लातूर में फ्रेशर्स पार्टी में खूनी झड़प, मारपीट के बाद छात्र की मौत, छह गिरफ्तार
Latur Crime News: लातूर के एक कॉलेज से खूनी झड़प की खबर सामने आ रही है। कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई है। पुलिस ने अब तक 6 छात्रों को गिरफ्तार किया है।
- Written By: प्रिया जैस
लातूर में हत्या (डिजाइन फोटो)
Latur Crime: महाराष्ट्र के लातूर जिले के एक निजी कॉलेज में फ्रेशर्स पार्टी के दौरान कथित तौर पर मारपीट में एक छात्र की मौत हो गई, जिसके बाद पुलिस ने छह छात्रों को गिरफ्तार कर लिया। अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी।
पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि यह घटना आठ अक्टूबर को लातूर के महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) क्षेत्र में स्थित एक कॉलेज में आयोजित ‘फ्रेशर्स’ पार्टी के दौरान हुयी। पार्टी में डांस के दौरान शुरू हुआ एक मामूली विवाद जल्द ही हिंसा में बदल गया जब पीड़ित सूरज शिंदे का छात्रों के एक समूह से झगड़ा हुआ।
लात-घूंस और लाठियों से किया हमला
पुलिस ने बताया कि गुस्से में आकर इस समूह ने कथित तौर पर शिंदे पर लाठियों से हमला किया और उसे घूंसे मारे। एक बयान के अनुसार, गंभीर रूप से घायल शिंदे को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहा उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद कॉलेज के एक छात्र की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और 16 अक्टूबर तक चार छात्रों को गिरफ्तार किया।
सम्बंधित ख़बरें
Yavatmal News: मोरथ और वणी में अवैध जुआ अड्डों पर छापेमारी, 3.71 लाख का माल जब्त
Wardha News: लापता प्रेमीयुगल के शव कुएं में मिले, हत्या या आत्महत्या पर चर्चाओं को दौर जारी
गड़चिरोली नक्सल मुक्त करके ही मानेंगे, विस्फोटक और हथियारों का जखीरा जब्त, बड़ी साजिश नाकाम
इंदौर एयरपोर्ट पर डीआरआई की बड़ी कार्रवाई, आबूधाबी से आए यात्री के पास से करीब एक किलो सोना जब्त
यह भी पढ़ें – भंडारा से लाई जाएंगी EVM, नागपुर जिला परिषद की 57, पंचायत समिति की 114 सीटों पर होगा चुनाव
आरोपियों की संख्या बढ़कर हुई 6
पुलिस ने बताया कि मंगलवार (21 अक्टूबर) को दो और छात्रों की संलिप्तता सामने आने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया, जिसके साथ ही पकड़े गए आरोपियों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। उसने बताया कि इन सभी पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
