Maharashtra HSC 12th Result 2026: महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी, यहां जानें कैसे चेक करें
Maharashtra 12th Board Result: महाराष्ट्र के लाखों छात्रों का इंतजार आज खत्म होने जा रहा है। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम आज घोषित करेगा। जानिए रिजल्ट कैसे चेक कर पाएंगे।
- Written By: आकाश मसने
प्रतीकात्मक तस्वीर (डिजाइन फोटो)
12th Result Date Maharashtra Board 2026: महाराष्ट्र के लाखों छात्रों और उनके अभिभावकों को इंतजार आज खत्म हो गयाहै। महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक शिक्षा मंडल (MSBSHSE) आज कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है।
महाराष्ट्र बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षा के नतीजों की घोषणा करने के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। प्रेस कॉन्फ्रेंस में छात्रों का पास प्रतिशत और टॉपर्स की सूची जारी की। बोर्ड द्वारा आधिकारिक तौर पर दी गई जानकारी के अनुसार, रिजल्ट की घोषणा शनिवार, 2 मई को दोपहर 12 बजे की जाएगी।
महाराष्ट्र 12वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट mahahsscboard.in और mahresult.nic.in पर जारी किया जाएगा। छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद रोल नंबर और अन्य आवश्यक लॉगिन क्रेडेंशियल के माध्यम से अपना रिजल्ट चेक कर पाएंगे।
सम्बंधित ख़बरें
300 अवैध गर्भपात कराने वाले कोल्हापुर के डॉक्टर के कारनामे उजागर, लड़का होने का दावा कर चला रहा था रैकेट
ठाणे में 8,444 किसानों की कर्जमाफी e-KYC सफल! शेष 2,518 किसानों को अब क्या करना होगा? जानें पूरी प्रक्रिया
ठाणे रिंग मेट्रो को लेकर महाराष्ट्र सरकार का बड़ा फैसला, कलवा-मुंब्रा-दिवा तक विस्तार को मिली हरी झंडी
Chartered Accountant Guide: 12वीं के बाद कैसे बनें CA? जानिए फाउंडेशन से फाइनल तक का पूरा प्रोसेस
12वीं का रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें ?
- सबसे पहले बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट mahahsscboard.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘Maharashtra Board HSC Result 2026’ के लिंक पर क्लिक करें।
- अब अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी जानकारी भरें और ‘Submit’ पर क्लिक करें।
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा। आप इसे PDF के रूप में सेव कर सकते हैं या अपने रिकॉर्ड के लिए इसका प्रिंटआउट ले सकते हैं।
महाराष्ट्र HSC परीक्षा में कितने लाख छात्र शामिल हुए?
महाराष्ट्र बोर्ड द्वारा आयोजित 12वीं कक्षा की परीक्षा में 14 लाख से ज्यादा छात्र शामिल हुए और वे इस समय बेसब्री से अपने नतीजों का इंतजार कर रहे हैं। महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड द्वारा कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा 10 फरवरी से 11 मार्च 2026 के बीच आयोजित की गई थी। राज्य के सभी डिवीजनों से कुल 14 लाख छात्र इस परीक्षा में शामिल हुए थे।
यह भी पढ़ें:- गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज हुआ मिसिंग लिंक प्रोजेक्ट, मुंबई-पुणे के बीच रोज बचेगा 1 करोड़ का तेल
पास होने के लिए कितने मार्क चाहिए
छात्रों को 12वीं बोर्ड परीक्षा पास करने के लिए कम से कम 35 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। ग्रेडिंग प्रणाली के अनुसार, 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंकों को डिस्टिंक्शन (Distinction) माना जाता है, जबकि 60 से 74 प्रतिशत के बीच के अंक प्रथम श्रेणी की श्रेणी में आते हैं। यही मानदंड 2026 के परिणामों पर भी लागू होंगे।
