दिवाली पर फूलों और दीयों का महत्व होता है जो आप सजावट के लिए इस्तेमाल कर सकते है। इसके लिए आप दरवाजे पर गेंदे और आम के पत्तों की तोरण लगा दें।घर के कोनों, खिड़कियों और मंदिर के पास छोटे-छोटे दीये रखें, इससे रोशनी के साथ-साथ पॉजिटिव एनर्जी भी फैलती है। सजावट के लिए आप चाहें तो फ्लोटिंग कैंडल्स या पानी में रखे फूलों से भी बाउल डेकोरेशन कर सकती हैं।