महाराष्ट्र: शिवसेना (यूबीटी) के विधायक ने जान से मारने की धमकी
- Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On:
Feb 05, 2023 | 09:21 PM
FILE- PHOTO
अकोला: महाराष्ट्र के अकोला जिले में बालापुर विधानसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वाले शिवसेना (यूबीटी) सदस्य नितिन देशमुख ने आरोप लगाया कि उन्हें रविवार सुबह दो अज्ञात लोगों ने फोन कॉल करके जान से मारने की धमकी दी। देशमुख ने पत्रकारों से बातचीत में दावा किया कि कॉल करने वालों ने उन्हें राज्य के एक केंद्रीय मंत्री और उनके बेटे के नाम पर धमकी दी।
शिवसेना के उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाले धड़े से ताल्लुक रखने वाले देशमुख ने कहा, ‘‘मुझे दो अलग-अलग मोबाइल नंबर से कॉल आए और कॉल करने वालों ने मुझे जान से मारने की धमकी दी।” इस संबंध में अभी तक विधायक ने पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है।
सम्बंधित ख़बरें
जून से शुरू होंगे नए स्किल कोर्स, कौशल विकास पर जोर, नागपुर में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर
नागपुर में भंडारा रोड प्रोजेक्ट फिर अटका, मुआवजा लेने के बाद भी अतिक्रमण; 22 अप्रैल से कार्रवाई
Pune Zilla Parishad में ‘बैकडोर एंट्री’ का रास्ता साफ, NCP को मिल सकती हैं 5 सीटें
Mumbai Local Train में मेगा चेकिंग: 9,509 बेटिकट यात्री पकड़े, 71 लाख से ज्यादा जुर्माना
Maharashtra shiv sena ubt mla threatens to kill
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Published On:
Feb 05, 2023 | 09:21 PM
