कोल्हापुर जेल में मुंबई बम धमाके के दोषी की सिर फोड़कर हत्या, मची सनसनी
मुंबई बम धमाके के आरोपी मोहम्मद अली खान की कोल्हापुर जेल में पांच कैदियों ने हत्या कर दी गई। कैदियों ने खान का सिर फोड़ दिया था। ये पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में आए थे और खान की बैरक में रखा गया था।
- Written By: शुभम सोनडवले
कलाम्बा सेंट्रल जेल (फोटो: MT)
मुंबई. 1993 में मुंबई में हुए सिलसिलेवार बम धमाके के आरोपी की कोल्हापुर के कलाम्बा सेंट्रल जेल में रविवार (2 जून) को हत्या कर दी गई। मृतक का नाम मुन्ना उर्फ मोहम्मद अली खान (59) है। आरोपियों ने खान का सिर फोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। इस घटना से जेल में सनसनी मच गई।
पुलिस के मुताबिक स्नानागार में नहाने को लेकर अन्य कैदियों के साथ प्रथम दृष्टया बहस होने के बाद खान पर हमला किया गया। बहस के बीच, कुछ विचाराधीन कैदियों ने नाली के ऊपर से लोहे की जाली उठाई और उससे खान का सिर फोड़ दिया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
हमलावरों की पहचान प्रतीक उर्फ पिल्या सुरेश पाटिल, दीपक नेताजी खोत, संदीप शंकर चव्हाण, ऋतुराज विनायक इनामदार और सौरभ विकास के रूप में हुई है। ये पांचों आरोपी न्यायिक हिरासत में आए थे और खान की बैरक में रखा गया था। कोल्हापुर पुलिस ने पांचों लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
सम्बंधित ख़बरें
इस्लाम अपनाने के बाद नहीं मिलेगा SC/ST एट्रोसिटी एक्ट का फायदा, जानें बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्यों दिया ये फैसला
Rajesh Kshirsagar: एकनाथ शिंदे के विधायक का चौंकाने वाला वीडियो, ठेकेदार से हो रही है डील! कैमरे में सब कैद
भारत कोई धर्मशाला नहीं…घुसपैठियों को चुनचुनकर निकाला जाएगा, अमित शाह का कोल्हापुर में बड़ा बयान
‘अब कोई गुट नहीं, एक ही शिवसेना’, एकनाथ शिंदे के ऑपरेशन टाइगर को लेकर उद्धव ठाकरे पर अमित शाह का तंज
गौरतलब है कि मुंबई में 12 मार्च 1993 को दो घंटे के भितर पूरे मुंबई में 13 धमाके हुए थे। सिलसिलेवार बम धमाकों में 257 लोगों की मौत हो गई थी और 1,000 से अधिक लोग घायल हुए थे। (एजेंसी इनपुट के साथ)
