महाराष्ट्र में 30 जून से पहले लागू होगी किसान कर्जमाफी योजना, कृषि मंत्री का बड़ा बयान
Maharashtra Farmer Loan Waiver Scheme: 30 जून से पहले किसान कर्जमाफी योजना लागू की जानेवाली है। कृषि मंत्री ने साफ किया कि आचार संहिता के बावजूद किसानों को राहत देने की प्रक्रिया नहीं रुकेगी।
- Written By: अपूर्वा नायक
कृषि मंत्री दत्तात्रय भरणे (सौ. फाइल फोटो )
Maharashtra Farmer Loan Waiver Scheme: किसानों के लिए एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस द्वारा घोषित किसान कर्जमाफी योजना 30 जून से पहले लागू की जाएगी।
इस दौरान विधान परिषद चुनावों की घोषणा और आचार संहिता लागू होने की वजह से योजना अटकने की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन कृषि मंत्री दत्ता भरणे ने इस पर स्पष्टता दी है।
चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र विधान परिषद की 17 सीटों के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित किया है। जिसकी प्रक्रिया 25 जून तक पूरी होगी। इसी दौरान कर्जमाफी लागू होने की चर्चा थी, जिससे यह सवाल उठ रहा था कि क्या आचार संहिता के कारण योजना प्रभावित होगी।
सम्बंधित ख़बरें
महायुति में महामंडलों के बंटवारे का फॉर्मूला तय, भाजपा को मिली 48% हिस्सेदारी
शरद पवार ने बांधे पीएम मोदी के तारीफों के पुल, बोले- अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा रहे भारत की प्रतिष्ठा
मनी लॉन्ड्रिंग केस में अशोक खरात की बढ़ीं मुश्किलें,63 बैंक खातों से जुड़े बड़े खुलासे
शरद पवार की मौजूदगी में बड़ा फैसला, राकां (एसपी) ने दोनों गुटों के विलय पर लगाया पूर्ण विराम
कृषि मंत्री दत्ता भरणे ने कहा कि आचार संहिता के बावजूद किसान कर्जमाफी योजना में कोई बाधा नहीं आएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस इस पर सकारात्मक और उचित निर्णय लेंगे। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से कर्ज चुकाने वाले किसानों को 50,000 रुपये का प्रोत्साहन अनुदान मिलेगा। पूरी राशि 30 जून से पहले पात्र किसानों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।
योजना स्वरूप
- 02 लाख रुपये तक का कर्ज माफ
- 50,000 रुपये किसानों को प्रोत्साहन नियमित
- 30 जून से पहले राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर
ये भी पढ़ें :- महायुति में महामंडलों के बंटवारे का फॉर्मूला तय, भाजपा को मिली 48% हिस्सेदारी
सरकार की रणनीति
चूंकि यह चुनाव केवल स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं के निर्वाचित प्रतिनिधियों के जरिए होता है, इसलिए इसका सीधा असर आम योजनाओं पर न पड़े, ऐसी सरकार की रणनीति मानी जा रही है। इसी वजह से योजना के क्रियान्वयन पर रोक की संभावना कम बताई जा रही है।
