Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

Maharashtra Breaking News 26 April: एक क्लिक में पढ़ें महाराष्ट्र से जुड़ी दिन भर की प्रमुख बड़ी खबरें

Maharashtra News LIVE Updates: महाराष्ट्र की राजनीति में क्या कुछ हो रहा है और राज्य से जुड़ी 26 एप्रिल की हर छोटी-बड़ी ताजातरीन और लाइव अपडेट जानने के लिए जुड़े रहिए हमारे इस लाइव ब्लॉग में...

  • By प्रिया जैस
Updated On: Apr 26, 2025 | 10:27 PM

महाराष्ट्र लाइव ब्लॉग (डिजाइन फोटो)

Follow Us
Close
Follow Us:

Maharashtra breaking News LIVE Updates: राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने हाल ही में कहा कि फडणवीस ने महाराष्ट्र के विकास के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार किया है, जिसे पूरा करने के लिए अगले 9 साल तक उनका नेतृत्व आवश्यक है। उन्होंने कहा फडणवीस 2034 तक मुख्यमंत्री रहेंगे क्योंकि उन्होंने विकसित महाराष्ट्र का सपना देखा है और उसे हकीकत में बदलने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। वे अब तक के सबसे सफल मुख्यमंत्री हैं। उनके इस बयान पर एकनाथ शिंदे ने उन्हें शुभकामनाएं दी है। महाराष्ट्र में आज की दिन भर की छोटी-बड़ी खबरों के बारे में लाइव जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग के साथ बने रहे और रिफ्रेश करते रहिए…

The liveblog has ended.
  • 26 Apr 2025 10:08 PM (IST)

    26 Apr 2025 10:08 PM (IST)

    Maharashtra News Live Updates: मुंबई बीजेपी में 106 नए मंडलों 97 नए वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति

    नवंबर महीने में संभावित मनपा चुनावों के मद्देनजर बीजेपी में संगठन को मजबूत बनाने का काम जोरशोर से चल रहा है। महायुति सरकार में मंत्री तथा बीजेपी के मुंबई प्रदेश अध्यक्ष आशीष शेलार ने शनिवार को सोशल नेटवर्किंग साइट एक्स पर अपने अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करके बताया कि संगठन पर्व के तहत बीजेपी ने महाराष्ट्र में 1.5 करोड़ प्राथमिक सदस्य बनाने का रिकार्ड बनाया है तो वहीं मुंबई में 15 लाख सदस्यों का आंकड़ा पार कर लिया है। शेलार ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए पार्टी में उनका स्वागत किया है।

  • 26 Apr 2025 09:51 PM (IST)

    26 Apr 2025 09:51 PM (IST)

    Maharashtra News Live Updates: सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

    ठाणे के कासरवडावली में मुस्लिम समुदाय के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक संदेश पोस्ट करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एक ठेकेदार की शिकायत पर विनोद बोरसे (24) के खिलाफ शुक्रवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 196 (धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा आदि के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना और सद्भाव के लिए हानिकारक कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया गया। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

  • 26 Apr 2025 09:03 PM (IST)

    26 Apr 2025 09:03 PM (IST)

    Maharashtra News Live Updates: पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गये संतोष जगदाले के परिजनों से मिले जेपी नड्डा

    भाजपा के अध्यक्ष जे पी नड्डा ने शनिवार को यहां पहलगाम आतंकवादी हमले में मारे गये संतोष जगदाले के परिवार से मुलाकात की। केंद्रीय मंत्री ने कर्वे नगर स्थित जगदाले परिवार से उनके आवास पर मुलाकात की और इसके बाद कोंढवा क्षेत्र में 22 अप्रैल के हमले में मारे गए शहर के एक अन्य निवासी कौस्तुभ गणबोटे के परिजनों से मिलने गए। जगदाले और गणबोटे उन 26 लोगों में शामिल थे, जिन्हें मंगलवार दोपहर कश्मीर में पहलगाम के निकट बैसरन में आतंकवादियों ने मार डाला था।

  • 26 Apr 2025 08:28 PM (IST)

    26 Apr 2025 08:28 PM (IST)

    Maharashtra News Live Updates: अवैध पाकिस्तानियों को बाहर करने की छिड़ी मुहीम - सीएम फडणवीस

    पुणे में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अवैध पाकिस्तानी नागरिकों को पकड़ने का संकल्प लिया। बीजापुर से आने वालों के लिए त्वरित कार्रवाई पर जोर दिया। उन्होंने छह परिवारों के लिए राज्य के समर्थन पर प्रकाश डाला, और आतंकवाद से लड़ने की प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

    Pune, Maharashtra: CM Devendra Fadnavis vowed to track down illegal Pakistani nationals, emphasizing swift action for those arriving from Bijapur. He highlighted the state's support for six families, and reaffirmed a commitment to combat terrorism pic.twitter.com/K825dNb5k4

    — IANS (@ians_india) April 26, 2025

  • 26 Apr 2025 08:14 PM (IST)

    26 Apr 2025 08:14 PM (IST)

    Maharashtra News Live Updates: पालतू प्राणियों के लिए श्मशान भूमि का होगा निर्माण

    मीरा-भाईंदर में राज्य सरकार ने पालतू प्राणियों के अंतिम संस्कार के संदर्भ में 25 अप्रैल को अहम निर्णय लेते हुए एक परिपत्रक जारी किया है। इस परिपत्रक के अनुसार राज्य के सभी महानगरपालिका, नगर परिषद ,नगर पंचायत के कार्य क्षेत्र के घन कचरा प्रकल्प के पास की जगह पर पालतू प्राणियों के अंतिम संस्कार के लिए उपलब्ध कराने, उस जगह को संरक्षित चहारदीवारी की सुरक्षा व्यवस्था करने, मृत प्राणियों के अंतिम संस्कार में सतर्कता रखने, उससे दुर्गंध या अन्य बीमारी का फैलाव न हो इसकी सतर्कता रखने, मृत प्राणियों के शव को इधर उधर नहीं फेंके जाएं इस पर सभी नागरी स्वराज्य संस्थाओं को ध्यान देने, और शुल्क निर्धारित कर मृत प्राणियों के अंतिम संस्कार की अनुमति देने के लिए आदेशित किया गया है।

  • 26 Apr 2025 07:28 PM (IST)

    26 Apr 2025 07:28 PM (IST)

    Maharashtra News Live Updates: पहलगाम हमले से नहीं टूटेगा राष्ट्र का मनोबल - गोयल

    केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा है कि पहलगाम जैसे आतंकवादी हमले तब तक देश को परेशान करते रहेंगे जब तक 140 करोड़ भारतीय देशभक्ति और राष्ट्रवाद को अपना ‘‘सर्वोपरि धर्म'' मानते रहेंगे। गोयल ने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के कृत्य कभी भी भारत के मनोबल को नहीं तोड़ पाएंगे। गोयल ने शुक्रवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में कहा कि लोगों के विश्वास से कश्मीर में पर्यटन जल्द ही फिर से शुरू होगा और तीर्थयात्री अपनी अमरनाथ यात्रा जारी रखेंगे।

  • 26 Apr 2025 06:01 PM (IST)

    26 Apr 2025 06:01 PM (IST)

    Maharashtra News Live Updates: जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम से मिले एकनाथ शिंदे

    जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम सुरिंदर चौधरी से मुंबई में मुलाकात की।

    #WATCH | Maharashtra: Jammu & Kashmir Deputy CM Surinder Choudhary meets Deputy CM Eknath Shinde in Mumbai pic.twitter.com/utLMY3OTTS

    — ANI (@ANI) April 26, 2025

  • 26 Apr 2025 05:53 PM (IST)

    26 Apr 2025 05:53 PM (IST)

    Maharashtra News Live Updates: पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई - सीएम फडणवीस

    पहलगाम आतंकी हमले के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में तय समय से अधिक समय तक रहने वाले पाकिस्तानी नागरिकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

  • 26 Apr 2025 05:28 PM (IST)

    26 Apr 2025 05:28 PM (IST)

    Maharashtra News Live Updates: पहलगाम हमले में मारे गए कौस्तुभ गणबोटे के घर पहुंचे सीएम फडणवीस

    पुणे में महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस पहलगाम आतंकी हमले में शहीद हुए कौस्तुभ गणबोटे के परिवार से मिलने और संवेदना व्यक्त करने के लिए उनके घर पहुंचे।

    #WATCH | Pune: Maharashtra CM Devendra Fadnavis reached the residence of Kaustubh Ganbote, who lost his life in the #PahalgamTerrorAttack, to meet his family and offer condolences. pic.twitter.com/Zilxlbme6A

    — ANI (@ANI) April 26, 2025

  • 26 Apr 2025 04:56 PM (IST)

    26 Apr 2025 04:56 PM (IST)

    Maharashtra News Live Updates: आतंकवाद का उद्देश्य सफल होने नहीं देंगे - संदीप देशपांडे

    मनसे मुंबई अध्यक्ष संदीप देशपांडे ने कहा, "कश्मीर में पर्यटकों पर हाल ही में हुए हमले का उद्देश्य वहां पर्यटन को खत्म करना था, ताकि मुख्यधारा में शामिल हो रहे हमारे कश्मीरी भाई-बहनों को आतंकवाद की ओर वापस धकेला जा सके। हम इस उद्देश्य को सफल नहीं होने देंगे।"

    Maharashtra: MNS Mumbai President Sandeep Deshpande says, "The recent attack on tourists in Kashmir was aimed at ending tourism there, so that our Kashmiri brothers and sisters, who are joining the mainstream, are pushed back toward terrorism. We will not let this objective… pic.twitter.com/MSmdGK2MYf

    — IANS (@ians_india) April 26, 2025

  • 26 Apr 2025 03:54 PM (IST)

    26 Apr 2025 03:54 PM (IST)

    Maharashtra News Live Updates: जल्द होगा समृद्धी महामार्ग का लोकार्पण

    विदर्भ, मराठवाड़ा और उत्तर महाराष्ट्र सहित राज्य के 24 जिलों के विकास को एक परिवर्तनकारी बढ़ावा देने के लिए तैयार समृद्धि महामार्ग का अंतिम चरण पूरा हो गया है। उम्मीद है कि इस एक्सप्रेसवे का उद्घाटन समारोह मई के पहले सप्ताह में होगा, जिसकी अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। नागपुर से शिर्डी तक 520 किलोमीटर की दूरी तय करने वाले समृद्धि महामार्ग के पहले चरण का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 दिसंबर, 2022 को किया था।

  • 26 Apr 2025 03:11 PM (IST)

    26 Apr 2025 03:11 PM (IST)

    Maharashtra News Live Updates: उद्धव ठाकरे ने शिवसैनिकों से की बड़ी अपील

    शिवसेना यूबीटी ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर एक कदम आगे बढ़ा दिया है। शिवसेना ठाकरे की पार्टी के आधिकारिक पेज पर एक पोस्ट शेयर किया गया है, जिसमें लिखा है, "समय आ गया है, मराठी अस्मिता की रक्षा के लिए शिवसैनिक मुंबई और महाराष्ट्र के साथ आने के लिए तैयार हैं"। इस पोस्ट को शिवसेना यूबीटी और मनसे के एक साथ आने की चर्चाएं तेज हो गई है।

    यहां पढ़ें पूरी खबर...

  • 26 Apr 2025 02:44 PM (IST)

    26 Apr 2025 02:44 PM (IST)

    Maharashtra News Live Updates: बावनकुले के बयान पर डिप्टी सीएम ने दी शुभकामनाएं

    राजस्व मंत्री चंद्रशेखर बावनकुले ने हाल ही में कहा कि फडणवीस ने महाराष्ट्र के विकास के लिए एक ठोस रोडमैप तैयार किया है, जिसे पूरा करने के लिए अगले 9 साल तक उनका नेतृत्व आवश्यक है। उन्होंने कहा फडणवीस 2034 तक मुख्यमंत्री रहेंगे क्योंकि उन्होंने विकसित महाराष्ट्र का सपना देखा है और उसे हकीकत में बदलने के लिए कार्ययोजना तैयार की है। वे अब तक के सबसे सफल मुख्यमंत्री हैं। उनके इस बयान पर एकनाथ शिंदे ने उन्हें शुभकामनाएं दी है।

Latest live updates maharashtra politics crime nagpur news mumbai pune 26 april

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Apr 26, 2025 | 02:42 PM

Topics:  

  • Maharashtra Breaking News
  • Maharashtra News
  • Mumbai News
  • Nagpur News
  • Pune News

सम्बंधित ख़बरें

1

Maharashtra Politics: कोकाटे की सजा से महायुति में कलह, फडणवीस बनाम अजित पवार

2

Nashik Fitness Center: ट्रांसपोर्टर बचाव अभियान को बड़ी राहत, RTO के आश्वासन से स्थगित हुआ आंदोलन

3

Maharashtra: जिला परिषद-पंचायत समिति चुनाव के लिए अध्यादेश मंजूर, नामांकन पर अफसर का फैसला अंतिम

4

Mumbai: कभी एयरलाइन चलाने का दावा, आज सड़कों पर मांग रही भीख, सलीम दुर्रानी से जुड़ा रहस्य

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2025 All rights reserved.