- Hindi News »
- Maharashtra »
- Maharashtra Government Will Consider Reopening Schools In Next 10 15 Days Minister Rajesh Tope
महाराष्ट्र: मंत्री राजेश टोपे ने कहा- अगले 10-15 दिनों में स्कूलों को दोबारा खोलने पर विचार करेगी राज्य सरकार
- Written By: किर्तेश ढोबले

जालना: महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने रविवार को कहा कि अगले 10-15 दिनों में राज्य में स्कूलों (School) को फिर से खोलने की मांग पर विचार किया जाएगा, क्योंकि बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले कम हैं और छात्रों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।
टोपे ने जालना में संवाददाताओं से कहा कि अंतिम फैसला महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे करेंगे। राज्य में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि के कारण महाराष्ट्र में 15 फरवरी तक स्कूल बंद कर दिए गए हैं। टोपे ने कहा, ” कुछ वर्गों द्वारा स्कूलों को फिर से खोलने की मांग बढ़ रही है क्योंकि बच्चों की पढ़ाई का नुकसान हो रहा है।
सम्बंधित ख़बरें
अब 21 श्रेणियों के दिव्यांगों को मिलेगा सरकारी योजनाओं का लाभ, महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला
महाराष्ट्र में सुपरफास्ट होगा भू-मापन, अब हर जिले में होगी निजी सर्वेक्षकों की नियुक्ति
150 दिन सेवा प्रोग्राम में सोलापुर जिला परिषद राज्य में अव्वल, सीईओ कुलदीप जंगम सम्मानित
नासिक: जनगणना केवल गिनती नहीं, विकास की आधारशिला : कलेक्टर आयुष प्रसाद
हम 10-15 दिनों के बाद इस पर विचार करेंगे, क्योंकि बच्चों में संक्रमण (दर) कम है। मुख्यमंत्री इस संबंध में अंतिम फैसला करेंगे।” उन्होंने कहा, ”कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन किया जाना चाहिए। आम लोगों के साथ-साथ नेताओं को भी भीड़भाड़ से बचना चाहिए।”
महामारी के वर्तमान हालात के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में मामले बढ़ रहे हैं, हालांकि, अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या और ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले मामले कम हैं। कोविड-रोधी टीकाकरण कार्यक्रम की पहली वर्षगांठ के अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि महाराष्ट्र में 10-15 प्रतिशत पात्र लोगों को टीका लगाया जाना बाकी है, क्योंकि टीका लगवाना स्वैच्छिक है।
Maharashtra government will consider reopening schools in next 10 15 days minister rajesh tope
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 30 March: सोमवार को मेष और वृश्चिक राशि वालों की चमकेगी किस्मत, जानें अपनी राशि का हाल
Mar 30, 2026 | 12:05 AMKKR के खिलाफ मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत के हीरो बने रोहित शर्मा, तोड़ा विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड
Mar 29, 2026 | 11:52 PMमुंबई पुलिस परेड में भाई को पहली सलामी, इमोशनल वीडियो ने जीत लिया दिल
Mar 29, 2026 | 11:50 PM“भारत में इलाज बहुत आसान है!” अमेरिकी महिला का वीडियो वायरल, हेल्थ सिस्टम की जमकर तारीफ
Mar 29, 2026 | 11:39 PMMI ने IPL में किया चेज किया अपना सबसे बड़ा टारगेट, KKR को 6 विकेट से चटाई धूल, खूब बोला रोहित-रिकल्टन का बल्ला
Mar 29, 2026 | 11:13 PMग्वालियर के भितरवार थाने में महिला का हाईवोल्टेज हंगामा, ‘देवी’ आने का किया दावा; पुलिस ने चढ़ाए 50 रुपये
Mar 29, 2026 | 11:04 PMखरगोन में लॉरेंस बिश्नोई गैंग की दहशत, व्यापारी के घर फायरिंग मामले में आया बड़ा अपडेट
Mar 29, 2026 | 10:51 PMवीडियो गैलरी

महिलाओं को कैश…100 दिन के अंदर न्याय, असम चुनाव से पहले कांग्रेस ने जनता के सामने रखी ‘5 गारंटी’
Mar 29, 2026 | 10:33 PM
‘जम्मू-कश्मीर है छोटा ईरा’, युद्ध से पहले PM मोदी के दौरे पर महबूबा मुफ्ती ने उठाए सवाल- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:50 PM
‘गौ रक्षा का प्रस्ताव लाए सपा, तभी मिलेगा समर्थन’, अखिलेश यादव के बयान पर अविमुक्तेश्वरानंद की प्रतिक्रिया
Mar 29, 2026 | 09:44 PM
‘चुन-चुनकर असम से घुसपैठियों को बाहर निकालेंगे’, सोनितपुर की रैली में अमित शाह का बड़ा वादा- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:37 PM
1 अप्रैल से जेब पर पड़ेगी मार, LPG, ट्रेन टिकट से लेकर Income Tax तक होने जा रहे ये 8 बड़े बदलाव- VIDEO
Mar 29, 2026 | 09:33 PM
रेखा गुप्ता के ‘कोर्ट सेट’ बयान पर मचा बवाल, संजय सिंह ने किया पलटवार, SC से की कार्रवाई की मांग
Mar 29, 2026 | 02:08 PM














