Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोल्हापुर में नाबालिग लड़की के यौन उत्पीड़न मामले में चाचा गिरफ्तार, गन्ने के खेत में मिला था शव

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि यह साबित हो गया है कि लड़की के चाचा ने उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर उसका गला घोंट दिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान इस बात को कबूल किया है।

  • Written By: किर्तेश ढोबले
Updated On: Aug 23, 2024 | 08:13 AM

यौन उत्पीड़न मामले में चाचा गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Follow Us
Close
Follow Us:

कोल्हापुर: महाराष्ट्र में बदलापुर की यौन उत्पीड़न की घटना के बाद ऐसे कई मामले सामने आ रहे है। इस बीच, कोल्हापुर जिले में नाबालिग लड़की का यौन उत्पीड़न और उसकी हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल, पुलिस को गुरुवार को  बह गन्ने के एक खेत से 10 वर्षीय लड़की का शव बरामद किया गया था। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के मुताबिक लड़की बुधवार शाम से लापता थी। लड़की का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। परिवार ने लापता होने के कुछ समय बाद पुलिस में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि नाबालिग का शव सुबह स्थानीय लोगों ने करवीर तालुका के शिये गांव में उसके घर से मात्र 800 मीटर दूर गन्ने के एक खेत में देखा।

आरोपी ने गुनाह किया कबूल

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘यह साबित हो गया है कि लड़की के चाचा ने उसका यौन उत्पीड़न किया और फिर उसका गला घोंट दिया। आरोपी ने पूछताछ के दौरान इस बात को कबूल किया है।”

सम्बंधित ख़बरें

सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप, कोल्हापुर में 24 दिन से लापता थी महिला, हत्या की आशंका

कोल्हापुर से Chanel की ग्लोबल CEO तक, लीना नायर की प्रेरणादायक सफलता की कहानी

महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी भूचाल! रिश्वत लेते विधायक के VIDEO से मचा हड़कंप, सतेज पाटिल ने सरकार को घेरा

कोल्हापुर ACB की DYSP वैष्णवी पाटिल की कार का भीषण एक्सीडेंट, 2 की मौत

यह भी पढ़ें:-कोल्हापुर में गन्ने के खेत में नाबालिग लड़की का शव मिलने से मची सनसनी, यौन उत्पीड़न का संदेह

अधिकारी के अनुसार जांच में पता चला कि लड़की के चाचा ने उसकी मां से झूठ बोला था कि उसकी डांट की वजह से लड़की नाराज होकर चली गई है। पुलिस के अनुसार लड़की के माता-पिता शिरोली एमआईडीसी क्षेत्र में एक औद्योगिक इकाई में काम करते हैं।

दोषियों को कड़ी सजा देने का वादा

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि लड़की की हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया। फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘लड़की का परिवार बिहार से है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम में उसके चाचा ने उसकी पिटाई की और वह घर छोड़कर चली गई। बुधवार रात करीब 10 बजे स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत मिली कि लड़की लापता है। आज सुबह उसका शव बरामद हुआ और पुलिस को लड़की के यौन उत्पीड़न का संदेह है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।”

उन्होंने मामले की गहन जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने का वादा किया। फडणवीस ने कहा, ‘‘हम इस मामले की तह तक जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे। ”

(एजेंसी इनपुट के साथ)

Uncle arrested in kolhapur minor girl assault case

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 23, 2024 | 08:13 AM

Topics:  

  • Badlapur School
  • Kolhapur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.