ये देश वीर जवानों का गाने पर जमकर थिरके मंत्री गिरीश महाजन, अनोखे डांस का Video वायरल

Girish Mahajan Dance Video: छत्रपति संभाजीनगर की तिरंगा रैली में महाराष्ट्र के मंत्री गिरीश महाजन का अनोखा डांस वीडियो वायरल हो गया है। ढोल-ताशे और डीजे की धुन पर वे जमकर थिरकते नजर आए।
Girish Mahajan Dance Video
डांस करते गिरीश महाजनसोर्स: सोशल मीडिया
Published on: 
Updated on: 

Girish Mahajan Dance Viral Video: महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर से एक दिलचस्प वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा के दौरान राज्य के कैबिनेट मंत्री गिरीश महाजन का एक बेहद अलग और ऊर्जावान अंदाज देखने को मिला।

गिरीश महाजन का डांस वीडियो वायरल

दरअसल, 14 अगस्त की शाम छत्रपति संभाजीनगर में आयोजित तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोग देशभक्ति के रंग में रंगे नजर आए। इसी दौरान जब मशहूर देशभक्ति गीत "ये देश है वीर जवानों का, अलबेलों का मस्तानों का, इस देश का यारो क्या कहना, ये देश है दुनिया का गहना" बजा, तो मंत्री गिरीश महाजन खुद को रोक नहीं पाए। वे ढोल-ताशे और डीजे संगीत की तेज धुन पर अनोखे डांस मूव्स करते हुए दिखाई दिए। उनके इस बिंदास और उत्साही डांस को देखकर वहां मौजूद भीड़ का भी जोश दोगुना हो गया।

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी पहुंचे थे तिरंगा यात्रा में

बता दें कि शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर छत्रपति संभाजीनगर देशभक्ति के रंग में रंगा हुआ नजर आया। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की मौजूदगी में आयोजित भव्य 'तिरंगा यात्रा' में हजारों नागरिकों की भारी भीड़ उमड़ी। महात्मा फुले चौक से क्रांति चौक तक का पूरा रास्ता तिरंगे से सजाया गया था। राष्ट्रीय ध्वज थामे नागरिकों ने "भारत माता की जय" और "वंदे मातरम" के ज़ोरदार नारों से माहौल को गुंजायमान कर दिया।

हालांकि, पूरी रैली में सबसे ज्यादा ध्यान गिरीश महाजन के डांस मूव्स ने खींचा। जैसे ही देशभक्ति गीत शुरू हुआ महाजन अपने पारंपरिक अंदाज से इतर जनता के साथ थिरकते हुए नजर आए। वहां मौजूद लोगों ने इस खास पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया, जिसके बाद अब यह वीडियो इंटरनेट पर चर्चा का केंद्र बना हुआ है।

Girish Mahajan Dance Video
...तो प्रधानमंत्री नहीं बन पाते मोदी! संजय राउत का पीएम पर तीखा हमला, कहा- इस्तीफा देकर युवाओं को दें मौका

नेटिजन्स साेशल मीडिया पर कर रहे कमेंट

यह पहली बार नहीं है जब गिरीश महाजन अपने सार्वजनिक जीवन में इस तरह के अलग अंदाज के लिए जाने गए हों, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देशभक्ति गीतों पर उनका यह डांस लोगों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। नेटिजन्स उनके इस वीडियो को शेयर करते हुए तरह-तरह की कमेंट कर रहे हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com