महाराष्ट्र में बाइक टैक्सी सेवाएं फिर शुरू करने की मांग, एसोसिएशन ने CM फडणवीस को लिखा पत्र
Maharashtra Bike Taxi वेल्फेयर एसोसिएशन ने देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर बाइक टैक्सी सेवाएं दोबारा शुरू करने की मांग की है। संगठन ने लाखों चालकों के रोजगार और ई-वाहन नीति पर स्पष्ट निर्णय की अपील की।
- Written By: अपूर्वा नायक
महाराष्ट्र बाइक टैक्सी का मामला (सौ. सोशल मीडिया )
Maharashtra Bike Taxi Services Demand: राज्य में कथित अवैध बाइक टैक्सी सेवाओं पर कार्रवाई के परिवहन विभाग के निर्देशों के बाद अब महाराष्ट्र बाइक टैक्सी वेल्फेयर एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पत्र लिखकर बाइक टैक्सी सेवाएं फिर से शुरू करने की मांग की है।
संगठन ने सरकार से लाखों चालकों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक निर्णय लेने की अपील की है। एसोसिएशन की ओर से जारी पत्र में पंजीकृत बाइक टैक्सी चालकों को दोबारा सेवा शुरू करने की अनुमति देने के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की ओर चरणबद्ध बदलाव के लिए स्पष्ट नीति घोषित करने की मांग की गई है। इसके अलावा चालकों को ई-वाहन खरीदने में सक्षम बनाने के लिए आर्थिक सहायता और सब्सिडी व्यवस्था उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।
चालकों पर रोजगार का संकट
संगठन ने पत्र में कहा है कि महाराष्ट्र के लाखों युवा और चालक बाइक टैक्सी सेवाओं पर अपने रोजगार और आजीविका के लिए निर्भर हैं, कई लोगों के लिए यह सेवा ही आय का मुख्य साधन है और अचानक हुई कार्रवाई से उनके रोजगार पर संकट खड़ा हो गया है।
सम्बंधित ख़बरें
मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
पीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
सात-बारा न होने पर भी महिलाएं कहलाएंगी ‘किसान’; महाराष्ट्र सरकार लाई देश का पहला ऐतिहासिक कानून
कृषि कार्यों के लिए मिट्टी-मुरूम पर रॉयल्टी खत्म खेती सुधार, निर्माण कार्यों के लिए मुफ्त देने का निर्णय
ये भी पढ़ें :- देवनार डंपिंग ग्राउंड में वेस्ट टू एनर्जी परियोजना का 80% काम पूरा, 8 मेगावाट बिजली उत्पादन का लक्ष्य
बाइक टैक्सी सेवाओं की भारी मांग
राज्य के शहरी क्षेत्रों में बाइक टैक्सी सेवाओं की भारी मांग है और कम खर्च व तेज यात्रा के विकल्प के रूप में नागरिक बड़ी संख्या में इन सेवाओं का उपयोग करते हैं। इसलिए सरकार को रोजगार और यात्रियों की सुविधा, दोनों पहलुओं को ध्यान में रखते हुए संतुलित नीति तैयार करनी चाहिए। इस तरह मांग संगठन की ओर से की गई है।
