Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

दीपावली सजावट के दौरान हादसा! लातूर में तीसरी मंजिल से गिरे दो मजदूर, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

Latur News: लातूर के औसा में दीपावली सजावट के दौरान बड़ा हादसा टला। कपड़ा दुकान की तीसरी मंजिल से दो मजदूर गिरकर घायल हुए। सीसीटीवी में कैद घटना, दोनों का इलाज सहयाद्री अस्पताल में जारी।

  • By आकाश मसने
Updated On: Oct 18, 2025 | 10:02 AM

तीसरी मंजिल से गिरे मजदूर (सोर्स: IANS)

Follow Us
Close
Follow Us:

Latur Ausa Accident: महाराष्ट्र के लातूर जिले के औसा शहर में दीपावली की सजावट के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया। शहर के एक क्लॉथ सेंटर की तीसरी मंजिल पर दीपावली की लाइटिंग लगाते समय अचानक दो मजदूर नीचे गिर गए और घायल हो गए।

हादसे का पूरा दृश्य पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया। सौभाग्य से दोनों मजदूरों की जान बच गई। तुरंत ही उन्हें लातूर के सहयाद्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

दोनों घायलों की हालत खतरे से बाहर

दुकान के मालिक उमेश ढगे ने बताया कि दोनों मजदूर फिलहाल सुरक्षित हैं और जल्द ही ठीक हो जाएंगे। हर साल की तरह इस साल भी दीपावली की सजावट का काम इन्हीं मजदूरों को सौंपा गया था। हादसे के समय वे लाइट लगाने में व्यस्त थे और सुरक्षा नियमों का पालन नहीं कर रहे थे, जिससे गिरने की घटना हुई।

यह भी पढ़ें:- दिवाली गिफ्ट! फडणवीस सरकार ने 45 अफसरों को दी बड़ी सौगात, 22 का हुआ प्रमोशन

ढगे ने बताया कि डॉक्टरों के अनुसार, मजदूर एक-दो दिन में अस्पताल से छुट्टी ले लेंगे। यह हादसा शुक्रवार शाम साढ़े सात बजे हुआ। दुर्घटना के तुरंत बाद आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और मदद कर दोनों को अस्पताल पहुंचाया।

कैसे हुआ हादसा?

स्थानीय लोगों ने कहा कि मजदूर घर में लाइटिंग करते समय फिसल गए। गिरते ही लोग इकट्ठा हो गए और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि एक मजदूर को अधिक चोट लगी है जबकि दूसरे की चोट हल्की है।

उन्होंने आगे कहा कि यह घटना मजदूर और दुकानदार दोनों के लिए चेतावनी है कि काम के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करना अत्यंत आवश्यक है। सावधानी न बरतने से गंभीर हादसे हो सकते हैं।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Latur ausa diwali decoration workers fall accident

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Oct 18, 2025 | 10:02 AM

Topics:  

  • Latur
  • Maharashtra
  • Maharashtra News

सम्बंधित ख़बरें

1

कश्मीर बनेगा पाकिस्तान…सैलून में बजे गाने से भड़के लोग, पालघर पुलिस ने अब्दुल रहमान को किया अरेस्ट

2

सड़क सुरक्षा अभियान 2026: “दुर्घटनाएं मानव निर्मित, बचाव संभव”, जिलाधिकारी का सुरक्षा मूलमंत्र

3

चुनाव ड्यूटी से इनकार, 4 हेडमास्टरों पर गिरी गाज, पुलिस थाने में दर्ज होगा मामला

4

मनपा चुनाव: टिकट कटने से नाराज दिग्गज निर्दलीय मैदान में, आज नामांकन वापसी का आखिरी दिन

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.