Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • मंगल, 30 जून 2026
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • ई-पेपर
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

पुणे के लिए 4.65 लाख करोड़ की वार्षिक ऋण योजना जारी, MSME को 95,500 करोड़, KCC के लिए 7,300 करोड़ का प्रावधान

Pune Annual Credit Plan: पुणे के जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए ₹4.65 लाख करोड़ की वार्षिक ऋण योजना जारी की। इसमें MSME और कृषि क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता दी गई है।

  • Written By: रूपम सिंह
Updated On: Jun 30, 2026 | 10:55 AM

जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी (सोर्स- सोशल मीडिया)

Follow Us
Follow Us:

Pune Annual Credit Plan Jitendra Dudi Collector: पुणे जिले के सतत और समावेशी आर्थिक विकास को गति देने के उद्देश्य से वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 4.65 लाख करोड़ रुपये की वार्षिक ऋण योजना जारी की गई है। सोमवार को आयोजित जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में जिला कलेक्टर एवं समिति के अध्यक्ष जितेंद्र डूडी ने इस महत्वाकांक्षी योजना का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि यह योजना कृषि, ग्रामीण अर्थव्यवस्था, आधारभूत संरचना और स्वरोजगार को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

किसानों और एमएसएमई क्षेत्र को विशेष प्राथमिकता

नई ऋण योजना में किसानों और उद्योगों के लिए बड़े पैमाने पर वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) के लिए 7,300 करोड़ रुपये, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) क्षेत्र के लिए 95,500 करोड़ रुपये तथा कृषि से जुड़े पूरक व्यवसायों के लिए 15,400 करोड़ रुपये का विशेष प्रावधान रखा गया है। इससे कृषि और ग्रामीण उद्यमों को वित्तीय मजबूती मिलने की उम्मीद है।

पिछले वर्ष लक्ष्य से बेहतर रहा प्रदर्शन

बैठक में बताया गया कि पिछले वित्तीय वर्ष में पुणे जिले ने वार्षिक ऋण योजना के लक्ष्य का 116 प्रतिशत हासिल किया था। वहीं जिला परिषद के माध्यम से स्वयं सहायता समूहों को 514 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया, जिससे महिला सशक्तिकरण और ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा मिला।

सम्बंधित ख़बरें

भंडारा में स्कूल खुलते ही बढ़ी साइकिलों की मांग, कीमतों में 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी

मुंबई में एफडीए की बड़ी कार्रवाई, 6 होटल-रेस्तरां के लाइसेंस निलंबित, 34.87 लाख का गुटखा-पान मसाला जब्त

TET Paper Leak: बिहार का समस्तीपुर कनेक्शन! देश का कुख्यात शिक्षा माफिया बिजेंद्र गुप्ता निकला मास्टरमाइंड

नागपुर: पदभार संभालते ही नए पुलिस कमिश्नर विश्वास नांगरे पाटिल बोले- जरूरत पड़ी तो एनकाउंटर भी

यह भी पढ़ें:- पुणे में के TET Paper Leak खिलाफ युवा कांग्रेस का हल्लाबोल, MSCE दफ्तर में घुसने की कोशिश, पुलिस से झड़प

किसानों और युवाओं तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश पुणे जिला कलेक्टर जितेंद्र डूडी ने सभी बैंकों को केंद्र और राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए बेहतर समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने फसल ऋण शिविरों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने, किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराने तथा युवाओं को रोजगारपरक प्रशिक्षण और स्वरोजगार योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित करने पर भी विशेष जोर दिया।

District pune annual credit plan released jitendra dudi msme kcc loan

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 30, 2026 | 10:55 AM

Topics:  

  • Development Project
  • Infrastructure
  • Maharashtra News
  • Pune News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.