शाइना एनसी बनीं शिवसेना प्रवक्ता, एकनाथ शिंदे ने किया नियुक्त, एक साल तक रहेंगी पद पर
Shaina NC News: फैशन डिजाइनर से राजनेता बनीं शाइना शिवसेना गुट की प्रवक्ता बनाईं गई हैं, आने वाले एक साल तक यह अपने कार्यकाल का पद संभालेंगी। एकनाथ शिंदे ने यह निर्णय लिया है।
- Written By: गीतांजली शर्मा
शिवसेना प्रवक्ता शाइना एनसी
Shaina NC National Bjp Spokes Person: शिंदे गुट की नेता शाइना एनसी को महाराष्ट्र में शिवसेना पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की, जो शिवसेना के प्रमुख व वहां के उपमुख्यमंत्री हैं। नेता शाइना एनसी को महाराष्ट्र में शिवसेना पार्टी का राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। इनकी यह नियुक्ति उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने की, जो शिवसेना के प्रमुख व वहां के उपमुख्यमंत्री हैं। शाइना पहले फैशन डिजाइनर हुआ करती थीं बाद में उन्होंने राजनीति की तरफ अपना रुख कर लिया। शाइना, भाजपा पार्टी की सदस्य हुआ करती थीं। साल 2024 में होने वाले विधानसभा चुनावों से कुछ दिन पहले ही वह शिवसेना में शामिल हो गईं थीं। बाद में उन्होंने महानगर की मुंबादेवी सीट से 2024 का विधानसभा चुनाव लड़ा, लेकिन चुनाव में वह हार गईं। लगभग 20 सालों तक बीजेपी से उनका नाता जुड़ा रहा।
मुंबादेवी सीट से कैसे मिली इन्हें टिकट?
बीते साल महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन के आखिरी दिन शाइनी एनसी ने सबको चौंका दिया था। फैशन डिजाइनर से राजनेता बनीं बीजेपी प्रवक्ता एकनाथ शिंदे की गुट में शामिल हो गईं। मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र से जैसे ही उन्हें टिकट मिली शाइना ने शिवसेना पार्टी से जुड़ने का निर्णय ले लिया। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को पूरा श्रेय दिया। वह विधानसभा क्षेत्र के लोगों की भलाई के लिए हर क्षण प्रतिबद्ध रह उनकी आवाज बनना चाहती थीं। महाराष्ट्र के इस राजनीतिक गुट में शामिल होकर उनका ये सपना पूरा हुआ था।
वंदनीय हिंदुहृदयसम्राट शिवसेनाप्रमुख बाळासाहेब ठाकरे, धर्मवीर गुरुवर्य आनंद दिघे साहेबांच्या आशीर्वादाने, शिवसेना मुख्य नेते व उपमुख्यमंत्री मा.ना.श्री. एकनाथजी शिंदे साहेबांच्या आदेशाने श्रीमती शायना एन. सी यांची ‘शिवसेना पक्षाच्या राष्ट्रीय प्रवक्ते’ पदी नियुक्ती करण्यात येत… pic.twitter.com/EVjzZrG4R6 — Shivsena – शिवसेना (@Shivsenaofc) August 4, 2025
सम्बंधित ख़बरें
नीट पेपर लीक मामले सभी आरोपी भाजपाई, संजय राउत ने साधा पीएम मोदी पर निशाना
महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों पर चुनाव का बिगुल; निर्वाचन आयोग ने घोषित की 18 जून की तारीख
130 के पार जाएगा पेट्रोल, देश में लगेगा आर्थिक लॉकडाउन! जयंत पाटिल का केंद्र और राज्य सरकार पर तीखा हमला
अभिनेत्री उषा चव्हाण के जमीन विवाद में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की बड़ी एंट्री, TDR ट्रांजैक्शन पर लगाई रोक
दरअसल मुंबादेवी विधानसभा क्षेत्र मुंबई लोकसभा सीट का हिस्सा है। इस सीट पर कांग्रेस के अमीन पटेल 2009 से ही विधायक हैं। ऐसे में इस विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की अच्छी पकड़ मानी जाती है।
पहले भाजपा शाइना को वर्ली से उतारना चाहती थी। हालांकि आदित्य ठाकरे के खिलाफ यहां से एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने मिलिंद देवड़ा को टिकट दे दिया। इसी की भरपाई को पूरा करने के लिए शिवसेना ने मुंबादेवी सीट से शाइना को टिकट दे दिया।
यह भी पढ़ें: फिर दिल्ली पहुंचे शिंदे, शाह से करेंगे मुलाकात! राजनीतिक गलियारों में हलचल
शाइना एनसी का फैशन डिजाइनर से लेकर राजनीति तक का सफर
शाइना एनसी एक फैशन डिजाइनर हैं। कभी वह बुटिक भी चलाया करती थीं। बॉलीवुड के एक्टर भी उनके काम को पसंद करते हैं। उनके डिजाइन किए हुए कपड़े कई बॉलीवुड सेलिब्रेटी ने पहने हैं। उनकी डिजाइन की हुई साड़ियों की एक अलग पहचान है।
गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में तेज साड़ियां पहनने का रिकार्ड उन्होंने दर्ज किया है। दिवंगत बीजेपी नेता एकनाथ मुंडे ने राजनीति में उनकी इंट्री करवाई थी। साल 2004 में वह बीजेपी में शामिल हुई थीं। 20 साल तक वह बीजेपी से जुड़ी रहीं। साल 2013 में वह बीजेपी की पार्टी प्रवक्ता भी बनाई गईं।
