शरद पवार का चुनावी पैंतरा…MVA गठबंधन में लड़ने से इनकार! मोदी के रिटायरमेंट पर कही बड़ी बात
Kolhapur News: शरद पवार ने निकाय चुनाव गठबंधन में लड़ने की बात कही, लेकिन उन्होंने यह भी कहा कि हर जगह साथ लड़ना संभव नहीं है। उद्धव-राज ठाकरे की नजदीकी का स्वागत किया और लोकल समीकरण पर जोर दिया।
- Written By: आकाश मसने
शरद पवार (सोर्स: सोशल मीडिया)
Sharad Pawar On Maharashtra Nikay Chunav: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) अध्यक्ष शरद पवार ने निकाय चुनाव के मद्देनजर महाविकास आघाडी में शामिल दलों के बीच गठबंधन की सिफारिश की है, लेकिन साथ में यह भी कहा कि हर जगह साथ मिल कर चुनाव लड़ना संभव नहीं होगा। उनके मुताबिक कई जगह लोकल समीकरण को देखते हुए फैसले लेने पड़ेंगे।
शरद पवार ने उद्धव व राज ठाकरे के एक साथ आने का स्वागत करते हुए कहा कि इससे महाविकास आघाडी गठबंधन पर कोई असर नहीं होगा। बड़े पवार गुरुवार को कोल्हापुर यात्रा के दौरान पत्रकारों से बात कर रहे थे।
आघाडी को फायदा होगा: पवार
शरद पवार ने आगे कहा कि उद्धव व राज ठाकरे की मुंबई में अपनी ताकत है और वे साथ आते हैं तो इसका आघाडी को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि निकाय चुनाव के लिए आघाडी में शामिल सभी दल बैठ कर फैसला लेंगे। लेकिन यह फैसला हर जगह एक जैसा नहीं होगा।
सम्बंधित ख़बरें
स्वीडन ने PM मोदी को सर्वोच्च सम्मान से नवाजा, प्रधानमंत्री के खाते में दर्ज हुआ 31वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान
Uttar Pradesh: कैबिनेट विस्तार के बाद एक्शन में CM योगी, कल बुलाई बड़ी बैठक; नए मंत्रियों को सौंपेंगे विभाग!
स्वीडन पहुंचे PM मोदी: आसमान में ग्रिपेन लड़ाकू विमानों ने दिया एस्कॉर्ट, जानें क्यों खास है यह दौरा
नीदरलैंड्स का दौरा समाप्त, स्वीडन के लिए रवाना हुए PM मोदी; एयरपोर्ट पर डच PM ने खास अंदाज में दी विदाई
हर नगर पालिका और जिला परिषद में अपनी अपनी ताकत के हिसाब से फैसला लिया जाएगा। जिस तरह हमने लोकसभा या विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई थी उसी तर्ज पर हम निकाय चुनाव में ख़ास जगहों पर वहां के लोकल समीकरण को ध्यान में रखते हुए फैसला लेंगे।
कांग्रेस राज के साथ मिलकर निकाय चुनाव लड़ने पर संभ्रम
पवार ने जिस तरह से उद्धव-राज का आघाडी में स्वागत करने पर अपनी सहमति दी है, उसे देखते हुए क्या कांग्रेस राज के साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए राजी होगी। इस बारे में कांग्रेस नेता विजय वडेट्टीवार ने हाल ही में कहा था जो हमारे दुश्मन का दुश्मन है, वह हमारा दोस्त बन सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि राज को आघाडी में शामिल करने के बारे में अंतिम फैसला पार्टी हाईकमान लेगा।
यह भी पढ़ें:- मराठा आरक्षण पर हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, गैर-पीड़ित की याचिका खारिज, 22 सितंबर को अगली सुनवाई
मैं खुद 85 का हूं, मोदी के रिटायर पर कैसे कहूं
- पत्रकारों ने जब पवार से पूछा कि विपक्षी दल के नेता पीएम नरेंद्र मोदी के 75 साल के होने पर राजनीति से रिटायर होने की मांग कर रहे हैं। इस पर आपकी क्या प्रतिक्रिया है।
- इसके जवाब में पवार ने हंसते हुए कहा कि मैं खुद 85 साल के होने के बावजूद राजनीति में सक्रिय हूं। ऐसे में मोदी को रिटायर होने के लिए कैसे कह सकता हूं।
- पवार ने कहा कि ऐसा कहने के लिए मेरे पास नैतिक अधिकार नहीं है। पहले बीजेपी नेता 75 साल में नेताओं के रिटायर होने की बात कह रहे थे, लेकिन अब वे खुद ऐसा कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसा नहीं कहा था।
- कांग्रेस नेताओं का कहना है कि मोदी की टीम ने लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी जैसे नेताओं को 75 साल की उम्र का हवाला देकर रिटायर कर दिया तो फिर मोदी को भी ऐसा करना चाहिए।
- हाल ही में आरएसएस प्रमुख के एस सुदर्शन ने 75 साल में नेताओं के रिटायर होने की बात कही थी। लेकिन बाद में वे इससे मुकर गए थे।
