हीट स्ट्रोक से बढ़ रही मौतें: पुणे में महिला किसान हुई गर्मी का शिकार, जलगांव में बुजुर्ग की जान गई
Maharashtra Heatwave Deaths: भीषण गर्मी और लू का असर जानलेवा होता जा रहा है। पुणे में महिला किसान की खेत में काम करते समय मौत हो गई, वहीं जलगांव में भी हीट स्ट्रोक से मौत के मामले सामने आए हैं।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र में भीषण गर्मी से गई महिला किसान की जान (सौ. AI Generated)
Maharashtra Heatwave Deaths News: महाराष्ट्र के सभी जिलों में गर्मी का कहर जारी है। सूर्यदेव किसी भी कीमत पर किसी को बख्शने को तैयार नहीं हैं। गांवों में जहां बिजली आंखमिचौली खेल रही है वहीं खेतों में काम करने वाले किसानों की जान पर बन आई है।
जुन्नर तहसील में भीषण गर्मी और लू की लहर ने एक महिला किसान की जान ले ली। निमगांव सावा में सोमवार को खेत में काम करते समय रुपाली भाऊ गाडगे की हीट स्ट्रोक के कारण मौत हो गई। रुपाली सुबह करीब 11:45 बजे अपने खेत में काम कर रही थीं।
दोपहर की तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण उन्हें अचानक घबराहट महसूस हुई और वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। जब तक उन्हें चिकित्सा सहायता मिलती, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों, विशेषकर किसानों से अपील की है कि वे दोपहर 12 से 4 बजे के बीच काम करने से बचें।
सम्बंधित ख़बरें
येवला में साकार होगा अत्याधुनिक नमो उद्यान, मंत्री छगन भुजबल ने किया भूमिपूजन
रिंग रोड भूमि अधिग्रहण पर भारी हंगामा, मातोरी और मुंगसरा में पुलिस व किसानों के बीच झड़प, मारपीट का आरोप
अमरावती जिप टेंडर प्रक्रिया पर अनियमितता, युवक कांग्रेस ने की जांच की मांग
नसरापुर कांड: पीड़ित परिवार मिलने पहुंचीं उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार, घटनास्थल से ही CM फडणवीस को मिलाया फोन
लू से बुजुर्ग की मौत
उधर, जलगांव में शादी समारोह से लौटकर शहर आए 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालत में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। तेज धूप और गर्मी की चपेट में आने से उनकी मौत हुई। मृतक की पहचान लोधू पाटिल के रूप में हुई। उनका शव एसटी वर्कशॉप के पास दीवार के किनारे पड़ा मिला। लोधू पाटिल दाल मिल में काम करते थे। वह अपनी पत्नी के साथ अपने पैतृक गांव हिंगणे में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। जलगांव लौटने के बाद देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर उनकी तलाश शुरू की जा रही थी।
ये भी पढ़ें :- मेट्रो 2 बी का दूसरा-तीसरा चरण फ़ास्ट ट्रैक पर, बुलेट,मेट्रो,मोनो व लोकल से येलो लाइन की मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी
ओडिशा में 2 शिक्षकों की मौत
ओडिशा में जनगणना ड्यूटी के दौरान 2 स्कूल शिक्षकों की तबीयत बिगड़ने के बाद उनकी मौत हो गई। अंदेशा है कि उनकी मौत हीट स्ट्रोक के कारण हुई। मयूरभंज और सुंदरगढ़ में ये घटनाएं हुईं। राजकपूर हेम्ब्रम और अनुराग एक्का नाम के ये दोनों शिक्षक अपनी ड्यूटी पर ही गभीर रूप से बीमार पड़ गए थे। दुर्भाग्य से उन्हें बचाया नहीं जा सका।
