Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: ठाणे और पालघर में भारी बारिश बनी मौत की वजह, दो लोग बहे

  • By वैष्णवी वंजारी
Updated On: Jun 29, 2023 | 01:10 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

ठाणे/पालघर: महाराष्ट्र के ठाणे और पड़ोसी पालघर जिले में पिछले 24 घंटे में भारी बारिश हुई, जिसके कारण कई इलाकों में पानी भर गया और पेड़ गिरने की कई घटनाएं भी सामने आई हैं। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई जलाशयों के अत्यधिक भर जाने और उफान पर होने के कारण पिछले दो दिन में दो लोग बह गए। उनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है, जबकि दूसरे व्यक्ति की तलाश अब भी जारी है।

अधिकारियों ने बताया कि बारिश से संबंधित घटनाओं में ठाणे जिले में कई कार क्षतिग्रस्त हुई हैं। नवी मुंबई नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख डॉ. बाबासाहेब रजले ने बृहस्पतिवार को ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ठाणे जिले के नवी मुंबई में आलीशान ‘एनआरआई कॉम्प्लेक्स’ परिसर में एक दीवार का एक हिस्सा बुधवार रात भारी बारिश के कारण ढह गया। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हालांकि परिसर में खड़ी कुछ कार क्षतिग्रस्त हो गईं।

अधिकारियों ने बताया कि ठाणे शहर के दिवा का 16 वर्षीय युवक बुधवार रात एक उफनते नाले में बह गया और उसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। उसकी तलाश जारी है। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तडवी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पिछले 24 घंटे में ठाणे शहर में 200.08 मिलीमीटर बारिश हुई। इस साल जनवरी से अब तक शहर में 506.46 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है, जबकि पिछले साल इसी अवधि में 198.32 मिलीमीटर बारिश हुई थी।

सम्बंधित ख़बरें

ठाणे MACT का बड़ा फैसला, टैक्सी चालक के परिवार को 5.57 लाख मुआवजा, बाइक मालिक पर लगाया जुर्माना

AIMIM प्रमुख ओवैसी बोले-जुल्म के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी; ‘शहर पर मजलिस का झंडा लहराता रहेगा’

मनपा चुनाव: मौलाना आज़ाद कॉलेज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम, आयुक्त जी. श्रीकांत का संवाद

मनपा चुनाव: 15 जनवरी को मतदान, तैयारियों को रफ्तार; 2 सत्रों में मतदान अधिकारियों का प्रशिक्षण

जिला आपदा नियंत्रण कक्ष के अनुसार, बुधवार और बृहस्पतिवार सुबह भारी बारिश के बाद ठाणे के भिवंडी, कल्याण और उल्हासनगर में कई निचले इलाकों में बाढ़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गई। एक थाने में पानी भर जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी सार्वजनिक हुआ है। तडवी ने बाताया कि स्थानीय दमकल कर्मी और आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के दल युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं।

ठाणे शहर में जलजमाव और पेड़ गिरने की सूचना देने के लिए कई लोगों के फोन आ रहे हैं। इन घटनाओं में करीब छह कार क्षतिग्रस्त हुई हैं। जिला आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पालघर में देवराम रामजी गिम्बल (45) मंगलवार को वाडा तालुका में एक उफनती धारा में बह गया। शव बुधवार को बरामद किया गया और पोस्टमॉर्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया गया है। इस सिलसिले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया गया है। (एजेंसी)

Maharashtra heavy rains caused death in thane and palghar two people were swept away

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jun 29, 2023 | 01:10 PM

Topics:  

  • Maharashtra Heavy Rains
  • Maharashtra News
  • Palghar
  • Thane

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.