अब ऑनलाइन मिलेगा लेक लाडकी योजना का लाभ, महाराष्ट्र में बेटियों को मिलेंगे 1 लाख रुपये; जानें आवेदन प्रक्रिया

Lek Ladki Yojana Online Application: महाराष्ट्र की 'लेक लाडकी' योजना की आवेदन प्रक्रिया डिजिटल कर दी गई है। अब महाडीबीटी 2.0 पोर्टल से घर बैठे आवेदन और फॉर्म का स्टेटस ट्रैक कर सकेंगे।
Maharashtra Lek Ladki Yojana Online Application MahaDBT Portal
मंत्री अदिति तटकरे(सोर्स: डिजाइन फोटो)
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • मंत्री अदिति तटकरे ने योजना में बदलाव की घोषणा की।

  • नई व्यवस्था शासन प्रक्रिया पुनर्रचना (GPR) के तहत लागू की गई है।

  • 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्मी बेटियां योजना के दायरे में आती हैं।

  • पात्र परिवारों को पांच किस्तों में कुल 1,01,000 रुपये दिए जाते हैं।

Apply Online Application On MahaDBT Portal: महाराष्ट्र की महिला एवं बाल विकास मंत्री अदिति तटकरे ने 'लेक लाडकी' योजना में बड़े बदलाव का ऐलान किया है। अब लाभार्थी महाडीबीटी 2.0 पोर्टल के जरिए घर बैठे सीधे ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इससे पहले आवेदकों को फॉर्म जमा करने के लिए नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र जाना पड़ता था, जिसे अब पूरी तरह डिजिटल कर दिया गया है।

आवेदन से मंजूरी तक की प्रक्रिया होगी आसान

शासन प्रक्रिया पुनर्रचना (GPR) के तहत लेक लाडकी योजना की पूरी आवेदन प्रक्रिया को अधिक सरल और व्यवस्थित बनाया गया है। नई डिजिटल व्यवस्था में आवेदन जमा करने से लेकर दस्तावेजों की जांच और अंतिम स्वीकृति तक के सभी चरणों को सुव्यवस्थित किया गया है। इससे लाभार्थियों को बार-बार सरकारी कार्यालयों या आंगनवाड़ी केंद्रों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे।

प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए जरूरी दस्तावेजों की संख्या भी कम कर दी गई है, जिससे आवेदन करते समय होने वाली परेशानी घटेगी। इसके अलावा महाडीबीटी 2.0 पोर्टल पर आवेदक अपने आवेदन की स्थिति यानी स्टेटस ऑनलाइन देख सकेंगे। इससे उन्हें यह जानकारी मिलती रहेगी कि उनका फॉर्म किस चरण में है और आवेदन पर क्या कार्रवाई हुई है।

Maharashtra Lek Ladki Yojana Online Application MahaDBT Portal
MSME: छत्रपति संभाजीनगर की 32 कंपनियों का बाजार मूल्य 10.79 लाख करोड़ के पार, शेयरों में 15 गुना तक उछाल

योजना के लाभ और पात्रता

अदिति तटकरे ने कहा कि 1 अप्रैल 2023 के बाद जन्मी बेटियों के लिए लागू इस योजना में चरणबद्ध तरीके से कुल 1,01,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक 5 किस्तों में मिलती है। पीले या केसरी राशन कार्ड वाले और तय पात्रता पूरी करने वाले परिवार इस योजना का लाभ उठाने के योग्य हैं।

Maharashtra Lek Ladki Yojana Online Application MahaDBT Portal
PM मोदी ने मराठवाड़ा की पैठणी कला को सराहा, भारत पर्व में महाराष्ट्र पर्यटन मंडप का किया दौरा