Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • मध्य प्रदेश
  • विदेश
  • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो
  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कमर्शियल सिलेंडर 3200 पार, खाने-पीने की चीजें होंगी महंगी; नागपुर में 50% तक बढ़ सकते हैं दाम

Nagpur Commercial LPG Price Hike: कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा होने से नागपुर में होटल-ढाबों का खर्च बढ़ा है। आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों के दाम 20-50% तक बढ़ सकते हैं।

  • Written By: अंकिता पटेल
Updated On: May 05, 2026 | 02:06 PM

नागपुर LPG कीमत, (सोर्स: सौजन्य AI)

Follow Us
Close
Follow Us:

Nagpur Gas Cylinder Rate: नागपुर ईरान-अमेरिका और पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष का असर साफ दिखने लगा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भारी बढ़ोतरी ने होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों का बजट बिगाड़ दिया है। हालात ऐसे बन गए हैं कि आने वाले दिनों में खाने-पीने की चीजों के दाम 20% से 50% तक बढ़ सकते हैं जिसका सीधा असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों ने कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं।

पहले से गैस की कमी झेल रहे ढाबा संचालक और होटल मालिक अब बढ़ती कीमतों के कारण दोहरी मार झेल रहे हैं, उनका कहना है कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो उन्हें दाम बढ़ाने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। पहले ही सिलेंडरों के आपूर्ति सुचारु नहीं होने से कामठी रोड के 40 से अधिक ढाबे और होटलें बंद हो गई हैं।

2,255 से 3,248 तक पहुंची कीमत ढाबा संचालकों के मुताबिक पहले जी कमर्शियल सिलेंडर करीब 2,255 रुपये में मिलता था अब उसकी कीमत करीब 3,248 रुपये तक पहुंच गई है।

सम्बंधित ख़बरें

Cylinder Blast: जालना के मंठा चौफुली में भीषण आग का तांडव; सिलेंडर फटने से 10 दुकानें खाक, लाखों का नुकसान

नागपुर में 20 साल पुराना आरक्षण रद्द: हाईकोर्ट ने 8.65 एकड़ जमीन के 51 प्लॉटधारकों को दी बड़ी राहत

नागपुर बैठक में SC वर्गीकरण पर बड़ा फैसला, SC गाइडलाइन पर जोर, आरक्षण विवाद से बचने को विस्तृत सर्वे की मांग

अमरावती चोरी मामला: न्यायाधीशों के घरों में चोरी पर HC सख्त, सुरक्षा ऑडिट में गड़बड़ी पर राज्य से मांगा जवाब

3 माह में लगातार बढ़ोतरी हुई है। इस तरह से हो रही बढ़ोतरी ने छोटे व्यापारियों की कमर तोड़ दी है। गैस की कमी व महंगाई के कारण कई जगहों पर मेन्यू सीमित कर दिया गया है जिससे कारोबार भी प्रभावित हो रहा है।

संचालकों का कहना है कि अगर गैस की कीमतें ऐसे ही बढ़ती रहीं तो उन्हें खाने-पीने की चीजों के दाम बढ़ाने होंगे। आने वाले दिनों में फूड आइटम्स 20%-50% तक महंगे हो सकते हैं। इसका असर आम लोगों की जेब पर पड़ेगा।

समय पर नहीं मिल रहे गैस सिलेंडर

ढाबा चलाने वाले शंकर भट बताते हैं कि हमें समय पर गैस सिलेंडर नहीं मिल रहे। बुकिंग के बाद 15 से 20 दिन का इंतजार करना पड़ रहा है। अब कीमतें भी बढ़ गई हैं। ऐसे में ढाबा चलाना मुश्किल हो गया है और अगर हालात ऐसे ही रहे तो बंद करने की नौबत आ सकती है।

यह भी पढ़ें:-नागपुर में 20 साल पुराना आरक्षण रद्द: हाईकोर्ट ने 8.65 एकड़ जमीन के 51 प्लॉटधारकों को दी बड़ी राहत

सरकार को इस समय गैस के दाम कम करने चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो छोटे कारोबार पूरी तरह ठप हो जाएंगे। मजबूरी में खाने के दाम बढ़ाने होंगे जिससे ग्राहकों पर भी असर पड़ेगा, वहीं गैस नहीं मिलने के कारण हमें चूल्हे का सहारा लेना पड़ रहा है।

Lpg price hike commercial cylinder nagpur food cost increase hotels dhabas impact

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: May 05, 2026 | 02:06 PM

Topics:  

  • LPG Cylinder Price Hike
  • Maharashtra News
  • Today Nagpur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.