परांडा विधानसभा सीट: क्या शिवसेना फिर से पहन पाएगी जीत का ताज या बीजेपी मारेगी बाजी? 2024 में किसे मिलेगी कुर्सी
परांडा विधानसभा सीट महाराष्ट्रके उस्मानाबाद जिले का ही हिस्सा है। साल 2019 में परांडा सीट में कुल 49.62 प्रतिशत वोट डाले गए थे। 2019 में इस सीट पर शिव सेना से तानाजी जयवंत सावंत ने जीत दर्ज की थी। देखने वाली बात ये है कि साल 2024 में जनता किसे जीत का ताज पहनाएगी।
- Written By: निक्की राय
परांडा विधानसभा सीट (फोटो सोर्स-डिजाइन फोटो)
महाराष्ट्र: 288 सदस्यीय महाराष्ट्र विधानसभा के लिए 20 नवंबर 2024 को चुनाव होने वाले हैं। जनता इस बार के विधानसभा चुनावों को लेकर काफी उत्साहित है। इसी तरह परांडा विधानसभा सीट महाराष्ट्र की सबसे महत्वपूर्ण विधानसभा सीट्स में एक मानी जाती है। आखिरी बार साल 2019 में शिव सेना ने इस सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार के विधानसभा चुनावों में जनता किसी कुर्सी पर बैठाएगी, ये देखने वाली बात है। आज हम आपके लिए परांडा विधानसभा सीट की विस्तृत कवरेज लेकर आए हैं। आज आप जानेंगे परांडा विधानसभा सीट का इतिहास क्या रहा है और इस सीट पर किसका दबदबा रहा है।
2019 में किसे मिली थी जीत
बता दें कि परांडा विधानसभा सीट महाराष्ट्रके उस्मानाबाद जिले का ही हिस्सा है। साल 2019 में परांडा सीट में कुल 49.62 प्रतिशत वोट डाले गए थे। 2019 में इस सीट पर शिव सेना से तानाजी जयवंत सावंत ने जीत दर्ज की थी। यह एक सामान्य श्रेणी की विधानसभा सीट है। यह उस्मानाबाद जिले में स्थित है और उस्मानाबाद संसदीय सीट के 6 विधानसभा क्षेत्रों में से एक है।
क्या है परांडा का जातिगत वोट प्रतिशत
परांदा विधानसभा में अनुसूचित जनजाति मतदाताओं की संख्या लगभग 5,572 है जो 2011 की जनगणना के अनुसार लगभग 1.76% है। मुस्लिम मतदाताओं की संख्या लगभग 20,896 है। वहीं, ग्रामीण मतदाताओं की संख्या लगभग 284,942 है और शहरी मतदाताओं की संख्या लगभग 31,660 है। 2019 के संसदीय चुनाव के अनुसार परांदा विधानसभा के कुल मतदाता 316602 है। इस सीट पर मुस्लिम मतदाओं की संख्या सबसे ज्यादा है।
सम्बंधित ख़बरें
फाल्टा सीट की रिकॉर्ड जीत पर भावुक हुए पीएम मोदी, देबांग्शु पांडा को दी खास बधाई, कहा- ये लोकतंत्र की जीत
ढह गया अभिषेक बनर्जी का ‘डायमंड हार्बर मॉडल’? फाल्टा के शुरुआती रुझानों ने खोले 2024 के राज! जानें TMC का हाल
West Bengal: फाल्टा विधानसभा सीट पर आज आएंगे परिणाम, वोटों की गिनती शुरू, काउंटिंग सेंटर पर सुरक्षा बल तैनात
Falta Assembly Repolling: फाल्टा सीट पर पुनर्मतदान जारी, सुबह से लगी कतारें, केंद्रीय बलों का कड़ा पहरा
कब किसने की जीत हासिल?
| वर्ष | उम्मीदवार | पार्टी | वोट |
|---|---|---|---|
| 2019 | तानाजी जयवंत सावंत | एसएचएस | 106674 |
| 2014 | मोटे राहुल महारुद्र | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी | 78548 |
| 2009 | मोटे राहुल महारुद्र | राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी | 83425 |
| 2004 | भीगे दिगंबर बलोबा | बीजेपी | 49612 |
यह भी देखें-ओस्मानाबाद विधानसभा सीट: क्या शिव सेना फिर कर पाएगी राज? किसे मिलेगी कुर्सी, जानें सीट का इतिहास
किसमें कितना है दम
परांडा विधानसभा चुनावों में 1978 के चुनाव से अभी तक आईएनसी (INC) 4 बार जीती है और बीजेपी (BJP) 3 बार। फिलहाल सीट पर शिव सेना का दबदबा है। अब ये देखने वाली बात है कि क्या जनता फिर से शिवसेना पर भरोसा करेगी या फिर बीजेपी और आईएनसी में से किसी एक को दोबारा मौका देगी? इस बार जनता जीत की कुर्सी किसके नाम करेगी?
