अंनिस ने जारी की 35 पाखंडी बाबाओं की पूरी लिस्ट, अशाेक खरात के बाद महाराष्ट्र में भोंदू बाबाओं पर महाकार्रवाई
Maharashtra Bhondu Baba List: महाराष्ट्र में अशोक खरात मामले के दो महीने बाद बड़ी कार्रवाई हुई है। अंधश्रद्धा निर्मूलन समित ने 35 ढोंगी बाबाओं की सूची जारी की है।
- Written By: आकाश मसने
महाराष्ट्र के भोंदूबाबा (डिजाइन फोटो)
Andhashradha Nirmulan Samiti Fake Baba List: महाराष्ट्र के नासिक के भोंदूबाबा अशोक खरात के मामले को दो महीने पूरे हो गए हैं। इन दो महीनों में महाराष्ट्र में ऐसी अंधश्रद्धा और धोखाधड़ी के खिलाफ बड़ा अभियान चला और पूरे राज्य में 35 से ज्यादा ढोंगी बाबाओं पर केस दर्ज किया गया है। महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने इस कार्रवाई की ऑफिशियल जानकारी देते हुए 35 धोखेबाजों की पूरी लिस्ट जारी की है।
अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति की दी गई जानकारी के मुताबिक, सिर्फ ग्रामीण इलाकों में ही नहीं बल्कि मुंबई, पुणे, ठाणे जैसे हाई-टेक और शहरी इलाकों में भी फर्जी बाबाओं के द्वारा धोखाधड़ी के बड़े मामले सामने आए हैं। पिछले दो महीनों में पुलिस ने कई जगहों पर छापेमारी की है।
महिलाओं का यौन शोषण और रुपए ऐंठने के आराेप
बता दें कि जो मामले सामने आए हैं उनमें कई चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। इन मामलों में मुख्य रूप से पीड़ित महिलाओं का यौन शोषण करना, उन्हें पैसे का लालच देना और बीमारियों का इलाज करने का दावा करके लाखों रुपये ऐंठने जैसे गंभीर अपराध शामिल हैं।
सम्बंधित ख़बरें
मतिन पटेल संपत्ति तोड़फोड़ मामला: हाई कोर्ट ने मनपा की जल्दबाजी पर उठाए सवाल, पूछा- तड़के क्यों चला बुलडोजर?
छत्रपति संभाजीनगर में डेंगू के 242 मामले: ‘विश्व डेंगू दिवस’ पर स्वास्थ्य विभाग ने शुरू किया महाअभियान
अंबादास दानवे का महावितरण पर तीखा प्रहार; बोले जनता बिल भरती है, सरकार फंड देती है, फिर भी अंधेरा क्यों?
छत्रपति संभाजीनगर के विकास के लिए 909 करोड़ का बजट मंजूर: बैठक में सौर ऊर्जा और कानून व्यवस्था पर रहा जोर
गिरफ्तार किए गए बाबाओं की लिस्ट
- अशोक कुमार खरात- नासिक
- गाडगेबाबा राजेंद्र गाडगे- संगमनेर, अहिल्यानगर
- चेतन सुनील माली- मूर्तिजापुर, अकोला
- पंकज देवराम घोलप- येडगांव, पुणे
- मोहन मामा भोसले- कुर्डुवाडी, सोलापुर
- नाना बर्डे- आले फाटा, पुणे
- ऋषिकेश वैद्य– वसई, पालघर
- अल्ताफ रईस खान- मालाड, मुंबई
- रिधम पांचाल- मालाड, मुंबई
- गणेश शिंदे- श्रीरामपुर, अहिल्यानगर
- अर्जुन चव्हाण उर्फ टनटन बाबा- नवी मुंबई
- विठोबा वाल्मीक जाट- सातपुर, नासिक
- किसन तलपे- मंदोशी, खेड
- महेशगिरी उर्फ महेश काकडे- लासलगाव, नासिक
- अब्दुल रशीद शेख- खालापुर, रायगढ़
- इरफान नियाज अहमद- कांदिवली, मुंबई
- अनिल सोलोमन सिंह (पादरी)- पुणे
- शिवराम पराश सावर- पालघर
- अल्ताफ हसन मदारी- जलगांव
- नाना महाराज उर्फ गुरु माऊली वीरकर – टेंभुर्णी, सोलापुर
- पिंटू धुमाल- बारामती- पुणे
- हेमदास किसन बावने- भंडारा
- चंद्रकांत राजेंद्र माली- इगतपुरी, नासिक
- अशोक मधुकर आढाव- श्रीरामपुर, अहिल्यानगर
- औदुंबर गडदे- स्वारगेट, पुणे
- नवनाथ गवली- खेड, पुणे
- शाहिद शेख- खड़कपाड़ा, कल्याण
- शिव भाऊ सोनवणे- सर्जेपुरा, अहिल्यानगर
- ज्ञानेश्वर नागोराव कोरडे- बिलोली, नांदेड़
- रमेश गुप्ता- मालाड, मुंबई
- हरिगीरी दत्तगीरी महाराज- भाग्यनगर, नांदेड़
- मंजुनाथ शेट्टी उर्फ दीक्षित- ठाणे
- कृष्णा उर्फ भगत सुभाष चित्ते- पश्चिम देवपुर, धुले
- यशवंत एकनाथ थोरात- पारनेर, अहिल्यानगर
- श्याम महाराज राठौड़- दिघी, पुणे
सभी धर्मों के नकली बाबाओं के खिलाफ कार्रवाई
महाराष्ट्र अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने साफ किया कि अंधविश्वास का फायदा उठाने वालों का कोई धर्म नहीं होता। जिन 35 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई, उनमें अलग-अलग धर्मों के नकली पुजारी, तांत्रिक, पादरी और इलाज करने वाले शामिल हैं। अंधश्रद्धा निर्मूलन समिति ने बड़ा दावा किया है कि पाखंड के खिलाफ यह लड़ाई किसी एक धर्म के खिलाफ नहीं, बल्कि सिर्फ शोषण के खिलाफ है।
यह भी पढ़ें:- ‘महिलाओं के साथ जो किया वो अनुष्ठान का हिस्सा’, अशोक खरात का SIT के सामने अजीबोगरीब दावा, कहा- मैंने जिनका…
क्या है अशोक खरात मामला?
नासिक के भाेंदूबाबा अशोक खरात पर महिलाओं का यौन शाेषण करने का आरोप है। इस मामले में 29 मार्च को खरात को गिरफ्तार किया गया था। अशोक खरात के महिलाओं के साथ आपत्तिजनक वीडियो सामने आने के बाद नासिक समेत पूरे महाराष्ट्र में हड़कंप मच गया था। इस मामले में राजनीति से भी सीधा संबंध है। महाराष्ट्र के कई बड़े नेताओं का नाम अशोक खरात से जोड़ा गया था। दावा किया जा रहा है कि ये नेता खरात के भक्त थे। एनसीपी नेता और राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष रुपाली चाकणकर का नाम अशोक खरात मामले में सामने आने के बाद उन्हें अपने पद से इस्तीफा देना पड़ा था।
