महाराष्ट्र में तीन सड़क हादसों से हड़कंप मच गया। समृद्धि महामार्ग और मुंबई-गोवा हाईवे पर कुल 68 लोग घायल हुए।

Samruddhi Mahamarg Accident: समृद्धि महामार्ग पर 19 वाहन टकराने से 30 लोग घायल हुए, जबकि मुंबई-गोवा हाईवे पर बस-ट्रक की भिड़ंत में 38 यात्री घायल हो गए।
19 vehicles collided on the Samruddhi Mahamarg; around 30 people were injured
भीषण सड़क हादसासोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • समृद्धि महामार्ग पर 19 वाहन टकराए, करीब 30 लोग घायल।

  • मुंबई-गोवा हाईवे पर बस-ट्रक भिड़ंत में 38 यात्री जख्मी।

  • मुंबई कोस्टल रोड पर 6 वाहन भिड़े, XUV-700 में लगी आग।

Maharashtra Road Accidents: महाराष्ट्र में शुक्रवार को अलग-अलग राष्ट्रीय और एक्सप्रेसवे पर तीन बड़े सड़क हादसे सामने आए। समृद्धि महामार्ग पर तेज रफ्तार कंटेनर ने रास्ता खुलने का इंतजार कर रहीं 18 कारों और एक पुलिस वाहन को टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में करीब 30 लोग घायल हो गए। वहीं, मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्ग पर बस और ट्रक की भिड़ंत में 38 यात्री घायल हुए। दूसरी ओर, मुंबई कोस्टल रोड पर छह वाहनों की टक्कर के बाद एक SUV में आग लग गई।

समृद्धि महामार्ग पर 19 वाहन आपस में टकराए

बुलढाणा जिले के सिंदखेड़ राजा तहसील में तड़ेगांव के पास शुक्रवार सुबह यह हादसा हुआ। दुसरबीड और किनगांव के बीच मुंबई कॉरिडोर पर चैनल नंबर 322 के पास एक खाली सीमेंट ट्रक पलट गया था। इसके कारण मुंबई की ओर जाने वाली लेन पर यातायात रोक दिया गया था। पलटे ट्रक को हटाने का काम जारी था और कई वाहन रास्ता खुलने का इंतजार कर रहे थे।

इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे कंटेनर ने खड़े वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी। इससे 18 कारों और एक पुलिस वाहन समेत कुल 19 वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में महिलाओं और बच्चों सहित करीब 30 यात्री घायल हुए। एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। अधिकांश घायलों को जालना भेजा गया।

मुंबई-गोवा हाईवे पर बस को ट्रक ने मारी टक्कर

दूसरा हादसा मुंबई-गोवा राष्ट्रीय महामार्ग पर आंजणारी पुल के पास शुक्रवार तड़के करीब 4 बजे हुआ। मुंबई से गोवा जा रही निजी यात्री बस को पीछे से आ रहे ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दोनों वाहनों के चालकों सहित 38 यात्री घायल हो गए। इनमें आठ यात्रियों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

19 vehicles collided on the Samruddhi Mahamarg; around 30 people were injured
मुंबई ST महामंडल में 13,980 पदों पर होगी संविदा भर्ती, नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

कोस्टल रोड पर छह वाहन भिड़े, SUV में लगी आग

मुंबई कोस्टल रोड पर भी शुक्रवार तड़के छह वाहनों की टक्कर हो गई। यह दुर्घटना मरीन लाइंस और वर्ली के बीच उत्तर की ओर जाने वाले मार्ग पर हुई। टक्कर के बाद एक महिंद्रा XUV-700 में आग लग गई। सूचना मिलने पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। राहत की बात रही कि इस हादसे में कोई घायल नहीं हुआ।

19 vehicles collided on the Samruddhi Mahamarg; around 30 people were injured
Railway Cash Seizure: नासिक रोड स्टेशन पर RPF का बड़ा एक्शन, अमृत भारत एक्सप्रेस से 1.48 करोड़ जब्त

तीन हादसों से यातायात और सुरक्षा पर सवाल

लगातार सामने आए इन तीन हादसों ने महाराष्ट्र के प्रमुख मार्गों पर सड़क सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी है। खासकर समृद्धि महामार्ग पर खड़े वाहनों में कंटेनर की टक्कर से बड़ी संख्या में लोग घायल हुए।