Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मराठवाड़ा में 6 महीने में 430 किसानों ने की खुदखुशी, बीड़ में सबसे ज्यादा मामलें

साल 2024 में 1 जनवरी से 31 मई के बीच 1 हजार 46 किसानों ने खुदखुशी की है। जानकारी के अनुसार, बीड में 101 किसानों ने आत्महत्या की जबकि छत्रपति संभाजीनगर में 64, जालना में 40, परभणी में 31, हिंगोली में 17, नांदेड़ में 68, लातूर में 33 और धाराशिव में 76 किसानों ने आत्महत्या की।

  • By किर्तेश ढोबले
Updated On: Jul 09, 2024 | 07:44 AM

6 महीने में 430 किसानों ने की आत्महत्या (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र में किसानों की आत्महत्या रुकने का नाम नहीं ले रही है। सूखे से प्रभावित मराठवाड़ा में बीते 6 महिने में कुल 430 किसानों ने खुदखुशी की है। इनमें से सबसे ज्यादा मौतें राज्य के कृषीमंत्री के गृहनगर में हुई है। बीड राज्य के कृषि मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता धनंजय मुंडे का गृह क्षेत्र है। यहां पर बीते 6 महिने में 101 किसानों ने आत्महत्या की है। मराठवाड़ा क्षेत्र अक्सर सूखा से प्रभावित रहता है। इस क्षेत्र को अक्सर मौसम के बेरुखी का सामना करना पड़ता है।

एक अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि जून में बीड में 30 किसानों ने आत्महत्या की। बीड में आत्महत्या के 101 मामलों में से 46 मामले एक लाख रुपये की अनुग्रह राशि के पात्र थे, पांच मामले अयोग्य घोषित किए गए और 50 मामलों में विचार किया जा रहा है।अधिकारी ने बताया कि कुल 430 में से 256 मामले अनुग्रह राशि के पात्र थे, जिनमें से 169 मामलों में सहायता दी गई जबकि 20 को खारिज कर दिया गया और 154 मामलों में जांच जारी है।

छत्रपति संभाजीनगर में 64 किसानों ने की आत्महत्या

संभागीय आयुक्त कार्यालय द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के अनुसार बीड में 101 किसानों ने आत्महत्या की जबकि छत्रपति संभाजीनगर में 64, जालना में 40, परभणी में 31, हिंगोली में 17, नांदेड़ में 68, लातूर में 33 और धाराशिव में 76 किसानों ने आत्महत्या की।

सम्बंधित ख़बरें

संभाजीनगर स्टेशन के विकास को हरी झंडी, मराठवाड़ा को बड़ी सौगात; लातूर को मिलेगा फायदा

मराठवाड़ा में मोंथा चक्रवात का असर जारी, अगले 5 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

मराठवाडा में अगले 4 दिन जमकर बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

यवतमाल के विद्यार्थी मराठवाड़ा के बाढ़ पीड़ितों की मदद को आगे आए, दिवाली की छुट्टियाँ करेंगे सार्थक

राज्य में 1 हजार 46 किसानों ने की खुदखुशी

आरटीआई कार्यकर्ता जितेंद्र घाडगे ने किसानों की आत्महत्या से जुड़ी जानकारी सरकार से मांगी थी। इस जानकारी के मुताबिक, साल 2024 में 1 जनवरी से 31 मई के बीच 1 हजार 46 किसानों ने खुदखुशी की है। हाल के दिनों में फसल नुकसान से सूबे के किसानों की हालत दिन ब दिन खराब होती जा रही है। किसानों का कहना है कि सूखे की वजह से फसल की लागत भी निकल नही पाती है। परिवार के लोगों को दो समय का खाना भी मुमकीन नहीं हो पाता है। साथ में बच्चों की पढ़ाई के भी खर्चे हैं. ऐसे में किसानों के पास कर्ज लेने के अलावा दूसरा कोई मार्ग नहीं बचता है और समय पर यह कर्ज ना चुका पाना खुदखुशी की वजह बन जाता है।

Maharashtra marathwada 430 farmers committed suicide in six months

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 09, 2024 | 07:41 AM

Topics:  

  • Marathwada

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.