शरद पवार की मौजूदगी में बड़ा फैसला, राकां (एसपी) ने दोनों गुटों के विलय पर लगाया पूर्ण विराम
NCP SP Meeting: शरद पवार की अध्यक्षता में हुई राकां (एसपी) की महत्वपूर्ण बैठक में दोनों राकां गुटों के विलय की अटकलों पर विराम लगा दिया गया। पार्टी ने राज्यभर में सरकार के खिलाफ रणनीति भी बनाई।
- Written By: अपूर्वा नायक
शरद पवार (सोर्स: फाइल फोटो)
NCP SP Meeting Sharad Pawar Rules: राकां (एसपी) की बुधवार को मुंबई के वाईबी चव्हाण सेंटर में एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता स्वयं पार्टी प्रमुख शरद पवार ने की। बैठक में सांसद सुप्रिया सुले, वरिष्ठ नेता जयंत पाटिल सहित पार्टी के सांसद, विधायक और 2024 विधानसभा चुनाव में उतरे उम्मीद्वार शामिल हुए।
इस दौरान महाराष्ट्र और देश की राजनीतिक स्थिति, हालिया चुनावों में पार्टी के प्रदर्शन की समीक्षा और 10 जून के स्थापना दिवस की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान दोनों राकां के विलय पर स्पष्ट रूप से पूर्ण विराम भी लगा दिया गया।
- बैठक का सबसे अहम पहलू दोनों राकां गुटों के विलीनीकरण को लेकर रहा। सुप्रिया सुले और जयंत पाटिल ने बैठक में स्पष्ट शब्दों में कहा कि दोनों राकां का विलय नहीं होगा।
- शरद पवार की उपस्थिति में यह बात कही गई और उन्होंने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी, जिसे उनकी सहमति माना जा रहा है।
- प्रदेशाध्यक्ष शशिकांत शिंदे ने बाद में मीडिया से कहा कि विलीनीकरण का विषय पूरी तरह समाप्त हो चुका है और इस पर आगे कोई चर्चा नहीं होगी।
आक्रामक विपक्ष की तैयारी
शशिकांत शिंदे ने कहा कि पार्टी शरद पवार के नेतृत्व में महाराष्ट्र में एक सशक्त विपक्ष के रूप में उभरेगी। 15 अगस्त के बाद कांग्रेस और शिवसेना के साथ मिलकर राज्यव्यापी दौरे किए जाएंगे और महंगाई, ईंधन मूल्यवृद्धि जैसे जन मुद्दों पर सरकार के खिलाफ आंदोलन चलाया जाएगा।
सम्बंधित ख़बरें
लोनावला के पास भीषण लैंडस्लाइड: मुंबई-पुणे रेल मार्ग पूरी तरह ठप, 17 ट्रेनें रद्द और 31 के रूट बदले
कब शुरू होगा मुंबई-पुणे मिसिंग लिंक? लैंडस्लाइड के बाद मंत्री शिवेंद्रराजे भोसले ने किया मुआयना, दिया ये अपडेट
मुंबई में आसमानी आफत, पहले फटे बादल और अब भूखे रहने की नौबत, डब्बेवालों के फैसले से संकट में मुंबईकर
मनोरी बीच पर विदेशी जहाज का संकट, तूफानी लहरों के बीच फंसी शिप, कोस्ट गार्ड और नौसेना अलर्ट
ये भी पढ़ें :- Ashok Kharat Case: ED के सवालों से छूटे खरात के पसीने, हिसाब किताब मांगने पर जुबान पर लगा ताला
रोहित की गैरहाजिरी पर सफाई
बैठक में विधायक रोहित पवार अनुपस्थित रहे, जिससे नाराजगी की अटकलें तेज हुईं। रोहित ने सोशल मीडिया पर इन खबरों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि कर्जत-जामखेड़ और बारामती के किसानों से जुड़े जनाई-शिरसाई परियोजना के गंभीर जल संकट के कारण उन्हें अचानक पुणे के सिंचाई भवन जाना पड़ा।
