Hindi news, हिंदी न्यूज़, Hindi Samachar, हिंदी समाचार, Latest Hindi News
X
  • देश
  • महाराष्ट्र
  • विदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • नवभारत विशेष
  • वायरल
  • धर्म
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • करियर
  • टेक्नॉलजी
  • यूटिलिटी न्यूज़
  • फैक्ट चेक
  • हेल्थ
  • ऑटोमोबाइल
  • वीडियो

  • वेब स्टोरीज
  • फोटो
  • होम
  • विडियो
  • फटाफट खबरें

महावितरण ने बकाया वसूली के लिए शुरू की अभय योजना, ब्याज सहित जुर्माना शुल्क होगा माफ

घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक ग्राहकों पर महावितरण का बकाया बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है। बकाया वसूली अब महावितरण के लिए सिरदर्द बन गई है। महावितरण द्वारा बकाया वसूली के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए महावितरण की ओर से अभय योजना शुरू किया गया है।

  • Written By: शुभम सोनडवले
Updated On: Aug 30, 2024 | 06:15 PM

महावितरण की अभय योजना

Follow Us
Close
Follow Us:

कोल्हापुर. घरेलू, व्यावसायिक और औद्योगिक ग्राहकों पर महावितरण का बकाया बड़े पैमाने पर बढ़ रहा है। बकाया वसूली अब महावितरण के लिए सिरदर्द बन गई है। महावितरण द्वारा बकाया वसूली के लिए युद्ध स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। इसके लिए महावितरण की ओर से अभय योजना शुरू किया गया है। इसके मुताबिक, बकायेदार ग्राहक अगर बकाया का मूल राशि का 100 प्रतिशत भुगतान करता है तो ब्याज सहित जुर्माना माफ कर दिया जाएगा।

बकाया और ग्राहकों की संख्या

कोल्हापुर 40 करोड़ 2 लाख (2,40,815), सांगली 48 करोड़ 87 लाख (2,58,150) सातारा- 40 करोड़ 38 लाख (2,40,70) बकाया के कारण हजारों उपभोक्ताओं की बिजली काट दी गयी है। कई ग्राहकों की बिजली आपूर्ति स्थायी रूप से काट दी गई है, जबकि कुछ ग्राहकों की बिजली आपूर्ति अस्थायी रूप से काट दी गई है।

सर्कुलर के अनुसार, यदि 31 मार्च 2024 को या उससे पहले बिजली आपूर्ति स्थायी रूप से काट दी जाती है, तो 31 मार्च 2024 तक का बकाया माना जाएगा। अभय योजना 1 सितंबर से 30 नवंबर 2024 तक लागू रहेगी।

सम्बंधित ख़बरें

सिर कटी लाश मिलने से मचा हड़कंप, कोल्हापुर में 24 दिन से लापता थी महिला, हत्या की आशंका

कोल्हापुर से Chanel की ग्लोबल CEO तक, लीना नायर की प्रेरणादायक सफलता की कहानी

महाराष्ट्र की राजनीति में सियासी भूचाल! रिश्वत लेते विधायक के VIDEO से मचा हड़कंप, सतेज पाटिल ने सरकार को घेरा

कोल्हापुर ACB की DYSP वैष्णवी पाटिल की कार का भीषण एक्सीडेंट, 2 की मौत

यह भी पढ़ें: छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा ढहने के मामले में हुई पहली गिरफ्तारी, स्ट्रक्चर कंसल्टेंट चेतन पाटिल गिरफ्तार

ग्राहकों को मिलेगा फायदा

इस योजना के तहत, संपूर्ण मूल बकाया का भुगतान करने पर ब्याज और जुर्माना राशि माफ कर दी जाएगी। बकाया राशि का 100 प्रतिशत एकमुश्त भुगतान करने तथा बकाया राशि का 30 प्रतिशत एकमुश्त भुगतान करने तथा शेष राशि छह किस्तों में भुगतान करने की सहूलियत दी जाएगी। यदि बकायेदार अपना बकाया एकमुश्त भुगतान करते हैं तो उच्च दाब (व्यावसायिक और औद्योगिक) बकाया वाले ग्राहकों को 5 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट जबकि निम्न दाब (घरेलू) बकाया वाले ग्राहकों को 10 प्रतिशत की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

यह भी पढ़ें: कोल्हापुर की ग्राम पंचायतें हुई ऑफलाइन, ‘आपले सरकारी केंद्र’ बंद होने से 735 संचालक हुए बेरोजगार

Mahavitaran started abhay yojana for recovery of outstanding dues in kolhapur

Get Latest   Hindi News ,  Maharashtra News ,  Entertainment News ,  Election News ,  Business News ,  Tech ,  Auto ,  Career and  Religion News  only on Navbharatlive.com

Published On: Aug 30, 2024 | 06:02 PM

Topics:  

  • Kolhapur News

Popular Section

  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • लाइफ़स्टाइल
  • बिज़नेस
  • वेब स्टोरीज़

States

  • महाराष्ट्र
  • उत्तर प्रदेश
  • मध्यप्रदेश
  • दिल्ली NCR
  • बिहार

Maharashtra Cities

  • मुंबई
  • पुणे
  • नागपुर
  • ठाणे
  • नासिक
  • अकोला
  • वर्धा
  • चंद्रपुर

More

  • वायरल
  • करियर
  • ऑटो
  • टेक
  • धर्म
  • वीडियो

Follow Us On

Contact Us About Us Disclaimer Privacy Policy Terms & Conditions Author
Marathi News Epaper Hindi Epaper Marathi RSS Sitemap

© Copyright Navbharatlive 2026 All rights reserved.