Representative Image
नई दिल्ली/बीड. महाराष्ट्र (Maharashtra) से मिल रही बड़ी खबर के अनुसार, अब ‘मराठा आरक्षण’ (Maratha Reservation) की आग ‘बीड’ (Beed) जिला तक भी पहुंच गई है। मिली जानकारी के अनुसार, ‘बीड’ में अब ‘मराठा आरक्षण’ बवाल पर बस डिपो में खड़ी बस में आग लगाई गई है। वहीं शहर में आज जगह-जगह पर चक्का जाम है। वहीं मराठा आंदोलन के दौरान कुछ अनहोनी ना हो, इसलिए अब ‘बीड’ में पुलिस पूरी तरह से तैनात है।
गौरतलब है कि, महाराष्ट्र के जालना जिले में बीते शुक्रवार को मराठा आरक्षण आंदोलन के दौरान हिंसा हुई थी। वहीं इसमें कम से कम 12 पुलिसकर्मियों सहित कई लोग घायल हो गए थे। वहीं जालना के पास अम्बड तहसील में शुक्रवार को आंदोलन पर बैठे मराठा समाज के लोगों पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया था।
वहीं आरोप है कि, आंदोलनकारियों ने धुले-सोलापुर हाईवे बंद कर दिया था। बताया जाता है कि वहां पत्थरबाजी हुई, जिस पर पुलिस ने लाठी चार्ज किया। मराठा समाज ने लाठीचार्ज का विरोध किया। वहीं यहां हाईवे पर वाहन जलाए गए थे।
गौरतलब है कि, महाराष्ट्र मंत्रिमंडल (Maharashtra Cabinet) ने इस बाबत बीते बुधवार को फैसला किया था कि, मराठवाड़ा क्षेत्र के उन मराठा को कुनबी जाति प्रमाणपत्र (Kunbi Caste Certificate) जारी किए जाएंगे जिनके पास निजाम शासनकाल के ऐसे राजस्व या शिक्षा दस्तावेज हैं, जो उन्हें कुनबी के रूप में पहचान दिलाते हैं। इस बाबत मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) ने जानकारी दी थी।