Shaktipeeth Expressway: कोल्हापुर-सांगली का नया रूट मैप जारी, देखें आपके गांव का नाम शामिल है या नहीं
Shaktipeeth Expressway New Route: शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे की संशोधित अधिसूचना जारी की गई है। भारी विरोध के बाद कोल्हापुर और सांगली जिलों के मार्ग में बड़ा बदलाव किया गया है। अब यह 109 गांवों से गुजरेगा।
- Written By: आकाश मसने
शक्तिपीठ एक्सप्रेसेव (प्रतीकात्मक तस्वीर, सोर्स: AI)
Shaktipeeth Expressway Kolhapur Sangli Villages List: शक्तिपीठ हाईवे की संशोधित अधिसूचना जारी कर दी गई। नई अधिसूचना के अनुसार कोल्हापुर और सांगली जिलों में मार्गरेखा में बड़े बदलाव किए गए हैं। अब यह ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे कुल 109 गांवों से होकर गुजरेगा, जिसमें कोल्हापुर के 78 गांव और सांगली के 31 गांव शामिल हैं।
किसानों के तीव्र विरोध के कारण शिरोल तहसील को शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे के रूट से बाहर रखा गया है। वहीं सांगली जिले में मिरज, तासगांव, कवठेमहांकाल और आटपाडी तहसीलों को हटाकर खानापुर, कडेगांव, पलूस और वालवा तहसीलों के गांवों को शामिल किया गया है।
क्या है शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे?
शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे नागपुर संभाग के वर्धा जिले के पवनार से सिंधुदुर्ग जिले के पत्रादेवी तक प्रस्तावित है। यह 856 किमी लंबा 6-लेन एक्सेस-कंट्रोल एक्सप्रेसवे होगा। 28 फरवरी 2024 को जारी की गई अधिसूचना के मुताबिक यह 12 जिलों से होकर गुजरने वाला था, लेकिन स्थानीय विरोध के बाद इसमें संशोधन किया गया। अब नई अधिसूचना के अनुसार यह एक्सप्रेसवे 13 जिलों में होकर जाएगा। इसमें सातारा को पहली बार जोड़ा गया है। अगले सप्ताह भूमि अधिग्रहण नोटिस जारी होने की संभावना है।
सम्बंधित ख़बरें
भारत कोई धर्मशाला नहीं…घुसपैठियों को चुनचुनकर निकाला जाएगा, अमित शाह का कोल्हापुर में बड़ा बयान
‘अब कोई गुट नहीं, एक ही शिवसेना’, एकनाथ शिंदे के ऑपरेशन टाइगर को लेकर उद्धव ठाकरे पर अमित शाह का तंज
कोल्हापुर में अमित शाह के सामने एकनाथ शिंदे की किरकिरी! फडणवीस की सूझबूझ से बची डिप्टी सीएम की प्रतिष्ठा
कोल्हापुर पहुंचे CM फडणवीस, गृह मंत्री अमित शाह करेंगे महालक्ष्मी मंदिर विकास कार्यों का आगाज
कोल्हापुर जिले के किन गांवों से होकर गुजरेगा एक्सप्रेसवे
- हातकणंगले: पारगांव
- कागल: बोरवडे, उंदरवाडी
- पन्हाला: बहिरेवाडी, जाखले, गिरोली, पोहले तर्फ आलते, कुशिरे तर्फ ठाणे
- राधानगरी: राशिवडे बुद्रुक, कोदवडे, वाघवडे, मोहडे, चाफोडी तर्फ तारले, कौलव, पिंपलवाडी, ठिपकुर्ली, कुहराडवाडी, माजगांव, तलाशी, तुरुंबे, कपिलेश्वर, मालवे
- करवीर: केर्ले, वरणगे, पाडली बुद्रुक, शिंदेवाडी, खुपिरे, वाकरे, कुडित्रे, बहिरेश्वर, कसबा बीड, गणेशवाडी, शिरोली दुमाला, सडोली दुमाला, हिरवडे दुमाला, भाटणवाडी, सोनाली, हसूर दुमाला
- भुदरगड: पुष्पनगर, नाधवडे, कोनवडे, निलपण, दारवाड, म्हसवे, गारगोटी, आकुर्डे, सोनारवाडी, मडूर, करडवाडी, शेळोली, पडखंबे,
- सोनुर्ली, अरलगुंडी, मेघोली, बेडीव
- आजरा: कोरिवडे, हरपवडे, पेरणोली, देवर्डे, वेलवट्टी, पेठेवाडी, आजरा, मासोली, कोपर्डेवाडी खालसा, खानापुर, पेलगांव
- चंदगड: गवसे, बुझवडे, कुरणी, इनाम म्हालुंगे, बिजूर, कानूर बुद्रुक, भोगोली, पिलणी, जांबरे, इसापुर
सांगली जिले के तहसीलवार गांव
- खानापुर: माहुली, वलखड, चिखलहोल, भाकुचीवाडी, नागेवाडी, घानवड, हिंगणगादे, विटा, ढवलेश्वर, भालवणी
- कडेगांव: नेवरी, आंबेगाव, वडियेरायबाग, वांगी, शिरगाव, देवराष्टे, कुंभारगाव
- पलूस: कुंडल, घोंगाव
- वालवा: मसुचीवाडी, जुनेखेड, बोरगाव, वालवा, उरुण, कामेरी, येडेनिपाणी, इटकरे, येलूर, कुरलप, ऐतवडे खुर्द, पारगांव
यह भी पढ़ें:- Shaktipeeth Expressway: किन-किन धार्मिक स्थलों को जोड़ेगा शक्तिपीठ महामार्ग? जानिए पूरी लिस्ट
इसका नाम शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे क्यों पड़ा?
इस महामार्ग को नाम इसकी सबसे बड़ी खासियत की वजह से पड़ा है। शक्तिपीठ एक्सप्रेसवे महाराष्ट्र प्रमुख धार्मिक स्थलों में एक साथ जोड़ेगा। यह मार्ग महाराष्ट्र के तीन प्रमुख शक्तिपीठों- महालक्ष्मी, तुलजा भवानी और रेणुका माता के साथ-साथ कई अन्य महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों को आपस में जोड़ता है। यह पूरी तरह से ‘एक्सेस-कंट्रोल्ड’ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे होगा।
