अमरावती के बाद कोल्हापुर में सेक्स स्कैंडल, 15 से ज्यादा लड़कियों के वीडियो बनाकर किया ब्लैकमेल, आराेपी अरेस्ट
Kolhapur Scandal: महाराष्ट्र के कोल्हापुर में रोंगटे खड़े कर देने वाला सेक्स स्कैंडल उजागर हुआ है। आरोपी शाहिद सनदी ने 15 से अधिक लड़कियों का यौन शोषण कर उनके वीडियो बनाए और ब्लैकमेल किया।
- Written By: आकाश मसने
कोल्हापुर सेक्स स्कैंडल का आरोपी (सोर्स: सोशल मीडिया)
Kolhapur Blackmailing Case: महाराष्ट्र में अमरावती के चर्चित सेक्स स्कैंडल की स्याही अभी सूखी भी नहीं थी कि अब कोल्हापुर से एक और हृदय विदारक घटना सामने आई है। कोल्हापुर में ‘डिजिटल ब्लैकमेलिंग’ और यौन शोषण का एक ऐसा मामला उजागर हुआ है, जिसने पूरे राज्य को हिलाकर रख दिया है। पुलिस ने इस मामले में शाहिद सनदी नामक मुख्य आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिस पर 15 से अधिक युवतियों का यौन उत्पीड़न करने और उनके आपत्तिजनक वीडियो बनाने का संगीन आरोप है।
क्या है पूरा मामला?
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी शाहिद सनदी लड़कियों को अपने जाल में फंसाता था और उनका यौन शोषण करता था। वह केवल शोषण तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि उसने इन कृत्यों के वीडियो भी रिकॉर्ड किए। इन वीडियो का इस्तेमाल वह लड़कियों को डराने-धमकाने और उन्हें चुप रखने के लिए ‘हथियार’ के रूप में करता था। आरोपी लड़कियों को लगातार यह धमकी देता था कि यदि उन्होंने इस बारे में किसी को भी बताया या पुलिस में शिकायत की, तो वह उनके निजी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर देगा।
कैसे हुआ सनसनीखेज खुलासा?
शाहिद के इस काले साम्राज्य का अंत तब हुआ जब उसके ही एक करीबी दोस्त को इन हरकतों की भनक लगी। दोस्त ने मामले की गंभीरता को समझते हुए इस पूरी घटना का पर्दाफाश किया। जब यह बात बाहर आई, तो एक साहसी पीड़िता ने आगे आकर हिम्मत दिखाई और पुलिस स्टेशन में शाहिद के खिलाफ औपचारिक शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता के बयान के आधार पर कोल्हापुर पुलिस ने जाल बिछाया और शाहिद को सलाखों के पीछे पहुंचाया।
सम्बंधित ख़बरें
अंडरवर्ल्ड डॉन अरुण गवली और भाई ठाकुर के मिलन की फोटो हुई वायरल, जानें क्यों चर्चा में आई ये तस्वीर
बंदर पकड़ो, इनाम पाओ: महाराष्ट्र वन विभाग का बड़ा ऐलान, ‘मानव-वानर संघर्ष’ रोकने को नई योजना
मीरा रोड में चाकूबाजी से सनसनी: ‘कलमा’ पढ़ने को कहा, मना करने पर चाकू से वार
Vidarbha Weather Update: नागपुर में 45 डिग्री के पार पहुंचा पारा, अमरावती सबसे गर्म शहर, जानें लेटेस्ट अपडेट
पुलिस की कार्रवाई और जांच
पुलिस को संदेह है कि पीड़ित लड़कियों की संख्या 15 से कहीं अधिक हो सकती है। आरोपी का मोबाइल फोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस जब्त कर लिए गए हैं ताकि फॉरेंसिक जांच के जरिए उन वीडियो को रिकवर किया जा सके जिन्हें शायद उसने डिलीट कर दिया हो। कोल्हापुर पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या इस घिनौने अपराध में शाहिद के साथ कोई और भी शामिल था या क्या वह किसी बड़े गिरोह का हिस्सा है।
यह भी पढ़ें:- अमरावती कांड: अयान के साथी उजैर के अश्लील मैसेज से खुला खौफनाक राज, अब तक 9 पीड़िताएं आई सामने
इस घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा और डिजिटल डेटा के दुरुपयोग पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने अपील की है कि अगर कोई और भी इस आरोपी का शिकार हुआ है, तो वे बिना डरे सामने आएं।
क्या है अमरावती का मामला?
अमरावती जिले के मोहम्मद अयान (उर्फ तनवीर) नाम के एक युवक को कम से कम 180 नाबालिग लड़कियों के यौन शोषण और डिजिटल ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया है कि वह WhatsApp और Snapchat जैसे प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल कर लड़कियों से दोस्ती करता था। ‘लव ट्रैप’ बुनने के बाद, वह इन लड़कियों को मुंबई और पुणे जैसे बड़े शहरों में ले जाता था।
आरोपी ने इन लड़कियों के 350 से ज्यादा अश्लील वीडियो रिकॉर्ड किए थे। इन वीडियो का इस्तेमाल पीड़ितों को डराने और उन्हें ब्लैकमेल करने के लिए करता था।
