Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

कोल्हापुर में गन्ने के खेत में नाबालिग लड़की का शव मिलने से मची सनसनी, यौन उत्पीड़न का संदेह

बदलापुर में दो बच्चियों से यौन उत्पीड़न के मामले से महाराष्ट्र समेत देश भर में रोष है। लोग आरोपी को मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं। इसी बीच कोल्हापुर जिले में गुरुवार को गन्ने खेत में एक 10 वर्षीय लड़की का शव मिला, जिससे सनसनी मच गई। पुलिस को संदेह है कि लड़की की हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।

  • By शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 22, 2024 | 10:49 PM

प्रतीकात्मक तस्वीर

Follow Us
Close
Follow Us:

मुंबई. बदलापुर में दो बच्चियों से यौन उत्पीड़न के मामले से महाराष्ट्र समेत देश भर में रोष है। लोग आरोपी को मौत की सजा देने की मांग कर रहे हैं। इन सबके बीच कोल्हापुर जिले में गुरुवार को गन्ने खेत में एक 10 वर्षीय लड़की का शव मिला, जिससे सनसनी मच गई। पुलिस को संदेह है कि लड़की की हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया था।

पुलिस के मुताबिक लड़की बुधवार शाम को अपने घर से चली गई थी, क्योंकि उसके चाचा ने उसे मोबाइल फोन के अत्यधिक इस्तेमाल को लेकर डांटा था। लड़की का परिवार मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। जब लड़की रात तक घर नहीं लौटी तो उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी काफी खोजबीन की और जब अंतत: वह नहीं मिली तो स्थानीय पुलिस थाने में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि नाबालिग का शव सुबह स्थानीय लोगों ने करवीर तालुका के शिये गांव में उसके घर से मात्र 800 मीटर दूर गन्ने के एक खेत में देखा। पुलिस के अनुसार लड़की के माता-पिता शिरोली एमआईडीसी क्षेत्र में एक औद्योगिक इकाई में काम करते हैं। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

सम्बंधित ख़बरें

मैं PM बना तो…‘तर्री-पोहा विद देवाभाऊ’ में बिंदास बोले फडणवीस, कहा- विकास का ‘निबंध’ रोज लिखता हूं

ठाणे के लिए फडणवीस का मेगा प्लान: जल्द पूरा होगा मेट्रो का जाल, वॉटर टैक्सी से खत्म होगा ट्रैफिक जाम

Pune Municipal Election में ‘जीरो टॉलरेंस’, 20 आपराधिक उम्मीदवारों पर 24 घंटे नजर

रविंद्र चव्हाण के बयान पर फडणवीस की सफाई, जानें विलासराव देशमुख को लेकर क्या बोले मुख्यमंत्री

यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र बाल आयोग प्रमुख का महाराष्ट्र पुलिस पर आरोप, अपराध को छुपाने की कोशिश करती रही पुलिस

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और गृह मंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने कहा कि पुलिस को संदेह है कि लड़की की हत्या से पहले उसका यौन उत्पीड़न किया गया था। फडणवीस ने यहां संवाददाताओं से कहा, “लड़की का परिवार बिहार से है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम में उसके चाचा ने उसकी पिटाई की और वह घर छोड़कर चली गई। बुधवार रात करीब 10 बजे स्थानीय पुलिस थाने में शिकायत मिली कि लड़की लापता है। आज सुबह उसका शव बरामद हुआ और पुलिस को लड़की के यौन उत्पीड़न का संदेह है। पुलिस ने कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की जांच जारी है।”

🕓 3.55pm | 22-8-2024📍Kolhapur | दु. ३.५५ वा. | २२-८-२०२४📍कोल्हापूर. LIVE | Media Interaction #Maharashtra #Kolhapur https://t.co/WXuMTmcZUG — Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) August 22, 2024


उन्होंने मामले की गहन जांच और दोषियों को कड़ी सजा देने का वादा किया। फडणवीस ने कहा, “हम इस मामले की तह तक जाएंगे और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। हम पीड़ित परिवार को हर संभव मदद मुहैया कराएंगे।” (एजेंसी एडिटेट)

यह भी पढ़ें: यौन शोषण मामले पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन, 300 लोगों के खिलाफ FIR, 72 लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा और स्कूल बंद

Minor girl body found in a sugarcane farm in kolhapur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 22, 2024 | 10:24 PM

Topics:  

  • Badlapur
  • Devendra Fadnavis
  • Kolhapur Crime
  • Kolhapur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.