Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • ई-पेपर
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • राजनीति
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • क्राइम
  • नवभारत विशेष
  • मनोरंजन
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़
  • वायरल
  • अन्य
    • ऑटोमोबाइल
    • टेक्नॉलजी
    • करियर
    • धर्म
    • हेल्थ
    • टूर एंड ट्रैवल
    • वीडियो
    • फोटो
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • चुनाव
  • विदेश
  • खेल
  • क्राइम
  • लाइफ़स्टाइल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • ऑटोमोबाइल
  • टेक्नॉलजी
  • हेल्थ
  • धर्म
  • वेब स्टोरीज़
  • करियर
  • टूर एंड ट्रैवल
  • वीडियो
  • फोटो
In Trends:
  • बिहार चुनाव 2025 |
  • छठ पूजा 2025 |
  • Ind vs Aus |
  • महिला वर्ल्ड कप |
  • आज का मौसम |
  • आज का राशिफल |
  • बिग बॉस 19
Follow Us
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महाराष्ट्र: एक साल में 12438 बच्चों की मौत, किसान आत्महत्या के आंकड़े भी डरावने

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश अबितकर ने बताया कि अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के बीच महाराष्ट्र में 12,000 से अधिक बच्चों की मौत हुई है। वहीं किसानों की आत्महत्या के मामले भी बढ़े हैं।

  • By आकाश मसने
Updated On: Jul 07, 2025 | 08:54 PM

(प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई: महाराष्ट्र विधानमंडल के मानसून सत्र में राज्य में हुई घटना-दुघर्टनाओं व अन्य के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं। इसी सिलसिले में सोमवार को महाराष्ट्र के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश अबितकर ने बच्चों की मौत से जुड़े आंकड़े जारी किए। वहीं मराठवाड़ा क्षेत्र के 8 जिलों में किसानों की आत्महत्या के आंकड़े भी सामने आए।

लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रकाश अबितकर ने बताया कि अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 के बीच राज्य में 12,000 से अधिक बच्चों की मौत हुई है। विपक्ष और सत्ता पक्ष के 10 विधान परिषद सदस्यों (एमएलसी) ने सवाल पूछा कि क्या अप्रैल 2024 से फरवरी 2025 तक राज्य में 12,438 बच्चों की मौत हुई है।

कोल्हापुर में 1,736 बच्चों की मौत

विपक्षी सदस्यों ने यह भी पूछा कि क्या कोल्हापुर जिले में 11 नवजात शिशुओं सहित 1,736 बच्चों की मृत्यु हुई है। इस सवाल के लिखित जवाब में अबितकर ने ‘हां’ में उत्तर दिया। हालांकि, बच्चों की आयु या उनकी मृत्यु के कारणों का कोई ब्योरा नहीं दिया गया।

वहीं, एक अन्य सवाल का उत्तर देते हुए अबितकर ने बताया कि राजमार्गों के किनारे स्थित सरकारी अस्पतालों में 117 ट्रॉमा देखभाल इकाइयों को मंजूरी दी गई है, जिनमें से 78 चालू हैं। उन्होंने कहा कि 39 ट्रॉमा देखभाल इकाइयों का निर्माण कार्य पूरा करने का काम जारी है।

मराठवाड़ा में इस साल 520 किसानों ने आत्महत्या की

मराठवाड़ा क्षेत्र के 8 जिलों में इस साल जनवरी महीने से 26 जून तक 520 किसानों ने आत्महत्या की है। यह संख्या पिछले साल इसी अवधि में दर्ज आत्महत्या के 430 मामलों से 20 प्रतिशत अधिक है। राज्य के राजस्व विभाग की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

मध्य महाराष्ट्र क्षेत्र में बीड जिले में आत्महत्या की सर्वाधिक घटनाएं हुईं जहां पहली छमाही में 126 किसानों ने अपना जीवन समाप्त कर लिया। रिपोर्ट के अनुसार, 2024 में जनवरी से जून के बीच मराठवाड़ा के 8 जिलों में 430 किसानों ने आत्महत्या की थी, जबकि वर्ष 2025 की समान अवधि में इस क्षेत्र के 520 किसानों ने आत्महत्या की। इस प्रकार किसानों की आत्महत्या के मामलों में लगभग 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

जनवरी से जून 2025 के बीच किसानों की आत्महत्याओं का जिला-वार विवरण

क्रमांक जिला मौतों की संख्या
1 बीड 126
2 छत्रपति संभाजीनगर 92
3 नांदेड़ 74
4 परभणी 64
5 धाराशिव 63
6 लातूर 38
7 जालना 32
8 हिंगोली 31

बीड में सबसे अधिक आत्महत्याएं

रिपोर्ट में कहा गया कि जनवरी-जून 2024 के दौरान भी मराठवाड़ा क्षेत्र में आत्महत्या के सर्वाधिक मामले बीड जिले में ही थे, जब 101 किसानों ने अपनी जिंदगी समाप्त कर ली।

तेल में मिलावट…नंदुरबार कारखाना होगा बंद, 2 एफडीए अधिकारी निलंबित

इसमें कहा गया कि इस वर्ष मुआवजा योग्य 313 मामलों में से 264 में प्रभावित परिवारों को अनुग्रह राशि दी गई है, जबकि 146 मामले पड़ताल के दायरे में हैं। रिपोर्ट के अनुसार, 61 मामले मुआवजे के लिए अयोग्य पाए गए, जो पिछले साल जनवरी-जून में हुए 20 ऐसे ही मामलों से तीन गुना अधिक है।

Maharashtra children died farmers suicide report

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Jul 07, 2025 | 08:54 PM

Topics:  

  • Beed
  • Chhatrapati Sambhaji Nagar News
  • Maharahstra News
  • Maharashtra Farmer Suicide

सम्बंधित ख़बरें

1

वर्धा में दिवाली बनी मातम, 14 किसानों ने की आत्महत्या, सरकार से राहत का इंतज़ार करते-करते टूटे किसान

2

‘जमीन लपेटने’ में मस्त हैं पंकजा-धनंजय, सारंगी महाजन के आरोपों से मचा हड़कंप

3

भ्रष्ट और घिनौने तंत्र का शिकार बन गई होनहार बेटी, सतारा डॉक्टर सुसाइड केस पर भड़के राहुल गांधी

4

खराब फसल…कर्ज से परेशान, यवतमाल में किसान ने की आत्महत्या, सदमे में परिवार

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.