लातूर में बारिश ने मचाई तबाही…40 घंटे बाद मिले पांच लोगों के शव, इलाके में मचा हड़कंप
Heavy Rain Maharashtra: लातूर में भारी बारिश के दौरान बहे पांच लोगों के शव 40 घंटे की तलाश के बाद मिले। एक ऑटोरिक्शा हादसे में दो बचे, तीन के शव बरामद, दो अन्य डोंगरगांव झील में मिले।
- Written By: अर्पित शुक्ला
सांकेतिक तस्वीर
Maharashtra News: महाराष्ट्र के लातूर में भारी बारिश के बीच बहे पांच लोगों के शव लगभग 40 घंटे तक चले तलाशी अभियान के बाद बरामद कर लिए गए हैं। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, सुदर्शन कर्बा घोनशेट्टी (27) मंगलवार सुबह खेतों से लौटते समय तिर्रु नदी में डूब गए।
उसी दिन जलकोट तालुका में एक पुल के ऊपर से पानी का बहाव तेज होने के कारण ऑटोरिक्शा में सवार पांच लोग नदी की तेज धारा में बह गए थे। उन्होंने बताया कि बाद में उनमें से तीन को बचा लिया गया जबकि दो अन्य अब भी लापता हैं। अधिकारी ने बताया कि रात आठ बजे जब यह घटना घटी तब ऑटोरिक्शा मलहिप्परगा जा रहा था।
इस संबंध में एक अधिकारी ने कहा, ‘‘घोशेट्टी, ऑटोरिक्शा चालक संग्राम सोनकांबले और यात्री विट्ठल गवले के शव बृहस्पतिवार को 40 घंटे की तलाशी के बाद बरामद किए गए। उदगीर निवासी वैभव पुंडलिक गायकवाड़ (24) और संगीता मुरहारी सूर्यवंशी (32) के शव डोंगरगांव झील में मिले।”
सम्बंधित ख़बरें
Monsoon Update: मुंबई में मानसून का कहर, पेड़ गिरा, जलभराव से ट्रैफिक ठप, लोकल ट्रेनें प्रभावित
नासिक में मूसलाधार बारिश: सुहावना हुआ मौसम, निचले इलाकों में जलभराव के बीच खरीफ फसलों को मिला नया जीवन
इंदौर में बारिश बनी आफत: सड़कें बनीं तालाब, जल निकासी की व्यवस्था पर खड़े हुए सवाल
दिनभर रिमझिम के बाद रात में ‘कूल-कूल’ हुआ नागपुर; डेढ़ घंटे की झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, कई जगह जलजमाव
यह भी पढ़ें- मुंबई में मोनोरेल बंद होने से यात्रियों में नाराजगी, लोगों ने बताई परेशानी
उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ), दमकल विभाग और पुलिस दल बचाव अभियान में जुटे हैं। लातूर में पिछले दो दिन से लगातार बारिश हो रही है, जिससे फसलों और घरों को नुकसान पहुंचा है। अधिकारियों ने जिले में 480 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया है, हालांकि उन्होंने कहा कि विस्तृत क्षति आकलन के बाद ही सही आंकड़ा सामने आएगा। – एजेंसी इनपुट के साथ
