मुंबई ST महामंडल में 13,980 पदों पर होगी संविदा भर्ती, नौकरी के नाम पर ठगी करने वालों पर कार्रवाई के निर्देश

Maharashtra ST Recruitment: महाराष्ट्र एसटी महामंडल में 13,980 पदों पर भर्ती के नाम पर ठगी। परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने फर्जी संस्थाओं पर केस दर्ज करने का आदेश दिया।
There will be contractual recruitment for 13,980 posts in the Maharashtra State Transport (ST) service
एसटी बस, मंत्री प्रताप सरनाईकसोर्स- सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Highlights

  • महाराष्ट्र एसटी में 13,980 पदों पर संविदा भर्ती होगी।

  • चालक और यांत्रिक कर्मचारियों की होगी नियुक्ति।

  • नौकरी के नाम पर ठगी करने वाली निजी संस्थाओं पर होगी कार्रवाई।

Maharashtra MSRTC Contract Recruitment Pratap Sarnaik: महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (एसटी महामंडल) में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए भर्ती से जुड़ी अहम खबर सामने आई है। महामंडल में जल्द ही करीब 13,980 चालक और यांत्रिक कर्मचारियों की संविदा आधार पर भर्ती प्रस्तावित है।

हालांकि, भर्ती की घोषणा के बीच कुछ निजी संस्थाओं द्वारा नौकरी दिलाने का झांसा देकर बेरोजगार युवाओं से पैसे वसूलने की शिकायतें भी सामने आई हैं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परिवहन मंत्री एवं एसटी महामंडल के अध्यक्ष प्रताप सरनाईक ने सख्त रुख अपनाया है।

13,980 पदों पर होगी संविदा भर्ती

एसटी महामंडल में कर्मचारियों की जरूरत को पूरा करने के लिए करीब 13,980 पदों पर संविदा आधार पर नियुक्तियां की जाएंगी। इनमें चालक और यांत्रिक कर्मचारियों के पद शामिल हैं। इस भर्ती से राज्य के बड़ी संख्या में रोजगार की तलाश कर रहे युवाओं को अवसर मिलने की उम्मीद है। हालांकि, भर्ती की विस्तृत अधिसूचना, आवेदन प्रक्रिया और पात्रता संबंधी जानकारी सामने आना बाकी है।

नौकरी के नाम पर युवाओं से वसूली

एसटी महामंडल के नाम का इस्तेमाल कर कुछ निजी संस्थाओं द्वारा युवाओं को नौकरी दिलाने का झांसा दिए जाने की शिकायतें मिली हैं। आरोप है कि इन संस्थाओं की ओर से भर्ती में चयन कराने का भरोसा देकर बेरोजगार उम्मीदवारों से अवैध रूप से पैसे वसूले जा रहे हैं। नौकरी की उम्मीद लगाए बैठे युवाओं के साथ इस तरह की आर्थिक धोखाधड़ी को लेकर परिवहन मंत्री ने नाराजगी जताई है।

There will be contractual recruitment for 13,980 posts in the Maharashtra State Transport (ST) service
आधारवाड़ी जेल में बिगड़ी रमेश म्हात्रे की तबीयत, उल्हासनगर के मध्यवर्ती अस्पताल में चल रहा इलाज

फर्जी संस्थाओं के खिलाफ दर्ज होगा आपराधिक मामला

परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने एसटी प्रशासन को निर्देश दिया है कि भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती जाए। साथ ही एसटी के नाम का दुरुपयोग कर उम्मीदवारों से पैसे वसूलने वाली निजी संस्थाओं की पहचान कर उनके खिलाफ तत्काल आपराधिक मामला दर्ज कराया जाए। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए गए हैं।

There will be contractual recruitment for 13,980 posts in the Maharashtra State Transport (ST) service
MPSC परीक्षा गड़बड़ी की शिकायत के लिए बढ़ी समयसीमा, अब 23 नवंबर तक दे सकेंगे हलफनामा

उम्मीदवारों से सावधानी बरतने की अपील

भर्ती प्रक्रिया को लेकर युवाओं को किसी भी निजी एजेंट या संस्था के झांसे में नहीं आने की जरूरत है। उम्मीदवारों को आधिकारिक अधिसूचना और एसटी प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के आधार पर ही आवेदन करना चाहिए। फिलहाल भर्ती की विस्तृत प्रक्रिया और आवेदन की तारीख घोषित होने का इंतजार है।