महाराष्ट्र: औरंगाबाद चिड़ियाघर में बाघिन बनी मां, शावक को जन्म दिया
- Written By: वैष्णवी वंजारी
Updated On:
Jul 20, 2023 | 09:46 AM
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
औरंगाबाद: महाराष्ट्र के औरंगाबाद शहर के सिद्धार्थ चिड़ियाघर में बाघिन ‘समृद्धि’ ने एक शावक को जन्म दिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार सुबह पैदा हुआ शावक फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है और चिड़ियाघर प्रशासन ने नवजात और उसकी मां की 24 घंटे निगरानी के लिए एक टीम नियुक्त कर दी है।
अधिकारी ने बताया कि इससे पहले बाघिन ने तीन बार में 13 शावकों को जन्म दिया था। 2016 और 2019 में चार-चार और 2020 में पांच शावकों जन्म दिया था। उन्होंने बताया कि दो शावकों को पुणे के एक चिड़ियाघर में और दो अन्य को अहमदाबाद के एक चिड़ियाघर में भेजा गया है। वर्तमान में सिद्धार्थ चिड़ियाघर में कुल 11 बाघ हैं, जिनमें तीन सफेद बाघ (एक नर और दो मादा) भी है। (एजेंसी)
सम्बंधित ख़बरें
छत्रपति संभाजीनगर की रमाई आवास योजना पर विधायक अंबादास दानवे ने उठाऐ सवाल, करोड़ों के घोटाले की जांच की मांग
छत्रपति संभाजीनगर मनपा अधिकारियों पर दबाव डालने वालों पर होगी सख्ती, नगरसेवकों के रिश्तेदारों की एंट्री बंद
STEMI Maharashtra बना हार्ट अटैक मरीजों की नई उम्मीद, AI से 10 मिनट में पहचान, 1.49 लाख मरीजों का समय पर इलाज
भंडारा की महिला का वोटर रिकॉर्ड पहुंचा उत्तर प्रदेश, SIR सत्यापन में गड़बड़ी का आरोप
Maharashtra tigress becomes mother gives birth to cub in aurangabad zoo
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Jul 20, 2023 | 09:46 AM
