निलंगा विधानसभा सीट 2024
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में लोकसभा चुनाव के साथ सभी के बीच हलचल शुरू हो गई है। ऐसे में अब चुनाव की घोषणा भी कर दी गई है। बता दें कि महाराष्ट्र में एक चरण में चुनाव होंगे जो 20 नवंबर को किए जाएंगे। जिसके बाद राज्य में 23 नवंबर को मतगणना होगी। ऐसे में अब सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। सीट बंटवारे को लेकर महायुति-महाविकास अघाड़ी में शामिल होने वाले दलों ने भीतर ही भीतर सीटें भी तय कर ली हैं। महाराष्ट्र की जनता से लेकर नेता तक बस चुनाव आयोग की तरफ निहार रहे हैं।
चुनाव आयोग भी महाराष्ट्र में आकर राज्य की समीक्षा कर चुका है। 288 विधानसभा क्षेत्र वाले इस राज्य में चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से हो, इसके लिए चुनाव आयोग ने शासन-प्रशासन को दिशा-निर्देश दे दिए हैं।
ऐसे में सभी क्षेत्रीय दल से लेकर राष्ट्रीय दल जीत के लिए जनता के द्वार पहुंच रहे हैं। अब जनता किसे अपना नेता चुनेगी, ये तो चुनाव परिणाम के बाद ही पता चलेगा। लेकिन किस विधानसभा में किस पार्टी के उम्मीदवार को जनता ने अपना नेता चुना है, और आगे किस पार्टी के उम्मीदवार को अपना नेता चुनेगी, इसके लिए नवभारत की टीम आपके लिए बारी-बारी से हर विधानसभा सीट का समीकरण आपके सामने पेश करेगी, जिससे आपको जानने में सहूलियत होगी कि जनता का मूड क्या होगा। आज हम आपके लिए निलंगा विधानसभा सीट का समीकरण लेकर उपस्थित हुए हैं।
ये भी पढ़े: उदगीर विधानसभा सीट: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने उदगीर में फहराया परचम, 2024 में किसकी बनेगी सरकार?
निलंगा लातूर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। 2008 से, यह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 288 निर्वाचन क्षेत्रों में से 238 क्रमांकित है। निलंगा महाराष्ट्र का एक विधानसभा क्षेत्र है। 2019 में, इस निर्वाचन क्षेत्र पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत हासिल की थी। निलंगा महाराष्ट्र राज्य के लातूर जिले के अंतर्गत आता है। 2019 में, भारतीय जनता पार्टी के निलंगेकर संभाजी दिलीपराव पाटिल ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अशोकराव शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर को 32131 मतों के अंतर से हराकर सीट जीती थी। निलंगा विधानसभा क्षेत्र लातूर लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। 2024 के लोकसभा चुनावों में, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के उम्मीदवार डॉ शिवाजीराव कलगे ने भारतीय जनता पार्टी के सुधाकर तुकाराम श्रंगारे को हराकर लातूर लोकसभा (एमपी) सीट से 61881 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
ये भी पढ़े: महाराष्ट्र : चुनाव के पहले सफाई! मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सोशल मीडिया से 1752 पोस्ट हटाने का दिया आदेश
| वर्ष | नाम | दल |
|---|---|---|
| 1962-1980 | शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1985 | दिलीपराव एस. पाटिल | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1990 | शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 1995 | माणिकराव भीमराव जाधव | जनता दल |
| 1999 | शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 2004 | संभाजी पाटिल निलंगेकर | भारतीय जनता पार्टी |
| 2009 | शिवाजीराव पाटिल निलंगेकर | भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस |
| 2014-2019 | संभाजी पाटिल निलंगेकर | भारतीय जनता पार्टी |
अगर ऊपर लिखे आंकड़ों पर गौर फरमाएं तो, हम देख पाएंगे कि उदगीर विधानसभा सीट पर लगातार राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी बनी रही है। वहीं 2014 से 2019 तक भारतीय जनता पार्टी ने अपना राज किया हालांकि, 2024 विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद ही यह पता चल सकेगा कि जनता का आखिर मूड क्या था?