंजूर

Revised policy for 5% reservation for athletes in Maharashtra approved
देवेन्द्र फड़नवीस और एकनाथ शिंदे (सोर्स - सोशल मीडिया)

महाराष्ट्र सरकार ने सरकारी नौकरियों में मेधावी खिलाड़ियों के लिए 5 प्रतिशत आरक्षण की नीति में बदलाव को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में संशोधित नीति को मंजूरी मिली।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

5. ठाणे में डेटा सेंटर के खिलाफ आदित्य ठाकरे मैदान में

Thackeray takes a stand against data centers in Thane; opposes Amazon data center and Ring Metro in Balkum
आदित्य ठाकरे विरोध सोर्स-X

ठाणे शहर के बालकुम में प्रस्तावित अमेजन हाइपरस्केल डेटा सेंटर इन दिनों चर्चा में है। परियोजना को लेकर स्थानीय स्तर पर विरोध किया जा रहा है। अब शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के नेता और विधायक आदित्य ठाकरे भी इसके विरोध में उतर आए हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

6. Thane News: सड़क के गड्ढे में फंसी ट्रॉली, झुकने से गिरी 22 फीट की गणेश प्रतिमा

bhayandar ganesh idol accident jesal park 22 feet idol
भाईंदर गणेश प्रतिमा हादसा(सोर्सः सोशल मीडिया)

भाईंदर पूर्व के जेसल पार्क इलाके में गणेश प्रतिमा के आगमन के दौरान मंगलवार को बड़ा हादसा टल गया। जेसल पार्क का सुखकर्ता गणेश मंडल की 22 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा को लेकर जा रही ट्रॉली का पहिया निर्माणाधीन सड़क पर बने गड्ढे में फंस गया। संतुलन बिगड़ने से विशाल प्रतिमा एक तरफ झुककर नीचे गिर गई और क्षतिग्रस्त हो गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी श्रद्धालु या मंडल कार्यकर्ता के घायल होने की सूचना नहीं है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

7. गणेशोत्सव में महज 5 दिन बाकी, गड्ढों में हिचकोले खाएंगे बप्पा? नागपुर में प्रशासन के दावे फुस्स

Nagpur Ganeshotsav Road Safety
शहर की सड़कों पर गड्ढों की सांकेतिक फोटो (सोर्स: AI)

गणेशोत्सव में अब महज कुछ दिन बाकी हैं, लेकिन शहर की सड़कों पर बने गड्ढे प्रशासन के दावों की पोल खोल रहे हैं। बड़े फ्लाईओवर और सड़कों के निर्माण के दावों के बीच कई प्रमुख मार्गों की हालत ऐसी है कि वाहन चालकों को सड़क से ज्यादा गड्ढे नजर आ रहे हैं।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

8. ISKCON के गोविंदास रेस्टोरेंट का लाइसेंस सस्पेंड! जुहू समेत 3 ठिकानों पर चला तुकाराम मुंढे का डंडा

iskcon juhu govindas restaurant fda license suspended
तुकाराम मुंढे और इस्कॉन जुहू(सोर्स: सोशल मीडिया)

FDA ने मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर परिसर में खाद्य सुरक्षा और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन को लेकर बड़ी कार्रवाई की है। आईएएस अधिकारी तुकाराम मुंढे द्वारा मई महीने में एफडीए कमिश्नर का पदभार संभालने के बाद से पूरे राज्य में खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ व्यापक अभियान चलाया जा रहा है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

9. गौतमी, राधा पाटील और निशा मुंबईकर समेत 8 पर मामला दर्ज

pune dahi handi obscene dance case gautami patil radha patil fir
गौतमी पाटिल, राधा पाटील और निशा मुंबईकर(सोर्स: एआई फोटो)

पुणे के सहकारनगर पुलिस स्टेशन में दही हांडी उत्सव के दौरान अश्लील गानों पर नृत्य करने के आरोप में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है। प्रसिद्ध नृत्यांगना राधा पाटील पर बिबवेवाडी पुलिस स्टेशन में पहले ही मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद अब महाराष्ट्र की चर्चित नृत्यांगना निशा मुंबईकर और शुभांगी थोरात सहित 8 नृत्यांगनाओं के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

10. Maharashtra DELTA Act: जमीन भी बनेगी Digital Asset, CM फडणवीस का बड़ा प्लान

Maharashtra DELTA Act Devendra Fadanvis
Maharashtra DELTA Act Devendra Fadanvis(सोर्स: सोशल मीडिया)

मुंबई: आने वाले दिनों में महाराष्ट्र में जमीन खरीदने-बेचने का तरीका पूरी तरह बदल सकता है। राज्य सरकार जमीन और अन्य अचल संपत्तियों को डिजिटल और टोकनाइज करने के लिए ब्लॉकचेन आधारित सिस्टम तैयार कर रही है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के मुताबिक, इसके लिए प्रस्तावित ‘महाराष्ट्र डिजिटायजेशन एंड एक्सचेंज ऑफ लैंड टोकन एसेट एक्ट’ यानी DELTA Act अगले चार से पांच महीनों में सामने आ सकता है।

पढ़ें पूरी रिपोर्ट...

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com