Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • देवउठनी एकादशी |
  • आज का मौसम |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

मराठवाड़ा में मोंथा चक्रवात का असर जारी, अगले 5 दिन तक भारी बारिश की चेतावनी

Marathwada Rain: मराठवाड़ा में नवंबर में भी बारिश जारी है। कपास व मक्का फसल को भारी नुकसान हुआ है। मोंथा चक्रवात के असर से अगले पांच दिन तक बारिश की संभावना।

  • By आकाश मसने
Updated On: Nov 02, 2025 | 10:27 AM

मराठवाड़ा में बाढ़ (फाइल फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Marathwada Weather Update: नवंबर का माह शुरू होने के बावजूद मराठवाड़ा में बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 6 महीनों में मराठवाड़ा के 8 जिलों में औसत से कहीं अधिक बारिश दर्ज की गई है। यही नहीं, कई बार बादल फटने की स्थितियां बनीं। दो दिन पहले ही क्षेत्र के 40 सर्कल में झमाझम बारिश के बाद 31 अक्टूबर को भी 11 सर्कल में अत्यधिक मेघ बरसे। लगातार वर्षा का व्यापक असर खेती व फसलों पर पड़ा है।

भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक क्षेत्र के सभी 8 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इसके चलते पहले ही भारी व बेमौसम बारिश से परेशान किसानों की चिंता और बढ़ गई है। इस वर्ष जून से लेकर अक्टूबर तक लगातार बारिश होती रही। मौसम में अप्रत्याशित परिवर्तन के चलते मानसून से पहले मई महीना भी पूरी तरह भीगा हुआ रहा। अब नवंबर में भी बारिश रुकने का नाम नहीं ले रही।

कपास को भारी नुकसान

31 अक्टूबर तक हुई वर्षा से कई फसलों को बर्बाद कर दिया है। कटाई के लिए तैयार मक्का फसल अंकुरित हो गई है। यही नहीं। कपास की कैरियां सड़ने लगी हैं। बाजार में इन खराब फसलों को बहुत कम दाम मिलने की आशंका के चलते किसान गहरी चिंता में डूब गए हैं।

मोंथा चक्रवात का असर

मौसम विभाग ने बताया कि मराठवाड़ा संग राज्य के कई जिलों में मूसलाधार वर्षा का खतरा अब भी बना हुआ है। हालांकि, ‘मोंथा’ चक्रवात का असर धीरे-धीरे कम हो रहा है, परंतु इसके कारण कम दबाव का क्षेत्र फिर से सक्रिय हो गया है। नतीजतन, देश के कई हिस्सों में भारी से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। इसे लेकर मौसम विभाग ने सतर्कता बरतने की सलाह दी है।

यह भी पढ़ें:- संजय राउत ने मोदी का जताया आभार, PM ने की स्वस्थ्य होने की कामना तो शिवसेना नेता ने दिया ऐसा जवाब

औसत से 39% अधिक बारिश

30 अक्टूबर तक मराठवाड़ा क्षेत्र में कुल 1041.8 मिमी वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत 748.5 मिमी से 39.2 प्रतिशत अधिक है। इस हिसाब से औसत की तुलना में 139.2 मिमी वर्षा ज्यादा हुई है। प्रशासन की ओर से पंचनामे व मुआवजे की प्रक्रिया जारी है। हालांकि, किसान अब भी मदद की प्रतीक्षा में है। अब नवंबर में भी इंद्रदेव की प्रसन्नता से किसानों की मुसीबत और बढ़ गई है।

जिले में आज येलो अलर्ट घोषित

मौसम विभाग ने जिले में 2 नवंबर को येलो अलर्ट घोषित किया है। विभाग ने चेताया कि जिले के कुछ क्षेत्रों में वज्रपात, 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे से तेज हवाएं व हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। यही नहीं, 3 से 4 नवंबर 2025 के बीच भी हल्की वर्षा की भी संभावना जताई गई है।

इस परिप्रेक्ष्य में जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्क रहने का आग्रह किया है। आपात स्थिति में नागरिक जिला नियंत्रण कक्ष (दूरभाषः 02482-223132), जिलाधिकारी कार्यालय, नजदीकी तहसील कार्यालय या पुलिस थाने से तुरंत संपर्क कर सकते हैं।

Marathwada weather update unseasonal rainfall crop damage motha cyclone impact

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Nov 02, 2025 | 10:27 AM

Topics:  

  • Chhatrapati Sambhajinagar
  • IMD
  • Marathwada
  • Weather Update

सम्बंधित ख़बरें

1

डॉलर से बिटकॉइन तक..काला धन ऐसे होता था सफेद! संभाजीनगर में साइबर ठगी के इंटरनेशनल नेटवर्क का खुलासा

2

छत्रपति संभाजीनगर में कांग्रेस ने तैयार की रणनीति, पानी नहीं तो टैक्स नहीं का दिया नारा

3

‘मतदाता सूची फर्जी’, मंत्री संजय शिरसाट का बड़ा बयान, बाेले- विपक्ष कर रहा स्टंटबाजी

4

Kumbh: 9,633 करोड़ का विकास रूपरेखा तैयार, शिरसाट बोले- सुविधाओं के साथ पर्यटन वृद्धि पर जोर दें

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.