Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • चुनाव

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
    • चुनाव
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
  • चुनाव
In Trends:
  • ICC Women’s Cricket World Cup |
  • Sonam Wangchuck |
  • Dussehra 2025 |
  • Bihar Assembly Election 2025 |
  • Weather Update |
  • Share Market
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

‘म’ से मराठी नहीं, बल्कि महापालिका… बावनकुले ने ठाकरे भाईयों पर साधा निशाना

Maharashtra Politics: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने उद्धव- राज ठाकरे विजय रैली पर निशाना साधा है। उन्होंने दावा किया कि ठाकरे का ‘म’ मराठी के लिए नहीं, बल्कि महापालिका की सत्ता के लिए है।

  • By सोनाली चावरे
Updated On: Jul 05, 2025 | 07:00 PM

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले (pic credit; social media)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र के राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने शनिवार को शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने ठाकरे के मराठी प्रेम को दिखावटी करार देते हुए कहा कि उनका असली एजेंडा ‘मराठी’ नहीं, बल्कि ‘मुंबई महापालिका’ पर कब्जा करना है। ये सब केवल चुनावी ड्रामा है जो चुनाव जीतने के लिए किया जा रहा है।

बावनकुले ने उद्धव ठाकरे के हालिया भाषण पर तंज कसते हुए कहा कि वर्ली में ठाकरे ने मराठी के नाम पर सत्ता खोने का शोकगीत गाया है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब उद्धव ठाकरे 2019 से 2022 तक महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री थे, तब 2022 में पहली कक्षा से हिंदी को अनिवार्य करने की सिफारिश को क्यों स्वीकार किया गया? बावनकुले ने कहा कि ‘उद्धव ठाकरे का मराठी प्रेम सिर्फ तब जागता है, जब चुनाव नजदीक होते हैं। यह उनका राजनीतिक तमाशा है, जिसे जनता अब अच्छी तरह समझ चुकी है।

जब सत्ता में थे, तब क्यों याद नहीं आई मराठी की

राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने आगे कहा कि ठाकरे ने मुंबई में अपनी सत्ता के दौरान मराठी मानुष को हाशिए पर रखा था। बावनकुले ने आरोप लगाया कि शिवसेना (UBT) ने बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) में लंबे समय तक शासन किया, लेकिन मराठी लोगों के लिए कोई ठोस काम नहीं किया था। उन्होंने कहा कि ‘मराठी भाषा सिर्फ भावनाओं का विषय नहीं, बल्कि नीतियों में दिखने वाली अस्मिता होनी चाहिए। लेकिन ठाकरे ने सत्ता में रहते हुए मराठी अस्मिता को मजबूत करने के लिए कुछ नहीं किया। अब जब विपक्ष में बैठे है तो मराठी मानुष की बात कर रहे हैं।

इनका ‘म’ महापालिका के लिए है

बावनकुले ने यह भी कहा कि उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की हालिया रैली, जिसमें मराठी भाषा के समर्थन में प्रदर्शन किया गया है। यह केवल आगामी BMC चुनावों के लिए वोट हासिल करने की रणनीति मात्र है। उन्होंने दावा किया कि ठाकरे का ‘म’ मराठी के लिए नहीं, बल्कि महापालिका की सत्ता के लिए है। महाराष्ट्र में हिंदी को तीसरी भाषा के रूप में लागू करने के प्रस्ताव को लेकर हाल ही में विवाद हुआ था।

मराठी अस्मिता का ढोंग कर रहे हैं

इस प्रस्ताव को महायुति सरकार ने वापस ले लिया, जिसके बाद उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे ने इसका स्वागत किया था। लेकिन बावनकुले ने ठाकरे पर दोहरा मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि जब ठाकरे सत्ता में थे, तब उन्होंने मराठी भाषा की रक्षा के लिए कोई कदम नहीं उठाया, और अब विपक्ष में रहते हुए वे मराठी अस्मिता का ढोंग कर रहे हैं। बावनकुले ने यह भी जोड़ा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के नेतृत्व में महायुति सरकार ने मुंबई में कई बड़े प्रोजेक्ट्स जैसे मेट्रो, कोस्टल रोड और स्लम पुनर्वास योजनाएं शुरू की हैं, जो मराठी लोगों के हित में हैं। उन्होंने ठाकरे से सवाल किया कि उनके शासन में BMC ने मराठी लोगों के लिए क्या किया?

Maharashtra revenue minister chandrashekhar bawankule criticizes uddhav raj thackeray rally

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 05, 2025 | 07:00 PM

Topics:  

  • Cahndrashekhar Bawankule
  • Maharashtra News
  • Maharashtra Politics
  • Raj Thackeray
  • Uddhav Thackeray

सम्बंधित ख़बरें

1

महाराष्ट्र में 30-40 साल के युवा भी हार्ट पेशेंट, बढ़ती गलत जीवनशैली बना रही खतरा

2

महाराष्ट्र के सभी स्कूलों में बनेंगे एलुमनाई एसोसिएशन, पूर्व छात्र करेंगे स्कूल विकास में मदद

3

पेंच में फंसी मुंबई मनपा की परियोजना, डॉ. ई मोसेस रोड से वर्ली तक पुल योजना रद्द

4

गोवंडी और बांद्रा से 4 मोटरसाइकिल चोरी, मुंबईकरों की उड़ी नींद

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.