पुणे के कोंढवा में बच्चों के विवाद पर दो पक्षों में तनाव, शांत कराने पहुंची पुलिस पर पथराव, भारी बंदोबस्त
Pune Crime News: पुणे के कोंढवा इलाके में बच्चों के मामूली विवाद ने बड़ा रूप ले लिया। दो समुदायों के बीच तनाव के बाद शांत कराने पहुंची पुलिस पर पथराव किया गया। कई लोग हिरासत में।
- Written By: रूपम सिंह
दो पक्षों में तनाव (सोर्स- सोशल मीडिया)
Pune Housing Society: पुणे कोंढवा इलाके में सोमवार देर रात दो समुदायों के बीच तनाव की स्थिति पैदा हो गई। जानकारी के अनुसार, एक हाउसिंग सोसायटी में किशोरों के बीच शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते बड़े झगड़े में बदल गया। घटना की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए, जिससे इलाके में तनावपूर्ण माहौल बन गया।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को अतिरिक्त बल तैनात करना पड़ा। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और अतिरिक्त सुरक्षा बल मौके पर पहुंचे। भीड़ को शांत करने और हालात सामान्य करने का प्रयास किया गया, लेकिन इसी दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पथराव कर दिया।
कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी
यह पूरा घटनाक्रम सोमवार रात करीब 11 बजे से मंगलवार तड़के 2 बजे तक चलता रहा। हालांकि घटना में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं मिली है। मामले में कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। एहतियात के तौर पर इलाके में भारी पुणे पुलिस बंदोबस्त तैनात किया गया है और लगातार गश्त की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
गड़चिरोली पुलिस का बढ़ा गौरव: जगदलपुर बैठक में केंद्र सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के लिए किया सम्मानित
अमरावती में दिनदहाड़े लूट से हड़कंप, ट्रैवल्स मैनेजर पर हमला कर बदमाश फरार; पुलिस CCTV खंगालने में जुटी
NEET Paper Leak: मोटेगांवकर के पुणे RCC कोचिंग पर चला बुलडोजर, सभी आरोपियों की पुलिस हिरासत बढ़ी
मानसून पूर्व तैयारी तेज: गड़चिरोली में बाढ़-आपदा से निपटने को 24 घंटे सक्रिय रहेगा कंट्रोल रूम
ये भी पढ़े:- पुणे: पुरंदर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए 1,152 एकड़ जमीन का अधिग्रहण पूरा, 95% भू-मालिकों ने दी सहमति
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने और सोशल मीडिया पर किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ संदेश साझा नहीं करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और मामले की जांच जारी है।
