Maharashtra 10th Board Results: वेबसाइट क्रैश हुई तो अपनाएं ये ट्रिक! मां के नाम से ऐसे देखें स्कोरकार्ड
Maharashtra 10th Result News: महाराष्ट्र SSC बोर्ड के लाखों छात्रों का इंतजार आज दोपहर 1 बजे खत्म होगा। वेबसाइट डाउन होने पर SMS और मां के नाम से रिजल्ट देखने का सीधा तरीका यहां जानें।
- Written By: सूर्यप्रकाश मिश्र | Edited By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: AI)
Maharashtra SSC Result Mother Name: महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एंड हायर सेकेंडरी एजुकेशन, पुणे आज दोपहर 12 बजे 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट ऑनलाइन घोषित करेगा। पिछले सप्ताह 12 वीं का रिजल्ट घोषित होने के बाद अब 10वीं के रिजल्ट का अभिभावक एवं विद्यार्थी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। एक साथ लाखों रिजल्ट चेक होने की वजह से कंप्यूटर के वेबसाइट क्रैश हो सकती है इसके लिए राज्य शिक्षा बोर्ड ने मोबाईल पर भी रिजल्ट बताने की व्यवस्था की है।
कैसे देखें 10वीं बोर्ड परीक्षा का अपना रिजल्ट
यदि वेबसाइट पर 10th का रिजल्ट लोड नहीं हो रहा है? तो आप SMS और मां के नाम से सेकंडों में रिजल्ट देख पाएंगे। यह आसान ट्रिक आज आपके बहुत काम आएगी। आप अपने मोबाइल फोन पर सबसे पहले अपडेट पाने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए सिर्फ महाराष्ट्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट का ही इस्तेमाल करें। इंटरनेट पर कई फेक लिंक मौजूद हैं, उनसे सावधान रहें। रिजल्ट के लिए ये वेबसाइट भरोसेमंद हैं।
कौन सी साइट पर रिजल्ट कैसे चेक करें?
https://results.digilocker.gov.in
सम्बंधित ख़बरें
नीलेश लंके की और बिगड़ी तबियत, अहिल्यानगर में इलाज के बाद अब पुणे में भर्ती; समर्थकों में चिंता
नागपुर में बड़ा जमीन घोटाला, गरीबों के लिए दी गई जमीनों की अवैध बिक्री; 67 मामले उजागर
Tiger In Yavatmal: पैनगंगा कोयला खदान में घूमता दिखा बाघ; डंपर ऑपरेटर ने मोबाइल में कैद किया डरावना वीडियो
शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे में बड़ा बदलाव! कोल्हापुर के 78 गांवों के लिए नई अधिसूचना जारी, जानें क्या है नया प्लान?
https://sscresult.mahahsscboard.in
https://results.targetpublications.org
आप इनमें से किसी भी पोर्टल पर जाकर सुरक्षित रूप से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।
मां के नाम से रिजल्ट चेक करने का पूरा प्रोसेस
- सबसे पहले, ऊपर दी गई ऑफिशियल वेबसाइट में से किसी एक पर जाएं।
- होम पेज (Home Page) पर, ‘SSC Examination Result 2026’ लिंक पर क्लिक करें। अब आपके सामने एक नई विंडो खुलेगी। वहां अपना ‘सीट नंबर’ डालें।
- इसके नीचे वाले बॉक्स में ‘Mother’s Name’ पूछा जाएगा। मां का नाम टाइप करने के बाद ‘View Result’ बटन पर क्लिक करें। आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा।
- कई बार स्टूडेंट्स अपनी मां का नाम सही होने पर भी अपना रिजल्ट चेक नहीं कर पाते हैं। इसका मुख्य कारण स्पेलिंग की गलती होती है। अगर आपकी मां का नाम एप्लीकेशन फॉर्म पर नहीं है या उपलब्ध नहीं है, तो आपको इसकी जगह ‘XXX’ टाइप करना होगा, ऐसा बोर्ड का सुझाव है। इसलिए, दोबारा चेक कर लें कि आपके हॉल टिकट पर आपकी मां का नाम कैसे लिखा है।
DigiLocker ऐप का इस्तेमाल
अगर वेबसाइट पर ज़्यादा ट्रैफिक के कारण सर्वर डाउन हो जाता है, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है। आप ‘DigiLocker’ ऐप का इस्तेमाल करके अपनी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड कर सकते हैं। साथ ही, बोर्ड ने SMS की सुविधा भी दी है। आप एक खास फॉर्मेट में मैसेज भेजकर अपने सब्जेक्ट के मार्क्स अपने मोबाइल पर पा सकते हैं। इससे बिना इंटरनेट के भी रिजल्ट चेक करना आसान हो जाता है।
यह भी पढ़ें:- Maharashtra Board 10th Result 2026: आज दोपहर 1 बजे आएगा महाराष्ट्र 10वीं का रिजल्ट, यहां जानिए कैसे करें चेक
मोबाइल पर SMS से रिजल्ट कैसे चेक करें?
अक्सर रिजल्ट के टाइम वेबसाइट क्रैश हो जाती है या इंटरनेट अवेलेबल नहीं होता है, तो वे SMS से अपना SSC रिजल्ट चेक कर पाएंगे। SMS से अपना SSC रिजल्ट चेक करने के लिए, स्टूडेंट्स को “MHSSC” टेक्स्ट के साथ 57766 पर SMS भेजना होगा। उसके बाद, रिजल्ट उनके फोन पर SMS के रूप में आ जाएगा।
