Maharashtra News Live: एक क्लिक में पढ़ें दिन भर की खबरें

Maharashtra News Updates: कोंकण के कई भागों और पश्चिमी महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों के लिए IMD ने ‘ऑरेंज' अलर्ट जारी किया है।
Maharashtra News LIVE
महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग (डिजाइन फोटो)

Maharashtra breaking News LIVE Updates: बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले में कल सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया। उनमें से एक को कल रात नासिक रोड सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया। महाराष्ट्र की राजनीति से लेकर हर छोटी-बड़ी खबरों को पढ़ने के लिए बने रहिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ…

ऑपरेशन सद्भावना" पहल से लोकतंत्र को मजबूती

राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने विश्वास व्यक्त किया कि भारतीय सेना की पूर्वी कमान की "ऑपरेशन सद्भावना" पहल भारत के लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत कर रही है। उन्होंने कहा कि इस पहल में सिक्किम के युवाओं की सक्रिय भागीदारी देश के समावेशी और एकजुट भविष्य को नई ऊर्जा प्रदान करेगी। भारतीय सेना की पूर्वी कमान की "ऑपरेशन सद्भावना" पहल के तहत आयोजित राष्ट्रीय एकता यात्रा के तहत सिक्किम विश्वविद्यालय के छात्रों ने राजभवन का भ्रमण किया। इस अवसर पर मेजर सृजन सिंह नेगी, मेजर आरती रावत, सिक्किम विश्वविद्यालय के 15 छात्र और शिक्षक उपस्थित थे।

कल्याण-डोंबिवली में शिवसेना ठाकरे गुट को बड़ा झटका

कल्याण- पार्टी में सौतेला बर्ताव मिलने का आरोप लगाकर शिवसेना ठाकरे गुट के कल्याण युवा सेना  अधिकारी प्रतीक पाटिल समेत सात पदाधिकारियों ने अपने पद से इस्तीफा पार्टी नेतृत्व को सौंप दिया है। जिससे ठाकरे गुट को बड़ा झटका लगा है। कल्याण-डोंबिवली महानगरपालिका के होने वाले चुनावों की पृष्ठभूमि में यह ठाकरे गुट के लिए एक बड़ा झटका माना जा रहा है।

सीएम का बर्थडे, 27 हजार युवाओं को नौकरी गिफ्ट

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कौशल, रोजगार और नवाचार विभाग ने राज्यव्यापी पंडित दीनदयाल उपाध्याय रोजगार मेले का आयोजन किया। रोजगार मेले में रिकॉर्ड 57,000 युवाओं ने पंजीकरण कराया, जबकि एक ही दिन में 27,000 युवाओं को सीएम के बर्थडे पर नौकरी गिफ्ट में मिली।

कृषि मंत्री कोकाटे के रमी वीडियो पर कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन

महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे का विधानसभा भवन में रमी खेलते हुए वीडियो वायरल होने के बाद पूरे महाराष्ट्र में इसके तीखे प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। इसी क्रम में आज नाशिकरोड में युवक कांग्रेस ने हाथों में ताश के पत्ते दिखाकर अनोखा प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जब विधानसभा का सत्र चल रहा था, तब माणिकराव कोकाटे रमी खेलने में व्यस्त थे, वहीं दूसरी ओर राज्य में किसानों की आत्महत्याएं बढ़ रही हैं। चुनावों के दौरान किसानों को कर्जमाफी का आश्वासन दिया गया था, लेकिन उस पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। इसी मुद्दे पर जब छावा संगठन के पदाधिकारियों ने कृषि मंत्री से जवाब मांगा, तो सूरज चव्हाण और उनके साथियों ने मिलकर उन्हें कथित तौर पर पीटा। युवा कांग्रेस ने इस गुंडागर्दी की कड़ी निंदा की है।

कोंकण के कई हिस्सों में ‘ऑरेंज अलर्ट

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कोंकण के कई भागों और पश्चिमी महाराष्ट्र के घाट क्षेत्रों के लिए ‘ऑरेंज' अलर्ट जारी करते हुए वहां मंगलवार को कुछ स्थानों पर भारी वर्षा से मूसलाधार वर्षा तक का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि रायगढ़, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों तथा सतारा और कोल्हापुर के घाट क्षेत्रों के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। विभाग ने मुंबई, पालघर, ठाणे और कई अन्य जिलों तथा नासिक और पुणे के घाट क्षेत्रों के लिए ‘येलो अलर्ट' भी जारी किया है। स्थानीय अधिकारियों को बाढ़ और यातायात व्यवधान के प्रति सतर्क रहने को कहा गया है।

जन्मदिन पर गड़चिरोली पहुंचे CM फडणवीस

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस आज अपना 55वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर वे महाराष्ट्र के नक्सल प्रभावित गड़चिराेली पहुंचे। फडणवीस गड़चिरोली जिले के पालकमंत्री भी हैं। इस दौरान उन्होंने जिले में विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इसके बाद कोंसारी स्थित ‘लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड’ में एक सभा को संबोधित किया। सीएम फडणवीस ने लॉयड्स मेटल्स एंड एनर्जी लिमिटेड से कौशल प्रशिक्षण प्राप्त कर एलटी गोंडवाना में नौकरी पाने वाले 1400 नए कर्मचारियों में से 4 को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

50 हजार की रिश्वत लेता पुलिस उपनिरीक्षक गिरफ्तार

नवी मंबई में एक पुलिस उप-निरीक्षक (पीएसआई) और उसके सहयोगी को एक व्यक्ति के पिता को एक मामले में गिरफ्तार करने की धमकी देने के बाद उससे कथित तौर पर 50 हजार रुपये की रिश्वत लेने को लेकर गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक (एसीबी रायगढ़-अलीबाग) सरिता आईएस भोसले ने बताया कि भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की रायगढ़ इकाई ने सोमवार रात पुराने पनवेल के शिवाजी चौक पर एक कार के भीतर उपनिरीक्षक सचिन वायकर और उसके सहयोगी रवींद्र बुटे को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा।

डांस क्लास न जाने देने पर नाबालिग ने दी जान

नाशिक के म्हरसूल इलाके में रहने वाली एक नाबालिग लड़की ने डांस क्लास न लगाए जाने से नाराज होकर हार्पिक पीकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार 27 अप्रैल को लड़की अपने माता-पिता से तुरंत डांस क्लास लगाने की जिद कर रही थी। जब माता-पिता ने तुरंत क्लास नहीं लगवाया, तो उसे इतना गुस्सा आया कि उसने हार्पिक पी लिया। घटना के बाद, उसे मुंबई के के.ई.एम. अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। म्हरसूल पुलिस स्टेशन में आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।

मुंबई लोकल ट्रेन बम धमाका मामले के आरोपी मुजम्मिल शेख जेल से रिहा

मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में 2006 में हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में आरोपी मुजम्मिल अताउर रहमान शेख को जेल से रिहा कर दिया गया। मुंबई पुलिस ने इस मामले में 12 लोगों को गिरफ्तार किया था, जिन्हें निचली अदालत ने सजा सुनाई थी लेकिन संबंधित आरोपियों ने बॉम्बे हाई कोर्ट में इसके खिलाफ अपील दायर की, और हाई कोर्ट ने इन आरोपियों को निर्दोष बरी कर दिया। गिरफ्तार किए गए 12 आरोपियों में से मोहम्मद साजिद मरगुब अंसारी और मुजम्मिल अताउर रहमान शेख ये 2 आरोपी 2016 से नाशिक रोड केंद्रीय कारागार में सजा काट रहे थे। इनमें से अंसारी अपनी पत्नी की बीमारी के कारण पैरोल पर छुट्टी पर है। वहीं, केंद्रीय कारागार में बंद मुजम्मिल शेख के संबंध में अदालत से ई-मेल प्राप्त होने के बाद सोमवार देर शाम उसे जेल से रिहा कर दिया गया।

नागपुर एयरपोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी

महाराष्ट्र के नागपुर हवाईअड्डे पर मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद परिसर की तलाशी ली गयी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि तलाशी के दौरान कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है। उन्हें धमकी एक ईमेल से मिली। जिसकी जांच की जा रही है। पूरी खबर यहां पढ़ें

धनखड़ के इस्तीफे के कारण पर भरोसा करना चाहिए: अशोक चव्हाण

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर भाजपा सांसद अशोक चव्हाण ने कहा, "विपक्ष को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के पीछे के कारण पर भरोसा करना चाहिए..."

मेरे खिलाफ साज़िश: माणिकराव कोकाटे

महाराष्ट्र विधानसभा सत्र के दौरान रमी खेलने के विपक्ष के आरोप पर महाराष्ट्र के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे ने कहा, "अगर मैं दोषी पाया गया तो राज्यपाल को अपना इस्तीफ़ा सौंप दूंगा... जो भी जांच अधिकारी होगा, मैं सारी जानकारी दूंगा। यह सब साज़िश है, इसलिए मैं जांच की मांग कर रहा हूं। महाराष्ट्र में जो भी नेता मुझे बदनाम करने की कोशिश कर रहे हैं, मैं उन्हें नोटिस भेजूंगा..."

धाराशिव में एक अद्यतन संकूल का निर्माण

जल संसाधन विभाग और सरकारी आईटीआई की जगह एक नए सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के लिए स्थानांतरित कर दी गई है। इसलिए, सरकारी आईटीआई को यहां स्थानांतरित करने और एक नया अद्यतन संकूल बनाने के लिए सरकार के माध्यम से 40 करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध कराई जाएगी। सरकारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के निर्माण के लिए 435 करोड़ रुपये पहले ही स्वीकृत किए जा चुके हैं। अब, आईटीआई के लिए 40 करोड़ रुपये की निधि उपलब्ध होगी,  राणा जगजीतसिंह पाटिल ने बताया।

दलालों का सुनकर इस्तीफा दू् क्या: संजय शिरसाठ

राज्य में विपक्षी दलों के पास कोई मुद्दा न होने के कारण, वे सत्ताधारी दल पर बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। हम पहले ही इस्तीफे की मांग करने वालों को दफ़ना चुके हैं। क्या हमें बिचौलिए की बात मानकर इस्तीफा दे देना चाहिए? सामाजिक न्याय मंत्री संजय शिरसाठ ने यह सवाल पूछते हुए एमआईएम के पूर्व सांसद इम्तियाज़ जलील पर निशाना साधा। मंत्री शिरसाठ ने सोमवार (21 जनवरी) को तालुका के णमोकार तीर्थ में जैन धर्मगुरु महर्षि देवनादिजी महाराज से मुलाकात की और उनका आशीर्वाद लिया। इस अवसर पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।

दोषी हुआ तो नागपुर सत्र में दूंगा इस्तीफा: माणिकराव कोकाटे

किसानों को लेकर अपने बयानों को लेकर मुश्किलों में घिरे राज्य के कृषि मंत्री माणिकराव कोकाटे एक नए विवाद में फंस गए हैं। हाल ही में संपन्न मानसून सत्र के दौरान विधान परिषद में बैठकर मोबाइल पर ताश का खेल रमी खेलते हुए कोकाटे का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। कोकाटे ने दावा किया कि वह रमी नहीं खेल सकते, उन्होंने ऑनलाइन रमी नहीं खेली है। कोकाटे ने कहा है कि अगर वह इसमें दोषी पाए जाते हैं, तो नागपुर सत्र में इस्तीफा दे देंगे।

बम विस्फोट पर कोर्ट द्वारा दिए गए फैसले का सम्मान: लराम कदम

2006 के मुंबई ट्रेन बम विस्फोटों के संबंध में बॉम्बे हाईकोर्ट द्वारा सभी 12 लोगों को बरी किए जाने पर, भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, "हम बम विस्फोट पर न्यायपालिका द्वारा दिए गए फैसले का सम्मान करते हैं। न्यायपालिका सबूतों के आधार पर काम करती है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार उन फैसलों को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देगी। और यह सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा कि दोषी पाए गए लोगों को सजा मिले।"

स्वास्थ्य का हवाला देते हुए उपराष्ट्रपति का इस्तीफा: राम कदम

उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के इस्तीफे पर भाजपा विधायक राम कदम ने कहा, "उपराष्ट्रपति ने अपने स्वास्थ्य का हवाला देते हुए इस्तीफा दिया है। इतिहास में यह संभवतः पहला मामला है जब किसी व्यक्ति ने इतने उच्च पद पर रहते हुए भी खुद ही इस्तीफा दे दिया हो। इससे मेरे जैसे मेहनती कार्यकर्ता को यही सीख मिलती है कि कोई भी पद व्यवस्था के लिए होता है और अगर हम स्वास्थ्य या किसी अन्य कारण से उस व्यवस्था के साथ न्याय नहीं कर पा रहे हैं, तो उस पद को छोड़ देना ही उचित है..."

उपपराष्ट्रपति का इस्तीफा कोई साधारण घटना नहीं: संजय राउत

शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने कहा कि "पर्दे के पीछे बड़ी राजनीति चल रही है, और जल्द ही इसका खुलासा हो जाएगा। उपराष्ट्रपति का इस्तीफा कोई साधारण घटना नहीं है। मैं यह मानने को तैयार नहीं हूं कि यह स्वास्थ्य के कारण है... मैं कल उनका निरीक्षण कर रहा था। वह ठीक हैं... सितंबर में जरूर कुछ होगा।"

प्रधानमंत्री मोदी ने उपमुख्यमंत्री पवार को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उपमुख्यमंत्री अजित पवार को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैडल से पोस्ट करते हुए कहा कि वे महाराष्ट्र में एनडीए के सुशासन एजेंडे को मज़बूत करने में अपना बहुमूल्य योगदान दे रहे हैं। ईश्वर उन्हें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान करे।

प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्री फडणवीस को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैडल से पोस्ट करते हुए कहा कि फडणवीस महाराष्ट्र की प्रगति और गरीबों व वंचितों के सशक्तिकरण के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। ईश्वर करे कि वे जनता की सेवा करते हुए दीर्घायु और स्वस्थ जीवन जिएं।

20 साल बाद रिहा, भरोसा रंग लाया: बरी व्यक्ति

बरी हुए एक आरोपी ने कहा, "आज हम 20 साल बाद रिहा हो रहे हैं। हमें हमेशा सरकार और अदालत पर पूरा भरोसा था और आखिरकार वो भरोसा रंग लाया। हम इसके लिए सरकार का शुक्रिया अदा करते हैं..."

मुंबई ट्रेन विस्फोट के 4 बरी लोग अमरावती जेल से रिहा

2006 के ट्रेन विस्फोट मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद, बरी किए गए 11 आरोपियों में से 4 को अमरावती सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया।

नारायण राणे ने बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष 2 याचिकाएं वापस लीं

भाजपा सांसद नारायण राणे ने बॉम्बे हाईकोर्ट के समक्ष दो याचिकाएं वापस ले लीं, जिसमें 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ कथित भड़काऊ टिप्पणी को लेकर उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को रद्द करने की मांग की गई थी।

राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा गोपनीय: अमर साबले

कांग्रेस सांसद और लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर भाजपा नेता अमर साबले ने कहा, "राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा गोपनीय होता है और उसे आम लोगों के सामने उजागर नहीं किया जाता... लेकिन जो सवाल पाकिस्तान उठाता है वही सवाल राहुल गांधी उठाते नजर आ रहे हैं तो इसका मतलब क्या है?... अगर राहुल गांधी पाकिस्तान की बात करेंगे, देश की सुरक्षा के खिलाफ बात करेंगे तो मैं उसकी कड़ी निंदा करता हूं।"

मुंबई ट्रेन विस्फोट का पहला बरी नासिक रोड सेंट्रल जेल से रिहा

बॉम्बे हाईकोर्ट ने 2006 के मुंबई ट्रेन विस्फोट मामले में कल सभी 12 आरोपियों को बरी कर दिया। उनमें से एक को कल रात नासिक रोड सेंट्रल जेल से रिहा कर दिया गया।

पुणे के खतरनाक पुलों को ध्वस्त करें: अजीत पवार

पुणे के पुलों का संरचनात्मक ऑडिट करने के बाद, कुछ पुलों की मरम्मत और उनका उपयोग संभव है, लेकिन कुछ पुल खतरनाक होने के कारण, उन्हें ध्वस्त करने के आदेश जिला प्रशासन को दिए गए हैं, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने बताया। पवार ने रविवार को पुणे संभागीय आयुक्त कार्यालय में हिंजेवाड़ी में यातायात की भीड़, जिले में पुलों की वर्तमान स्थिति आदि पर अधिकारियों के साथ एक बैठक की, जिसके बाद वे मीडिया से बात कर रहे थे।

जलगांव में उद्धव बाला साहेब ठाकरे गुट का विरोध प्रदर्शन

राज्य के गृह राज्य मंत्री, कृषि मंत्री और जल संसाधन मंत्री पर किसानों और जनता के मुद्दों की अनदेखी करने का आरोप लगाते हुए उद्धव बालासाहेब ठाकरे (उबाठा) समूह ने जलगांव जिला कलेक्ट्रेट के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान तीनों मंत्रियों की तस्वीरों का अपमान किया गया और बैनर फाड़कर अपना रोष व्यक्त किया गया।

8 दिनों में लाउडस्पीकरके खिलाफ कार्रवाई: किरीट सोमैया

वरिष्ठ भाजपा नेता किरीट सोमैया ने महाराष्ट्र लाउडस्पीकर-मुक्त अभियान को गति देने के लिए 21 तारीख को पनवेल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने खारघर, कलंबोली और तलोजा पुलिस थानों का दौरा किया और पुलिस से शहर में अनधिकृत हॉर्न हटाने की मांग की। सोमैया की मांग पर सकारात्मक प्रतिक्रिया देते हुए, पुलिस ने अगले 8 दिनों में कार्रवाई करने और हॉर्न बंद करने का आश्वासन दिया है।

मीरा रोड पर एयरहोस्टेस की प्रताड़ना

भायंदर पूर्व के नवघर पुलिस थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाली घटना घटी है जहां एक एयरहोस्टेस लड़की को प्रताड़ित किया गया। इस संबंध में नवघर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को पुलिस ने मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उस समय गिरफ्तार किया जब वह विदेश भागने की तैयारी कर रहा था। 23 वर्षीय एयरहोस्टेस लड़की और उसका आरोपी दोस्त, 29 जून को यूनाइटेड किंगडम से लंदन से मुंबई आने वाली उड़ान से मीरा रोड से आए थे।

नांदेड़ में बनेगा भारत का पहला 'किन्नर भवन': अजीत गोपछड़े

ट्रांसजेंडर समाज का एक उपेक्षित और वंचित वर्ग है। मैं उनकी सामाजिक स्थिति को ऊंचा उठाने और उनके साथ सम्मान और गरिमापूर्ण व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रयासरत हूं। इसी उद्देश्य से, नांदेड़ शहर के निकट म्हालजा (कामठा) क्षेत्र में साढ़े तीन एकड़ भूमि पर एक 'किन्नर भवन' बनाया जाएगा, यह जानकारी राज्यसभा सांसद अजीत गोपछड़े ने दी।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com